घर में है शादी? रिसेप्शन के लिए ये हैं 5 हटके Ideas

शादियों के रिसेप्शन भारत में लगभग एक ही तरह से होते हैं। दूल्हा-दुल्हन सजे-धजे रंग-बिरंगे स्टेज पर खड़े रहते हैं। स्टेज पर धीरे-धीरे सारे मेहमान आते हैं। तस्वीरें खिंचवाते हैं, खाना खाकर निकल जाते हैं। अगर कहीं डीजे लगा रखा है तो उसमें सिर्फ बच्चे नाचते रहते हैं। आखिर में दूल्हा-दुल्हन स्टेज से उतरते हैं, खाना खाते हैं और बस काम खत्म।
पर ये रिसेप्शन कुछ बोरिंग नहीं हो जाता? मतलब हर किसी के लिए एक जैसा तय पैटर्न। ऐसा जरूरी तो नहीं कि रिसेप्शन के लिए कुछ नया नहीं किया जा सकता। आजकल जहां शादी के फोटो शूट को लेकर इतनी क्रिएटिविटी आ गई है वहीं शादी के रिसेप्शन के लिए भी ऐसा कुछ क्रिएटिव किया जा सकता है कि लोग उसे याद रखें। तो चलिए बात करते हैं कुछ ऐसे ही यूनिक आइडिया की-
इसे जरूर पढ़ें- शादी का ख़याल? तो ले लीजिये एक्ट्रेस काजोल से थोड़े टिप्स
1. पहला ‘Mr & Mrs’ डांस-
देखिए ये विदेशी चलन है। पर फिर भी इसे किया जाए तो ये बहुत अच्छा लगेगा। ऐसा नहीं कि रिश्तेदारों ने खींचकर कुछ देर डांसिंग फ्लोर पर खड़ा कर दिया तो दूल्हा-दुल्हन थोड़ा सा डांस कर हट गए। यहां बात हो रही है फिल्मी कपल डांस की। जैसा बॉलीवुड के जोड़े करते हैं। शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन अपना गाना खुद चुन सकते हैं। या फिर कई गानों का मैश-अप कर सकते हैं। इसे न सिर्फ शादीशुदा जोड़ा बल्कि सभी मेहमान भी याद रखेंगे।

2. रिसेप्शन की कलर थीम-
रंग-बिरंगी शादी की हर रस्म होती है, रिसेप्शन को थोड़ा पेस्टल रंगों से सजाया जा सकता है। या फिर पूरी तरह से व्हाइट कलर थीम चुनी जा सकती है। सजावट पूरी सफेद रंग से और मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन भी एक खास कलर कोड में। ज़रा सोचिए ये कैसा लगेगा? वैसे बॉलीवुड में तो ये ट्रेंड काफी समय से चल रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे ये बॉलीवुड के बाहर भी अपने पैर पसार रहा है। दूल्हा-दुल्हन अपने कपड़े मैचिंग कर पहन सकते हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है कि पेस्टल रंगों के कपल ड्रेस चुने जाएं।

3. बच्चों के संभालने की सुविधा-
अब ये शादियों में बहुत बड़ी समस्या होती है। कई जगह रिसेप्शन में Jumping Balloon लगा दिए जाते हैं कि बच्चे थोड़ा व्यस्त रहें, लेकिन सिर्फ इससे काम चल जाएगा क्या? रिसेप्शन के वक्त खास तौर पर कुछ लोगों को रखा जा सकता है जो बच्चों का ख्याल रखें। इससे आपके रिसेप्शन में आने वाले लोग भी खुश रहेंगे वो जोड़े थोड़ा ज्यादा एन्जॉय कर पाएंगे। ऐसे में जम्पिंग बलून के साथ, कुछ खिलौने, कुछ झूले आदि की व्यवस्था भी करवाई जा सकती है। चार-पांच घंटे की ये सुविधा आने वाले मेहमानों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। और बच्चों के लिए पिकनिक जैसा हो सकता है।

4. फोटो बूथ-
ये बहुत कम खर्चीला है और इससे रिसेप्शन यादगार बनाया जा सकता है। जरूरी नहीं है कि सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के साथ ही तस्वीरें खिंचवाई जाएं। एक फोटो बूथ अलग से सेट किया जा सकता है। अलग-अलग प्रॉप्स बेहतरीन तस्वीरें खींचने के लिए सेट किए जा सकते हैं। अगर ऐसा किया जाए तो मेहमानों के एंटरटेनमेंट का एक नया साधन रहेगा और बच्चों के लिए भी मनोरंजन हो जाएगा। आपका रिसेप्शन इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंडिंग Hashtag भी बन सकता है।

अगर चाहें तो लाइव पेंटर या स्केच आर्टिस्ट भी लगवा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- देर से करेंगी शादी तो होंगे ये वाले फायदे और कुछ नुकसान
5. गेम्स नाइट-
अगर रिसेप्शन को लेकर कुछ फन एक्टिविटी प्लान की जाए तो ये बेहतर होगा। यूट्यूब पर देखकर कई सारे गेम्स मिल जाएंगे जो आपको पसंद भी आएंगे और उनकी प्लानिंग के लिए ज्यादा खर्च भी नहीं लगेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।