दिवाली की सफाई के बीच मंदिर की इस तरह से करें क्लीनिंग, दाग-धब्बे होंगे मिनटों में गायब; चमक भी होगी नई जैसी

Easy Tricks To Clean Mandir: दीवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस पर्व के आने से महीने पहले लोग अपने घर की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं। वहीं लोग मंदिर की क्लीनिंग को आखिर में करते हैं ताकि सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी से दोबारा गंदा होने से बचा सकें। हालांकि मंदिर में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को साफ करने में भी अच्छा खासा समय लग जाता है। अगर इन्हें आप हर हफ्ते साफ नहीं करते हैं। तेल और धुआं की वजह से आमतौर पर पीतल और तांबे के बर्तन और मूर्तियों पर मैल जम जाती है, वहीं लकड़ी या मार्बल के मंदिर पर अक्सर कुमकुम और हल्दी के दाग बैठ जाते हैं, जिन्हें आसानी से साफ करना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में अगर आप सोच रही हैं, कि मंदिर सफाई का काम जल्दी हो जाए बिना केमिकल क्लीनर के तो, इसके लिए आप किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस लेख में आज हम आपको 8 ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मंदिर को कुछ ही देर में मंदिर को नया जैसा बना अपने मंदिर को नया जैसा चमका सकती हैं।
पीतल और तांबा मूर्तियों या पूजा बर्तन साफ करने के लिए क्या करें?
मंदिर में पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले पीतल और तांबा मूर्तियां या पूजा बर्तन धुलने के लिए नींबू और नमक या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पीतल और तांबे के बर्तनों या मूर्तियों पर नींबू के टुकड़े पर नमक या बेकिंग सोडा लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। रगड़ने के बाद इन्हें गरम पानी से धुलकर सूखे और साफ कपड़े से पोछ लें।
इसे भी पढ़ें- Switchboard Cleaning Hacks: काले, पीले और बदरंग हर तरह के स्विच बोर्ड होंगे चकाचक, बस इन 2 घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल
जिद्दी दाग हटाने के लिए क्या करें?
जिद्दी दागों को हटाने के लिए आप सिरका और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में सफेद सिरका और थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस घोल को एक मुलायम कपड़े से मूर्तियों और बर्तनों पर रगड़ें। यह तरीका खासकर धूप-दीप के कारण जमे जिद्दी, हरे और काले दागों को हटाने में मददगार साबित हो सकता है।
मार्बल/पत्थर के मंदिर साफ करने के लिए क्या करें?
अगर आपके घर में मार्बल या पत्थर का मंदिर है, तो आप बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मंदिर में लगे कुमकुम, हल्दी या तेल के दाग को मिनटों में हटा देगा। इसके लिए इस पेस्ट को दाग वाले जगह पर लगाकर वाली जगह पर लगाकर 5-10 मिनट के छोड़े फिर मुलायम ब्रश से रगड़कर साफ करें
लकड़ी के मंदिर की चमक पाने के लिए क्या करें?
अगर आपके घर में लकड़ी का मंदिर बना है और वह गंदा हो गया है, तो आप ऑलिव ऑयल और नींबू का रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लेकर उसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण से लकड़ी के मंदिर पर लगाएं।
धूप-दीप की कालिख को हटाने के लिए क्या करें?
मंदिर के छत या कोने पर जमी कालिख यानी धुएं के दाग को हटाने के लि आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू में मौजूद स्टार्च कालिख को सोख लेता है, जिससे दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।
सामान्य सफाई के लिए क्या करें?
अगर आपका मंदिर ज्यादा गंदा नहीं है, तो आप नॉर्मल तरीके से इसकी सफाई कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें। अब इसमें डिश वॉश लिक्विड की कुछ बूंदें मिलाकर घोल तैयार करें। इसके बाद इस घोल में कपड़ा डुबोकर लकड़ी और मार्बल दोनों तरह के मंदिर को साफ करें। यह रोजमर्रा की धूल और तेल की हल्की चिपचिपाहट को दूर करने का आसान तरीका है।
मंदिर की जालियों और कोनों में जमा गंदगी को हटाने के लिए क्या करें?
मंदिर की जाली के किनारे और कोनों में जमा गंदगी को हटाने के लिए आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में नींबू और बेकिंग सोडा का घोल बनाएं। इसके बाद इसमें पुराना टूथब्रश डुबोएं और मंदिर की बारीक जालियों, नक्काशी और कोनों की सफाई करें। टूथब्रश गंदगी को आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है।
भगवान की पोशाकों को साफ करने के लिए क्या करें?
भगवान की पोशाकों को धुलने और साफ करने के लिए आप गर्म पानी में थोड़ा सिरका या डिटर्जेंट मिलाकर इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Diwali पर खिड़की की जाली साफ करने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, इन टिप्स की मदद से मिनटों में चमकाएं
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- पीले पड़े मंदिर को कैसे साफ करें?
- सफेद से पीले पड़ गए मंदिर को साफ करने के लिए आप फिटकरी और गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
- मंदिर का दिया कैसे साफ करें?
- मंदिर का दिया गंदा हो गया है, उसे क्लीन करने के लिए आप सिरका और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।