
नया साल (New Year 2026) हम सभी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन हर काेई पार्टी करता है। कुछ लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं। चारों ओर जश्न का माहौल देखने को मिलता है। आपने देखा होगा कि New Year पर ज्यादातर लोग शैंपेन खोलते हैं, पार्टी करते हैं और केक काटते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां नए साल की शुरुआत 12 अंगूर खाकर की जाती है?
जी हां, New Year Eve पर स्पेन में ये परंपरा निभाई जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में इस दिलचस्प परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1767162854203.jpg)
नए साल पर 12 अंगूर खाने की ये परंपरा स्पेन में निभाई जाती है। वहां 31 दिसंबर की रात यानी New Year Eve पर जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं, लोग एक-एक करके 12 अंगूर खाना शुरू कर देते हैं। इस रिवाज को स्पेन में Las doce uvas de la suerte कहा जाता है। इसका मतलब किस्मत के 12 अंगूर होता है।
यह भी पढ़ें- New Year Family Trip Ideas: पार्टी तो हर साल होती है, इन ऑफबीट जगहों पर फैमिली संग मनाएं नया साल; हर पल रहेगा यादगार
ऐसा माना जाता है कि जो भी 12 सेकंड में 12 अंगूर खा लेता है, उसकी लॉटरी निकल सकती हैं। यहां लॉटरी का मतलब है कि उसका आने वाला साल बहुत अच्छा, खुशहाल और बिना परेशानियों वाला रहता है। उसकी लाइफ में कोई परेशानी नहीं आती है।
इन 12 अंगूरों का एक खास मतलब होता है। हर अंगूर साल के एक महीने के लिए होता है। हर अंगूर के साथ लोग मन ही मन एक विश मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे पूरे साल सौभाग्य बना रहता है। कुछ लोग तो हर अंगूर खाते समय आने वाले महीने के लिए अलग-अलग विश मांगते हैं, जैसे अच्छी हेल्थ, पैसा, प्यार और सुकून।
आपको बता दें कि 1909 में स्पेन में इस परंपरा की शुरुआत हुई थी। उस समय स्पेन में अंगूर की अच्छी पैदावार होती थी। हालांकि, लोग इसे खरीदते नहीं थे। ऐसे में किसानों ने ये खास ट्रिक निकाली। उन्होंने लोगों से कहना शुरू किया कि जो भी नए साल पर 12 अंगूर खाता है, उसकी किस्मत बहुत अच्छी होगी।
यह भी पढ़ें- सिर्फ कमाना काफी नहीं, सेविंग भी जरूरी; 2026 में आपको आर्थिक मजबूती देंगे ये Financial Rules
धीरे-धीरे ये लोगों को पसंद आने लगी और मजाक-मजाक में शुरू हुई ये परंपरा नए साल का रिवाज बन गई। आज के समय में हालात ये हो गए हैं कि 12 बजते ही पूरा देश एक साथ अंगूर खाते हुए नजर आता है।

स्पेन में ये परंपरा इतनी फेमस हो गई है कि बाजारों में 12 अंगूर के स्पेशल पैकेट मिलते हैं। लोग इन्हें पहले से खरीदकर रखते हैं, ताकि 12 बजे की भागदौड़ में कोई अंगूर छूट न जाए। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो पार्टी करते हैं, वो भी अपने साथ 12 अंगूर वाला ये पैकेट जरूर रखते हैं कि कहीं ये परंपरा छूट न जाए।
तो अगर आप भी इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं, तो न्यू ईयर ईव पर शैंपेन की जगह 12 अंगूर जरूर ट्राई कर सकती हैं। शायद किस्मत बदले या न बदले, लेकिन नए साल की शुरुआत एक प्यारी सी उम्मीद के साथ जरूर होगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/istock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।