Vastu Tips: घर में रखेंगी बांसुरी तो मिलेंगे ये 5 बड़े लाभ

अगर आपको अपने घर में सुख-शांति और धन की बारिश चाहिए तो अपको अपने घर में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी जरूर रखनी चहिए। 

Anuradha Gupta
Krishna Photo Vastu

भगवान विष्णु का अवतार माने जाने वाले श्री कृष्ण को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। इतना ही नहीं श्री कृष्ण के मोर पंख और बांसुरी को भी बहुत शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र में भी श्री कृष्ण की बांसुरी को बहुत लाभदायक बताया गया है। श्री कृष्ण की बांसुरी को यदि आप अपने घर पर सही स्थान और सही तरीके से रखती हैं तो आपके घर से न केवल दरिद्रता मिटेगी अपितु आपको सुख और शांति भी मिलेगी। इतना ही नहीं आपके रुके काम बन जाएंगे और आप हमेशा सेहतमंद रहते हैं। तो चलिए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी को अपने घर पर रखने से आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे। 

Krishna Playing Flute Meaning

सुख और शांति 

भगवान श्री कृष्ण को अपनी बांसुरी अति प्रिय थी। वह बांसुरी की मधुर धुन से सभी को मोहित कर लिया करते थे। वहीं राधा रानी से उनका जुड़ाव भी इस बांसुरी के कारण ही हुआ था। राधा रानी को भी भगवान श्री कृष्णा की बांसुरी से बेहद प्रेम था। अगर आपके घर में अशांति का माहौल है या फिर आपकी अपने पार्टनर से बहस या लड़ाई होती है तो आपको भी अपने घर में श्री कृष्ण की बांसुरी रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि बांसुरी अगर बांस की बनी होगी तो यह बहुत ही शुभ होगा। 

इसे जरूर पढ़ें:  Vastu Tips: पंडित जी से जानें अपनी राशि के अनुसार कैसे सजाएं घर

नकारात्मक उर्जा होगी दूर 

अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवेश हुआ है या फिर आपको किसी व्यक्ति से नकारात्मक उर्जा मिलती हैं तो आपको अपने पास सदैव ही बांसुरी रखनी चाहिए। बांसुरी रखने से सब शुभ होता है। अगर आपको लगता है कि आपके घर में अचानक से बहुत सारे ऐसे बदलाव हो रहे हैं जो आप चाहती ही नहीं हैं तो आपको अपने घर पर बांसुरी रखनी चहिए। इससे आपके घर से नेगेटिव लोग और शक्तियां दोनों ही दूर हो जाएंगी। आर्थिक संकट से बचना है तो इन 3 चीजों को पर्स में न रखें

Can We Keep Krishna Statue With Flute In Home

धन की होगी प्राप्ती 

अमीर बनना तो हर कोई चाहता है। मगर, ऐसा हर किसी के लिए संभव नहीं है। धन कमाने के लिए मेहनत और दिमाग दोनों की जरूरत होती है अक्सर लोग ईश्वर से धन प्राप्त करने की कामना करते हैं मगर, ईश्वर केवल आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं मेहनत और दिमाग आपको खुद ही लगाना होगा। हां, कभी-कभी ऐसा जरूर होता है कि आपके रास्ते में कई बाधाएं आती है। इन बाधाओं को दूर करने के लिए आपको श्री कृष्ण जी की बांसुरी अपने पास सदैव रखनी चाहिए। ऐसा करने आपसे देवी लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।  घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ

 

सेहतमंद रहने के लिए 

अगर आपको बहुत समय से कोई बीमारी है और इलाज कराने के बाद भी यह बीमारी ठीक नहीं हो रही है या फिर आपके घर में कोई सदस्य बीमार है और वह पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो पा रहा है तो आपको अपने घर पर श्री कृष्ण जी की बांसुरी जरूर रखनी चाहिए। बांसुरी रखने से मन शांत रहता है और घर का वातावरण भी बहुत अच्छा रहता है। घर में जो भी व्यक्ति अस्वस्थ होता है वह भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी रखने से स्वस्थ्य हो जाता है। बस 1 चुटकी नमक दिखाएगा ये 5 कमाल

 

सुख प्राप्ती के लिए 

अगर आपको बहुत दिनों से किस अच्छी खबर को सुनने की आशा है तो आपको अपने घर में बांसुरी जरूरी रखनी चाहिए। इससे आपको सुख की प्राप्ती होगी। जो गुड न्यूज आप बहुत दिनों से सुनना चाहती हैं वह आपको झटपट मिल जाएगी।

Recommended Video

Disclaimer