New Year Vastu Tips: नए साल में ये 5 वास्तु टिप्स अपनाएं और घर सजाएं, होगी धन की वर्षा

अगर आप नए साल के स्वागत के लिए अपना घर सजा रही हैं तो आपको अपने घर को इन 5 वास्तु टिप्स को ध्यान में रख कर सजाना चाहिए।

new year vastu tips prosperity m

वर्ष 2019 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और वर्ष 2020 बांह फैला कर सभी का इंतजार कर रहा है। इस वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है। लोगों ने नए वर्ष को खास बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है कोई विदेश यात्रा पर जा रहा तो कोई अपनी फैमिली के साथ ट्रिप पर जा रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने घर पर ही रह कर न्यू ईयर का इंतजार मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Vastu Tips: घर में रखेंगी बांसुरी तो मिलेंगे ये 5 बड़े लाभ

इतना ही नहीं नए साल स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों को भी नए तरह से सजाना संवारना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि अगर आप घर की सजावट में वास्तु का थोड़ा ध्यान रखेंगे तो नए वर्ष की शुरुआत न केवल अच्छी होगी बल्कि आर्थिक रूप से भी आपको काफी लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि नए वर्ष का स्वागत करने के लिए आपको अपने घर को कैसे सजाना चाहिए।

इन रंगों का करें चुनाव

new year vastu tips for prosperity

नए वर्ष के स्वागत के लिए सबसे पहले अपने घर को साफ करें। घर की सफाई के दौरान कोनों और किनारों की सफाईं जरूर करें। अगर आपने अपने घर में बहुत समय से कलर नहीं करवाया है तो आपको अपने घर की दीवारों पर नया रंग भी करना चाहिए और रंगों का चुनाव वास्तु के हिसाब से करना चाहिए। कोशिश करें घर में ब्राइट कलर ही करवाएं। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। आप पीले, गुलाबी और ऑरेंज कलर का चयन कर सकते हैं।

घर के मेन गेट को यूं संवारें

new year vastu tips for prosperity ()

जिस तरह किसी व्यक्ति की पहचान उसके चेहरे से होती है वैसे ही किसी के घर की पहचान उसके घर के मुख्य द्वार से होती है। अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार को सजा रही हैं तो आपको सजावट के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपके मुख्य द्वारा के आगे कोई पेड़ न हो न ही आपके घर के मेन गेट के सामने कोई गड्ढा हो।

आपको अपने घर के मेन डोर के पास डस्टबीन भी नहीं रखना चाहिए। इन सभी चीजों से घर में निगेटिव उर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु के अनुसार आपको अपने मेन डोर को बहुत ही साफ सुथरा रखना चाहिए और रंगोली बनानी चाहिए।

घर में न रखें ये सामान

new year vastu tips for prosperity ()

अगर आपके घर में रुकी हुई घड़ी है तो आपको उसमें या तो तुरंत ही सेल पड़वाने चाहिए। घर में रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही आपको घर में टूटी हुई झाड़ू, शीशी का सामान और भगवान की टूटी हुई मूर्ति नहीं होनी चाहिए। यह सभी चीजें आपको नए वर्ष आने से पहले ही अपने घर से निकाल देना चाहिए।

इतना ही नहीं आपको अपने घर के टूटू बर्तनों को भी रसोई से निकाल देना चाहिए। यदि आपकी रसोई में कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम बहुत समय से खराब पड़ा है तो आपको उसे ठीक करवा लेना चाहिए या फिर उसे रासोई से हटा देना चाहिए।

इन पौधों को लगाएं

new year vastu tips for prosperity ()

अगर आप नए वर्ष में घर की साज सज्जा में पौधों को शामिल करेंगी तो यह आपके घर सुख समृद्धी लेकर आएंगे। आपको घर के आंगन में गुल्लर का पौधा लगाना चाहिए। वहीं आप घर के उत्तर दिशा में कनक या चम्पा का पौधा भी लगा सकती हैं। जो वृक्ष सांप, मधुमक्खी, कीड़े, चीटिंयों, उल्लू आदि को आमंत्रित करते हैं, अर्थात उनकी शरणगाह होते हैं, उन पेड़ों को बगीचे में न लगाएं। आप घर में वास्तु के हिसाब से पेड़ पौधे लगाएंगी तो इससे आपका घर तरोताजा होने के साथ-साथ सुख और शांति से भरा रहेगा।

घर में जरूर रखें ये सामान

new year vastu tips for prosperity ()

अगर आपको अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी की कमी लगती है तो आपको अपने घर में कुछ ऐसी चीजें रखनी चाहिए जो आपको पॉजिटिव फील करा सकें। आप अपने घर में कछुआ जरूर रखें। यह गुड लक का प्रतीक होता है। इससे आपको पॉजिटिव एनर्जी भी महसूस होगी। वहीं वास्तुशास्त्र में क्रिस्टल का बहुत महत्व है। दिखने में चमकदार और बेहद आकर्षित लगने वाला यह क्रिस्टल अपनी चमक से अपनकी लाइफ को भी रौशन कर देगा।

इसे जरूर पढ़ें-Vastu Tips: ‘दौड़ते हुए घोड़े’ की पेंटिंग का क्‍या है महत्‍व, एक्‍सपर्ट से जानें

क्रिस्टल से आप खुद को मेडिटेट कर सकती हैं और यह आपको बहुत ही रिलैक्स फील कराएगा। घर को सजाने संवारने का सामान खरीद रही हैं तो आपको सेंधा नमक या रॉक्स सॉल्ट का लैप घर जरूर लाना चाहिए। इसकी रौशनी से आपके रिश्तों में तो सुधार होगा ही साथ ही यह आपका स्ट्रेस भी दूर कर देता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP