Cleaning Tips: पूजा के बर्तनों से नहीं जा रही है तेल की चिकनाहट, इन ट्रिक्स की मदद से करें साफ

पूजा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें, चाहे वह पीतल का दीपक हो या तांबे का लोटा, कुछ समय बाद यह काले हो जाते हैं। कई लोगों को यह भी समस्या होती है कि पूजा के बर्तनों को चाहे कितना भी धो लें, लेकिन घी की चिकनाहट खत्म नहीं हो पाती।
साथ ही, रोज-रोज दीपक जलने की वजह से दिए पूरी तरह से काले हो जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से अपने पूजा के बर्तनों को बिल्कुल नए जैसे चमका पाएंगे।
पीतल के दीपक, प्लेट और लोटे को इस तरह करें साफ

- पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 से 3 नींबू का का रस निचोड़ लेना है। ॉ
- अब आपको उसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक बड़े बर्तन में 15 मिनट के लिए छोड़ देना है। 15 मिनिट बाद आप इसे निकालकर साबुन से धोएं।
- बर्तनों को धोने के बाद आप इसे धूप में सुखाने के लिए छोड़ दें। (जली हुई कढ़ाही को साफ कैसे करें)
- ऐसा करने से आपके सारे बर्तन बिल्कुल नए तरह जैसे चमकने लगेंगे। साथ ही, बर्तनों की चिकनाहट भी खत्म हो जाएगी।
- ध्यान रखें कि आपको अपने पूजा के बर्तन को लंबे समय तक चलाना है, तो महीने में इस प्रक्रिया को एक बार जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: कोल्ड ड्रिंक की मदद से ऐसे करें अपने घर की सफाई
इमली

पूजा के बर्तनों की चिकनाहट और कालापन खत्म करने के लिए इमली सबसे अच्छा ऑप्शन है। पीतल के दिए हो या स्टील के बर्तन, हर तरह के बर्तनों की चिकनाहट आप इमली की मदद से दूर कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले 10 ग्राम इमली को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखना है।
- जब इमली नरम हो जाए, तो आप इमली को बर्तनों पर अच्छी तरह से रगड़े। (किचन को साफ कैसे रखें)
- बर्तनों पर इमली रगड़ने के बाद आपको 15 मिनट के लिए इसे छोड़ देना है।
- फिर हल्के गर्म पानी से बर्तनों को धो ले। ऐसा करने से पूजा के बर्तन पूरी तरह से चमक जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Utensils Cleaning: ये टिप्स आजमाएं, काले पड़े एल्युमिनियम के बर्तन चमकाएं
आलू

- पूजा के बर्तनों को साफ करने के लिए आप आलू के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको कुकर में आलू उबालना है। फिर आलू को अलग कर लें और उबले हुए पानी के अंदर पूजे के बर्तनों को डाल लें।
- 15 मिनट के लिए आपको पीतल समेत सभी पूजा के बर्तन को पानी में रहने देना है।
- फिर उन्हें पानी में से निकालकर हल्के साबुन से धो लेना है। ऐसा करने से आपके पूजा के बर्तनों का चिकनाहट खत्म हो जाएगा।
- पीतल के दीयों को साफ करने के लिए कुकर में आलू उबाल लें और इस पानी में दीयों को कुछ देर के लिए रख दें।
- 15 मिनट बाद उबले हुए आलू के पानी में दीपक को भिगो दें, फिर आलू को साफ करके अच्छे पानी से धो लें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।