Akshay Navami 2022: दिन ढलने के बाद जरूर करें अक्षय नवमी के ये उपाय, निरोगी काया होगी प्राप्त

आज अक्षय नवमी के अवसर पर दिन ढलने के बाद इन उपायों को करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

Remedies For Wealth And Prosperity
Remedies For Wealth And Prosperity

Akshay Navami 2022: आज यानी कि 2 नवंबर के दिन अक्षय नवमी मनाई जा रही है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और इसी के नीचे खाना भी पकाया जाता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय बेहद ही कारगर साबित होते हैं। ऐसे में हमारे एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ उपाय आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं जिन्हें आपको दिन ढलने के बाद जरूर करना चाहिए।

सुख समृद्धि के लिए (Remedies For Wealth And Prosperity)

akshay navami

दिन ढलने के बाद आंवले के पेड़ पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और जल में दूध मिलाकर वृक्ष की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होगा और गृह कलेश से भी मुक्ति मिलेगी। यहां तक कि इस उपाय से परिवार के सदस्यों में प्यार की भावना बढ़ेगी।

इसे जरूर पढ़ें:Throat Shows Your Nature: गले का कंठ दर्शाता है व्यक्ति की ये जबरदस्त विशेषताएं

धन प्राप्ति के लिए (Remedies For Money)

akshay navami upay

दिन ढलने के बाद संध्या पूजन के दौरान मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का स्मरण करते हुए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। इतना ही नहीं, इस पाठ के प्रभाव से आप कर्ज जैसी परेशानी से भी निजात पा जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें:Willing Line In Hand: हाथों में ऐसी रेखा वाले लोग होते हैं मन मर्जी के मालिक

निरोगी काया के लिए (Remedies For Health)

akshay navami  upay

शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, आंवले के पेड़ की पूजा व्यक्ति को पापों से मुक्ति दिला सकती है और उसके सारे कष्टों को नष्ट कर सकती है। इसके अलावा, आंवले की पूजा से आरोग्यता भी प्राप्त होती है।

माना जाता है कि दिन ढलने के बाद घर में जो भी व्यक्ति बीमार है उसके सिर पर से आंवला उसार करके आंवले के पेड़ की जड़ में गाढ़ देना चाहिए। ऐसा करने से बीमार व्यक्ति का रोग (आसाध्य रोग से बचने के उपाय) अपने आप ही दूर होने लग जाएगा।

तो ये थे आंवले के कुछ बेजोड़ उपाय जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP