प्‍यार और शादी दोनों ही रिश्ते किसी के भी जीवन में बहार ले आते हैं, मगर जब इन्हीं रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है तो यह बोझ लगने लगते हैं। साल 2021 में देश के कुछ सेलिब्रिटीज के साथ भी ऐसा ही हुआ। किसी ने अपने साथी से अलग होने का फैसला किया, तो किसी ने अपनी शादी ही खत्म कर ली। हालांकि, कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं, जो अपने साथी से अलग होने के बाद भी उनके साथ दोस्‍ती का रिश्ता कायम रखे हुए हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में खुद को एक बंधन से आजाद कर लिया। इस लिस्ट में हाल ही में सुष्मिता सेन का नाम भी जुड़ा है जो अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर चुकी हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शिखर धवन अपनी मेलबर्न निवासी पत्नी आयशा मुखर्जी से इसी वर्ष सितंबर में अलग हो गए। दोनों की शादी अक्टूबर 2012 में हुई थी। आयशा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से आयशा को 2 बेटियां थीं। शिखर और आयशा का भी एक 7 साल का बेटा है। अपनी शादी के टूटने की खबर आयशा ने इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर करके दी थी।
इसे जरूर पढ़ें: ये 3 गलतियां ब्रेकअप के बाद करने से बिखर जाती है जिंदगी
इन दोनों का रिश्ता हाल ही में खत्म हुआ है। सुष्मिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके बारे में बताया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि वो भले ही अलग हो गए हों, लेकिन उनकी दोस्ती और प्यार हमेशा रहेगा। ये एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत भी है और अंत भी। इन दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुए थी जहां पहले रोहमन ने सुष्मिता को मैसेज किया था और उसके बाद दोनों एक दूसरे से फैशन शो में मिले। दोनों इंस्टेंटली कनेक्ट हो गए और उसके बाद से ही दोनों साथ रहे।
सुष्मिता इसके पहले विक्रम भट्ट, वसीम अकरम, रणदीप हुड्डा, रितिक भसीन, मुदस्सर अजीज के साथ भी रिश्ते में रह चुकी हैं। सुष्मिता और रोहमन एक दूसरे के बहुत करीब थे और रोहमन सुष्मिता की बेटियों के साथ भी बहुत वक्त बिताते थे। इन दोनों ने आपसी सहमती से इस रिश्ते को खत्म किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। कीर्ति हमेशा नए मुद्दों पर बात करती रहती हैं। रिलेशनशिप के मुद्दों पर भी कीर्ति ने काफी कुछ पोस्ट किया है। कीर्ति का मानना है कि जिस रिश्ते में आपको शांति न मिले, उसे बरकरार रखना मूर्खता और समय की बर्बादी है। अपने सिद्धांतों पर ही आगे बढ़ते हुए कीर्ति ने अप्रैल 2021 को अपने पति साहिल सहगल से अलग होने की जानकारी दी थी। आपको बता दें दोनों का रिश्ता 5 वर्षों का था।
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य भी इस साल अलग हो गए। दोनों ने वर्ष 2017 में शादी की थी। तलाक लेने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे के साथ दोस्ती का रिश्ता कायम रखने की बात कही थी।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी एवं एक्ट्रेस निशा रावल के बीच भी इस वर्ष एक बड़ा विवाद हुआ। दोनों के बीच के झगड़े इतने बढ़ गए कि बात मार-पीट पर उतर आई। निशा ने पति करण पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया था। अब दोनों ही लोग अलग-अलग रह रहे हैं, मगर अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
मशहूर रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच भी इस वर्ष विवाद की खबर आई। शालिनी ने हनी सिंह पर खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया था। 10 साल की रिलेशनशिप के बाद वर्ष 2011 में हनी और शालिनी ने शादी की थी और वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए।
3 जुलाई 2021 को बी-टाउन में हलचल का माहौल था। आमिर खान के फैंस दुखी थे क्योंकि आमिर और किरण राव ने अपनी 15 साल की शादी को तोड़ने और अलग होने का फैसला ले लिया था। आपको बता दें कि आमिर और किरण ने शादी तोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। दोनों ने साथ में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने यह बताया था कि अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बने रहेंगे। आपको बता दें कि आमिर और किरण की शादी 28 दिसंबर 2005 में हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें: शादी के 15 साल बाद आमिर खान- किरण राव लेंगे तलाक
ऐक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन ने वर्ष 2019 में टर्की में शादी की थी। यह शादी कई मायनों में विवादित रही, सबसे बड़ी बात तो यह थी कि दोनों ने ही भारत में अपनी शादी को रजिस्टर ही नहीं करवाया था। दोनों के बीच अलगाव की खबरें तो नवंबर 2020 से ही आने लगी थीं, मगर 8 मार्च 2021 को निखिल ने खुद नुसरत की बेवफाई हवाला देते हुए शादी को रद्द करने के लिए कोर्ट में सिविल सूट का दाखिल कर दिया।
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और टीवी एक्ट्रेस मीरा मिश्रा का भी इस वर्ष ब्रेकअप हो गया। दोनों नवंबर 2020 में ही अलग हो गए थे, मगर अपने ब्रेकअप की घोषणा मीरा ने मार्च 2021 में की थी।
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पूजा गौर ने भी अपने पति एवं एक्टर राज सिंह अरोड़ा से अपना 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी थी। इतना ही नहीं, पूजा ने यह भी कहा था कि अलग होने के बाद भी राज उनके दोस्त रहेंगे।