अगर आप महनती हैं तो अवश्य ही सफलता आपके कदम चूमती होगी। मगर, कभी-कभी बहुत मेहनत करने के बावजूद कुछ नकारात्मक शक्तियां और भाव आपको सफल नहीं होने देते हैं। ऐसे में मन परेशान हो जाता है। कई बार तो खुद पर से भरोसा उठने लगता है। मगर, वास्तुशास्त्र में इस समस्या का हल है। वास्तुशास्त्र में ऐसे बहुत सारे तरीके हैं जिनसे आप नकारात्मक शक्तियों को खुद से और घर से दूर रख सकते हैं।
वास्तुशास्त्री पंडीत दयानन्द शास्त्री ने बताते हैं,
तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि किस तरह से आप नकारात्मक शक्तियों को खुद से केवल दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग्स से लगा कर खत्म कर सकते हैं। पंडित दयानन्द शास्त्री कहते हैं,
इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है। मगर, इसे वास्तु के हिसाब से सही दिशा में लगाने से ही अच्छा फल मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: सेंधा नमक या रॉक्स सॉल्ट के लैंप से आपको मिलेंगे ये 4 बड़े फायदे
- अगर आप घर में सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देव की पेंटिंग लगाती हैं तो यह बहुत ही शुभ होती है। इस पेंटिंग को आप घर में कहीं भी नहीं लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ती नहीं होती है। वहीं अगर आपको शुभ फल चाहिए तो आपको पूर्व दिशा में इस पेंटिंग को लगाना चाहिए।
- दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर, पोस्टर या कोई मूर्ति घर की केवल उत्तर दिशा में ही लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप प्रमोशन वेट कर रही हैं तो इससे आपको जल्दी प्रमोशन मिलेगा। इतना ही नहीं इससे आपके जीवन में धन लाभ के योग बनने लगेंगे।
- अगर आपको जीवन में नाम, यश और सम्मान पाना है तो घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं। यह आपके घर में सकारात्मकता भी लाएगी। इससे आपको जीवन में जल्दी तरक्की मिलेगी और चारों दिशा में आपके काम की तारीफ होगी। यदि घर में किसी कारण से दक्षिण दिशा में घोड़ों की मूर्ति नहीं रख पा रहें हैं तो घर की खिड़की के सामने दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति या तस्वीर रखें। मूर्ति को ऐसे रखें कि घोड़े का मुंह खिड़की से बाहर देख रहा हो। इससे नाम,यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होने लगेगी। घर में रखेंगी बांसुरी तो मिलेंगे ये 5 बड़े लाभ

- अगर आपके घर में पहले से ही दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग, तस्वीर या फिर मूर्ती है तो ध्यान रखें कि इन घोड़ों पर रस्सी न बंधी हो। यदि ऐसा है तो इसे घर से तुरंत ही बाहर कर दें क्योंकि इससे घर में धन का आगमन नहीं हो पाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक घोड़े की तस्वीर या मूर्ती न लगाएं इससे धन रुकेगा। वास्तुविद पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है। ये तस्वीर करियर में ग्रोथ लाती है और आपकी एनर्जी को बढ़ाती है।
Recommended Video
- अगर आप ऑफिस में इस तरह की पेंटिंग या तस्वीर लगा रही हैं या फिर कोई मूर्ती लगा रही हैं तो इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए। दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं।

- अगर आप कर्ज से परेशान है तो आप पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखे। इससे घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मि का हमेशा वास रहता है। घोड़े की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो।
- पंडित दयानंद शास्त्री बताते हैं, ‘ सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। आप जहां भी यह तस्वीर लगाएं ध्यान रखें कि उसमें घोड़े सफेद ही हों। यह घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।‘ घर पर ‘विंड चाइम’ लगाने से पहले जान जें ये 5 जरूरी बातें
इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी टूटी फूटी मूर्ती या फिर धुंधली तस्वीर घर पर न लगाएं। जिस तस्वीर में अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर भी ना लगाएं।
यह आर्टिकल यदि आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स करने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।