कपूर हमारे घरों में बड़ी आसानी से मिल जाता है और हिंदू धर्म में कपूर को बहुत पवित्र भी माना गया है। यहां तक कि हवन सामग्री में कपूर को विशेष महत्ता दी जाती है। आमतौर पर कपूर का इस्तेमाल पूजा आरती और हवन में किया जाता है। बिना कपूर घर के सभी धार्मिक कार्य अधूरे माने जाते हैं। पूजा के समय कपूर की महक हमारे मन को शांत बनाती है। पर यह जानकर आपको हैरानी होगी कि ना सिर्फ पूजा-पाठ में बल्कि कपूर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
ऐसे में बाजार के बने महंगे रूम फ्रेशनर की जगह आप अपने घर पर कपूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कपूर जलाने के लिए आपको कपूर दानी की जरूरत पड़ती है,जिसे आप आसानी से किसी बाजार से खरीद सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कपूर दानी से कपूर जलाने के फायदे बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि कपूर की महक आपके लिए कैसे फायदेमंद है।
क्या है कपूर?
सफेद रंग का कपूर देखने में मोम की तरह लगता है और आग की लपटों में आते ही भाप बनकर हवा में उड़ जाता है। इसकी महक ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद आती है। कपूर के जलने पर इसकी महक जगह भर में फैल जाती है। जिससे मन और दिमाग दोनों को शांति मिलती है। कपूर को आप कैंफर, काफूर के नाम से भी जानते हैं। आमतौर पर हमें दो प्रकार के कपूर देखने को मिलते हैं।-
प्राकृतिक और कृत्रिम
प्राकृतिक कपूर जिसे भीमसेनी कपूर और देशी कपूर भी कहा जाता है। प्राकृतिक कपूर को कपूर के पेड़ से बनाया जाता है, जिसे कपूर के पत्ते,छाल और लकड़ी से निकाला जाता है। यह कपूर पूरी तरह से नेचुरल होता है इसलिए इस कपूर को खाया भी जा सकता है। इसे खाने और बालों में लगाने से कई फायदे होते हैं।
वहीं केमिकल से बने कपूर को कृत्रिम कपूर कहा जाता जिसे केमिकल के मेल के साथ बनाया जाता है। कृत्रिम कपूर प्राकृतिक कपूर से हलका होता है और जलाते ही हवा में मिल जाता है। बात करें भारत की तो भारत में कुकरौंधे के पेड़ और फूल की प्रजातियों से कपूर को बनाया जाता है।
क्या होती है कपूर दानी?
यह एक तरह का बर्नर है जिसका इस्तेमाल कपूर को जलाने के लिए किया जाता है। कपूर दानी में कपूर जलाने से कम धुंआ होता है जिससे बिना किसी दिक्कत एक भीनी सी खुशबू मिल जाती है। कपूर दानी स्टील का बना होती है,जिसके नीचे एक इलेक्ट्रिक बर्नर होता है। कपूर दानी को इलेक्ट्रिसिटी की मदद से चलाया जा सकता है। बर्नर के ऊपर एक प्लेट बनी होती है जिस पर कपूर को रखा जाता है। इलेक्ट्रिसिटी की मदद से हीट प्लेट तक पहुंचती है और कपुर भाप में बदल जाता है। (पेंट की स्मेल दूर करने के टिप्स)
आपने देखा होगा कि पूजा या हवन में आग की मदद से कपूर को जलाया जाता है,पर घर पर आग की मदद से कपूर जलाने में कहीं भी आग लगने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा आग लगने से कपूर जल्द ही भाप में मिल जाता है,जिस कारण महक पूरी तरह से कमरे में नहीं पहुंच पाती। इस कारण कपूर जलाने के लिए बेहतर उपाय यह है कि हम कपूर दानी या इलेक्ट्रिक बर्नर की मदद से कपूर को सुलगाएं। जिससे कपूर की महक आसानी से कमरों में पहुंचे और कपूर के भाप बनने में सही समय लगे।
इसे भी पढ़ें: डस्टबिन से मक्खियों को दूर भगाने के लिए आजमाएं ये तरीके
Recommended Video
क्या है कपूर दानी के फायदे ?
कपूर दानी बचाए डेंगू से- आपको हैरानी होगी कि मच्छरों को भगाने के लिए भी कपूर दानी एक बेहतरीन ऑप्शन है। कपूर में पाए जाने वाले तत्व मच्छरों को भगाने में मदद करते हैं। जिससे खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं महंगे से महंगे रूम फ्रेशनर मात्र महक ही दे पाते हैं, इसके अलावा मच्छर मारने वाली मशीन हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी होती हैं। जिस कारण कपूर दानी का इस्तेमाल हमें एक साथ दो फायदे देता है हमें कमरे में एक भीनी महक के साथ मच्छरों से छुटकारा भी मिल जाता है।
रूम डेकोर के लिए भी है एक अच्छा ऑप्शन- बाजार में कई तरह की कपूर दानी मिल जाती है जिनमें कई डिजाइनर भी होती हैं, आप अपने रूम के डेकोरेशन के हिसाब से कपूर दानी खरीद सकते हैं। जो आपके कमरे को भी एक एस्थेटिक लुक देते हैं।
मारे बैक्टीरिया और कीटाणु- घर पर जूते,मोजे या सामान के साथ ऐसे बैक्टीरिया आ जाते हैं जो घर पर गंभीर बीमारियां फैला सकते हैं। कपूर दानी की मदद से हम घर में आए बैक्टीरिया को भी आसानी से मार सकते हैं। आपको बता दें कि साइंस भी यह मानता है कि कपूर बैक्टीरिया को मारने में सहायक होता है।
बंद नाक को खोलने में है मददगार- मौसम बदलते ही घर में खांसी और जुकाम और छींक का खतरा बढ़ जाता है जिस कारण अक्सर नाक बंद हो जाती है और सांस लेने में तकलीफ भी होने लगती है। कपूर दानी की मदद से बंद नाक आसानी से खुल जाती है और सांस लेने में तकलीफ भी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: हिजाब हो गया है पुराना, तो इन तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
कैसे करें कपूर दानी का इस्तेमाल?
- कपूर को टुकड़ों में तोड़ लें।
- इलेक्ट्रिक बर्नर को कमरे के किसी भी स्विच में लगाएं।
- कपूर को बर्नर के ऊपर रख दें ।
- कमरे को कुछ देर के लिए बंद कर दें।
उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़कर आप महंगे रूम फ्रेशनर्स से दूरी बनाकर कपूर को ट्राई करेंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आए तो लाइक और शेयर करें ऐसी ही नेचुरल चीजों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit: Amazon
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।