herzindagi
know all about lip plate tradition

Weird Beauty Traditions: होंठों को बड़ा दिखाने के लिए यहां की औरतें करती हैं यह अजीब काम, जानें ट्रेडिशन

सुंदरता को लेकर भी कई रिवाज बनाए जा चुके हैं, जिन्हें सदियों से निभाया जा रहा है। 
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 18:37 IST

दुनिया-जहान में सुंदरता को लेकर तरह-तरह की बाते की जाती हैं। केवल बाते ही नहीं कई जगह खूबसूरती को कुछ चीजों से जोड़कर देखा जाता है। कहीं छोटे पैरों को सुंदर माना जाता है तो अन्य जगह पर पतला फिगर। दुनिया में ऐसी जनजातियां हैं, जहां सुंदरता का मतलब कुछ और ही होता है। आज हम आपको उस जनजाति के लोगों के बारे में बताएंगे,जहां बड़े होंठों को सुंदर माना जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

बड़े होंठों को माना जाता है सुंदर

all about lip plate tardition in africaअगर हम आपसे पूछें कि आपके द्वारा किसे सुंदर कहा जाता है तो आप क्या कहेंगे? शायद आपका जवाब तीखे नैन नक्श वाली लड़कियों हों। यानी ऐसी महिला जिसकी नाक नुकीली हो, होंठ पतले हो और आंखें छोटी हो।

चेहरे की खूबसूरती को सुंदर और छोटे होंठों से भी मापा जाता है, लेकिन एक ऐसी भी जनजाति है जो इसके बिल्कुल विपरित है। हम बात कर रहे हैं इथियोपिया के दक्षिण पश्चिमी भाग में रहने वाले महिलाओं के बारे में। इथियोपिया की महिलाओं की खूबसूरती बड़े होंठ हैं। अब आपको लग रहा होगा कि यह भी भला कोई बताने की बात है। यहां नेचुरली बड़े होंठों को सुंदर नहीं माना जाता, बल्कि यहां इसके लिए एक रिवाज निभाना पड़ता है।

क्या होती है लिप प्लेट?

इथियोपिया की महिलाओं को बड़े होंठों के लिए दर्द सहना पड़ता है। यहां लिप प्लेट बनाई जाती है, जो मिट्टी या लकड़ी की होती है। इस प्लेट की लंबाई 2 से 25 सेंटीमीटर होती है। यह मुंह में फिट हो जाए इसके लिए नीचे के 2-3 दांत तोड़ दिए जाते हैं और कट लगाया जाता है। (दुल्हन को पेंट करने का रिवाज)

यह रिवाज तब निभाया जाता है, जब लड़की प्यूबर्टी को हिट करती है। होंठों को बढ़ा करने के लिए कट पर डिस्क लगाई जाती है और इसे तब तक लगाए रहने दिया जाता है, जब तक कि कट सही न हो जाए।

इसे भी पढ़ें:गोरी त्वचा और पतली कमर ही नहीं, दुनिया भर में सुंदरता से जुड़े हैं ये अजीबो-गरीब पैमाने और रीति-रिवाज

दहेज से है संबंध

what is lip plateयह परंपरा दहेज से भी जुड़ी हुई है।अब आप सोच रहे होंगे कि लड़कियों को दहेज देना पड़ता होगा, लेकिन यहां इसके विपरित होता है। यहां शादी होने पर पैसे नहीं बल्कि गायों का लेन-देन होता है। दूल्हे द्वारा लड़की के पिता प्लेट के आकार के अनुसार गाय देनी होती है। यानी छोटी प्लेट वाली महिलाओ को दहेज में 40 गाय मिलती। वहीं बड़ी प्लेट वाली महिलाओं को 60 गाय देने का रिवाज है। (नई दुल्हन के लिए रिवाज)

इसे भी पढ़ें:Universal Day of Culture: देश-विदेश में हैं शादी से जुड़े ये 5 अजीबो-गरीब रिवाज

कौन होते हैं सूरी या मुर्सी लोग?

सूरी या मुर्सी इथियोपियामें रहने वाली जनजाति है। इन्हें सूरमा के नाम से भी जाना जाता है। ये लोग मुख्य रूप से जावनरों को चराते हैं। यहां के लोगों की भाषा नीलो-साहारान है।

पुरुष भी निभाते हैं रिवाज

यहां केवल महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी रिवाज निभाना पड़ता है, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का त्याग और दर्द नहीं सहना पड़ता है। रिवाज के रूप में उन्हें अपने शरीर को रंगना होता है। उनके शरीर पर पेंटिग बनी होती है। पुरुषों के बदन पर यह निशान कहानी बयां करते हैं। यह कहानी दुश्मन से लड़ाई लड़ने और उसे मारने की होती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।