हिजाब हो गया है पुराना, तो इन तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

आजकल हिजाब लगभग हर महिला के वार्डरोब में होता है, जिसे वह अपने सिर पर सुंदर तरीके से कैरी करती हैं। आजकल बाजारों में भी कई तरह के हिजाब मिलने लगे हैं। क्योंकि वह समय के साथ फैशन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। बहुत-सी महिलाएं इसे ड्रेस के साथ पहनना, तो कुछ महिलाएं जींस के साथ कैरी करना पसंद करती हैं।
इसलिए वह समय-समय पर नए-नए डिज़ाइन के हिजाब को खरीदती रहती हैं और उनके पुराने हिजाब वार्डरोब में ऐसे ही रखे रहते हैं। महिलाएं कुछ समय बाद उसे यह सोचकर फेंक देती हैं कि हिजाब अब पुराना हो गया है। अगर आपका हिजाब भी पुराना हो गया है और आप उसे फेंकने की सोच रही हैं? तो रुक जाएं, क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको हिजाब को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपना सकती हैं।
मल्टी पॉकेट ऑर्गनाइजर बनाएं
आप अपने हिजाब से एक पॉकेट ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए, आप हिजाब के तीन या चार टुकड़े आयताकार शेप में 10 x 12 के साइज़ में काट लें। अब इन टुकड़ों को एक बड़े साइज़ के हिजाब पर सेट करें और सिल दें। जब पॉकेट ऑर्गनाइजर सिल जाए, तो उसे हैंगर की सहायता से लटका लें। (पति की पुरानी टाई से आप बना सकती हैं बहुत कुछ, जानिए)
एसेसरीज की तरह करें कैरी
बहुत-सी महिलाएं अब हिजाब को पहनना पसंद नहीं करती हैं, जिसकी वजह से उनका हिजाब ऐसी ही वार्डरोब रखा रहता है और कुछ समय बाद जब वह पुराना हो जाता है, तो उसे फेंक देती हैं। लेकिन आप ऐसा ना करें। क्योंकि आप अपने हिजाब को एसेसरीज के तौर पर दोबारा कैरी कर सकती हैं। जैसे आप हिजाब को हैट के ऊपर रैप करके नॉट बांध सकती हैं। इसके अलावा, आप इसे अपने बैग के साइड में बांध सकती हैं। यह जींस और टॉप पर आपको एक चीक लुक भी देगा।
इसे ज़रूर पढ़ें- अपने पुराने कपड़े वाले मास्क को कैसे करें Reuse, जानें
हिजाब का बनाएं पॉट होल्डर
अगर आपका हिजाब 2 मीटर का या 1 मीटर से थोड़ा लंबा है, तो आप उसका यूज पॉट होल्डर बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए, आप हिजाब को एक ही साइज़ के तीन या चार गोलाकार टुकड़े में काट कर लें। फिर इन टुकड़ों को एक साथ रखें और इनके किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से सिलाई कर लें। आप चाहें तो इसमें पाइपिंग भी लगा सकती हैं, बस आपका पॉट होल्डर तैयार है। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
बनाएं हेयर एसेसरीज
इस तरीकों के अलावा, आपके पास हिजाब को दोबारा इस्तेमाल करने का एक और आइडिया है। जी हां, आप अपने हिजाब से हेयर एसेसरीज भी तैयार कर सकती हैं जैसे आप हेयर पिन कवर बना सकती हैं या फिर हेयर बैंड खुद सिल सकती हैं। इसे आप अपनी ड्रेसेस के साथ डिफरेंट तरीकों से कैरी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन चीजों को बाहर फेंकने से पहले दोबारा सोच लें, इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल
उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट करके बताएं। ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए हरजिंदगी के साथ बने रहें।
Image Credit- (@Freepik and Google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।