शादी से पहले क्यों जरूरी है वेडिंग इश्योरेंस, जानें इसके फायदे

ज्यादातर लोगों को सिर्फ हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस या फिर कंपनियों के इंश्योरेंस में इंट्रेस्ट लेते देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि बाकी अन्य इंश्योरेंस की तरह वेडिंग इंश्योरेंस भी काफी जरूरी है। बता दें कि भारत में हर एक शादियों पर जमकर पैसे खर्च किए जाते हैं। वेडिंग वेन्यू से लेकर खाने में क्या स्पेशल होगा, इसकी तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती है, लेकिन शादियों में होने वाली दुर्घटनाओं से बचने की तैयारी नहीं की जाती है।
अक्सर आपने सुना होगा कि शादी में गहने चोरी हो गए या फिर शादी के वक्त कोई नुकसान हो गया, इन सब से बचने के लिए जरूरी है वेडिंग इंश्योरेंस। यह शादियों में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। हालांकि समय के साथ लोग इसे लेकर जागरुक हो रहे हैं और इसके महत्व को भी समझ रहे हैं। वहीं कई कंपनियां हैं जो वेडिंग इंश्योरेंस लोगों को दे रही है। अगर आप भी इस विंटर शादी करने जा रहे हैं तो वेडिंग इश्योरेंस जरूर करवाएं। आइए जानते हैं इसके फायदे-
क्या है वेडिंग इंश्योरेंस
वेडिंग इंश्योरेंस खास इंवेंट की कैटेगरी में आता है। जब आप वेडिंग इंश्योरेंस लेते हैं, तो आप अपने आप को शादी में होने वाले किसी नुकसान की स्थिति के लिए खुद को सुरक्षित कर रहे होते हैं। साथ ही शादी से जुड़ी किसी भी तरह की देनदारियों के खिलाफ भी आपकी यह मदद करेगा। वहीं शादी के लिए इंश्योरेंस कंपनियां कई तरह की पॉलिसी ऑफर करती हैं, आप अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पैकेज को चुन सकते हैं।
क्यों जरूरी है वेडिंग इंश्योरेंस
वेडिंग इंश्योरेंस कई चीजों को कवर करता है। ज्वैलरी चोरी होने पर, शादी में अचानक होने वाले एक्सीडेंट या फिर अचानक शादी की डेट आगे बढ़ने पर, ऐसी तमाम समस्याओं से निपटने के लिए वेडिंग इंश्योरेंस आपकी सहायता करेगा। शादी में अचानक होने वाले नुकसान से बचने के लिए वेडिंग इंश्योरेंस एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप जो पॉलिसी ले रहे हैं वह दूसरी पॉलिसी से कितना अलग है। लेकिन कई पॉलिसी हैं जो तमाम चीजों को कवर करती हैं, जिसमें गेस्ट इंजरी, शराब की देनदारी, वेंडर इश्यू, गहने चोरी होना, वेन्यू को नुकसान पहुंचना आदि शामिल है।
इसे भी पढ़ें: जानें वैवाहिक महिला को कौन-सी ज्वेलरी पहनने से मिलते हैं क्या फायदे
इन चीजों का होता है इंश्योरेंस
आपने कौन सी पॉलिसी खरीदी है, यह मिलने वाले फायदों पर निर्भर करता है। वहीं कई चीजों का इंश्योरेंस किया जा सकता है जिसमें ट्रैवेल एंजेंसी को दी गई एडवांस पेमेंट, होटल बुकिंग की एडवांस पेमेंट, शादी के कार्ड के पेमेंट के साथ वेन्यू सेट से लेकर सजावट और तमाम चीजें शामिल होती हैं। हालांकि अगर अचानक शादी कैंसल हो जाए, दूल्हा-दुल्हन शादी में न पहुंच पाए या फिर शादी का स्थल अचानक बदल जाए इस तरह की चीजों को इंश्योरेंस कवर नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें: विंटर वेडिंग को खास बनाएंगे यह गिफ्ट्स आईडिया, जानिए आप भी
कब करवाना चाहिए वेडिंग इंश्योरेंस
वेडिंग इंश्योरेंस लेने के लिए कोई फिक्स समय नहीं होता है। लेकिन अगर आप चाहें तो शादी की डेट फिक्स होने पर इसे ले सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो शादी से दो साल पहले भी इंश्योरेंस करवा सकती हैं। कई लोगों की शादी की प्लानिंग काफी पहले से होती है, लेकिन अचानक तय हो जाए तो आप रिसेप्शन और होने वाले अन्य खर्चों के लिए इंश्योरेंस करवा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।