image

Vastu Upat 17 November: इन स्थानों में लगाएं तोते की तस्वीर, बढ़ेगा प्रेम और आएगी समृद्धि

वास्तु की बात आती है, तो हम अक्सर चीजों को रखते समय कई सारी चीजों का ध्यान रखते हैं। ऐसे ही आप तोते की तस्वीर लगाते समय भी आपको भी स्थानों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तभी इसका असर आपकी लाइफ में नजर आएगा।
Editorial
Updated:- 2025-11-17, 14:08 IST

वास्तु शास्त्र में पक्षियों की तस्वीरें घर में सकारात्मकता बढ़ाने का एक सरल और प्रभावी तरीका मानी जाती हैं। खासकर तोते की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। तोता प्रेम, सौभाग्य, संचार, और समृद्धि का प्रतीक है। माना जाता है कि घर में सही दिशा में तोते की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मिठास आती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने कुछ ऐसी ही दिशा के बारे में बताया जहां पर आप तोते की तस्वीर को लगा सकती हैं। साथ ही इसे कैसे चुनेंगी इसके बारे में भी विस्तार से बताया है?

किस दिशा में लगाएं तोते की तस्वीर?

  • ड्राइंग रूम की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं तस्वीर। इससे घर में खुशी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही लोगों के रिलेशनशिप भी अच्छे बने रहते हैं। घर के सदस्यों के बीच प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।
  • बेडरूम में भी आप तोते की तस्वीर लगा सकती हैं। इससे प्यार और समझ बढ़ती है। साथ ही तोते के जोड़े की तस्वीर लगाकर रिश्तों में भरोसा बढ़ता है।
  • बच्चों बच्चों के रूम में उत्तर–पूर्व दिशा में लगाएं। इससे बच्चे की क्रिएटिविटि और पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ती है।

1 - 2025-11-17T120649.406

तोते की तस्वीर लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • आप अगर घर में तोते की तस्वीर को लगा रही हैं, तो इसक बात का ध्यान रखें कि वो गुस्से की तस्वीर न हो।
  • तोतो की तस्वीर के लिए आप हमेशा रंग-बिरंगा या हरियाली वाला डिजाइन पसंद करें, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
  • अगर आपके घर में ज्यादा अंधेरा रहता है, तो ऐसे में आप हरे रंगे के तोते की तस्वीर को लगाएं। इससे आपके घर में रोशनी बनी रहेगी।

2 - 2025-11-17T120647.584

 

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

आप घर का वास्तु अच्छा रखने के लिए तोते की तस्वीर को जरूर लगाएं, लेकिन एक्सपर्ट द्वारा बताई गई चीजों का भी खास ध्यान रखें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही आपके जीवन में किसी तरह की परेशानियां नहीं आएगी। साथ ही आपके सभी रुके हुए काम समय पर होते नजर आएंगे। बस आपको तस्वीर को सही तरीके से और सही कोने पर लगानी होगी, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

3 - 2025-11-17T120646.078

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;