मन की बात उतारें डायरी पर, जानें इसके फायदे

क्या आप अपनी जिंदगी में होने वाली छोटी-छोटी चीजों को याद रखना चाहते हैं? डालें डायरी लिखने की आदत।
Updated:- 2022-04-01, 17:43 IST
image

कई बार दिल में छुपा कोई दर्द या दास्तान जब हम किसी से कह नहीं पाते तो अक्सर इसे पन्ने पर उतारते हैं। लिखने से मन का दुख काफी हद तक कम हो जाता है ऐसा कई लोग मानते हैं। शायद यही वजह है कि कई लोग अपनी डेली लाइफ के बारे में डायरी लिखना पसंद करते हैं। डायरी लिखने की आदत काफी अच्छी मानी जाती है। हो सकता है इसी कारण से जून 2015 में रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को डायरी लिखने की आदत डालने के लिए कहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'मन में जो भी कुछ आए उसे डायरी पर लिखने की आदत डालें।' उन्होंने सलाह दी थी कि हर किसी को अपने साथ दिन भर में जो घट रहा है उसे डायरी में लिखना चाहिए। इससे पता चलेगा कि आपने पूरे दिन भर में क्या-क्या किया। आपका दिन भर का हासिल क्या है? और आपने क्या खोया? इससे आप अपनी उपलब्धियों पर नजर रख पाएंगे। डायरी लिखना आपके लिए वाकई काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप डायरी लिखते हैं या नहीं लिखते हैं तो भी जानें इसके फायदे।

डायरी लिखने के फायदे -

1. खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर पाएंगे-

diary in hindi

कई बार हम चाहते हुए भी मन की बात नहीं कह पाते हैं। और कई बार ऐसा भी होता है कि हम सामने वाले से डर या शर्म के मारे अपनी बात नहीं कह पाते हैं। वहीं कई लोग स्टेज फियर के शिकार भी होते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डेली लाइफ में डायरी लिखने की आदत डालें तो आप अपने एहसासों या अपनी बातों को बेहतर तरीके से साझा कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं हैंडमेड डायरी

2-अकेलापन होगा कम

diary secrets

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जो चीज हर किसी के पास कम है, वो है समय। ऐसे में अगर आपके पास ऐसा कोई नहीं है जो आपको सुन सके या समय दे सके तो डायरी लिखने की आदत डालने से आपका अकेलापन काफी हद तक कम हो सकता है।

3-चीजें रहेंगी याद

बात प्रोफेशनल लाइफ की हो या पर्सनल लाइफ की, कई चीजें अक्सर मिस हो ही जाती हैं। वाइफ का बर्थडे, गर्लफ्रेंड को कब पहली बार आई लव यू कहा था, घर या ऑफिस का कोई इंपॉर्टेंट इवेंट कई बार भूल जाने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में हर छोटी से छोटी चीज जब आप डायरी में लिखेंगी तो चीजें याद रहेंगी। अगर आप चीजें भूल भी जाएं तो डायरी को दोबारा से पढ़कर देखने पर आपकी याददाश्त ताजा हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- अभिनेता आमिर खान से लेकर क्रिकेटर शिखर धवन तक वर्ष 2021 में हुए अपने साथी से अलग

4-भाषा पर पकड़ बनेगी

diary motivates

मोबाइल और लैपटॉप की इस दुनिया में लिंगो लैंग्वेज (शॉर्ट टर्म्स) का इस्तेमाल करते-करते कई बार हम गलत शब्द लिखने भी लगते हैं और टाइपिंग के कारण कई लोगों की लिखने आदत भी छूट जाती है। स्टूडेंट्स के लिए तो ये बहुत ही बुरा साबित हो सकता है। ऐसे में डायरी लिखने से आपकी भाषा पर पकड़ तो बनेगी ही साथ ही आपकी लिखने की आदत भी नहीं छूटेगी।

 

 

5 - फोकस बढ़ेगा

हममें से कई लोग दिन में कई वादे करते हैं, कई संकल्प लेते हैं लेकिन इनमें से कितना ही पूरा कर पाते हैं? इसकी वजह है कि हम अक्सर चीजों को भूल जाते हैं। जिस वजह से कई जरूरी चीजें भी ध्यान से उतर जाती हैं। अगर आप डायरी में अपने टारगेट लिखते हैं तो जब भी आप डायरी पढेंगे आपको अपना लक्ष्य याद आ जाएगा और इससे आप चीजों पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे।

 

डायरी लिखने की आदत को अपने रूटीन में लाकर आप भी ये फायदे पा सकते हैं, यह लेख यदि आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें HerZindagi के साथ।

images: Shutterstock/pixabay

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।