हमेशा खुश रहने के 5 सबसे आसान सीक्रेट्स

Tips To Be Happy: जिंदगी में खुशियां बहुत ही ज्यादा जरूरी होती हैं और हर इंसान को खुश रहने का अधिकार होता है। अधिकतर लोग ये दिखाते हैं कि वो खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी असलियत से कोसों दूर रहती है। खुशहाली के लिए किसी इंसान को किस चीज़ की जरूरत होती है? कई बार हम सोशल मीडिया पर लोगों की खुशहाल तस्वीरें देखकर ही ये समझ लेते हैं कि हम बहुत ही ज्यादा खुश हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। असल मायने में खुशहाली अंदर से आती है।
पर क्या आप जानते हैं कि साइंस की तरफ से खुशहाल होने के क्या तरीके हो सकते हैं? कई रिसर्च ऐसी की गई हैं जो बताती हैं कि खुशहाल रहने के लिए आपको किन चीज़ों की जरूरत होती है और क्या किया जाना चाहिए। तो चलिए साइंटिफिक तरीकों की बात करते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि रिसर्च के हिसाब से खुश रहने के क्या सीक्रेट्स हैं।
फिजिकल फिटनेस पर जरूर ध्यान दें
आपको एक चीज़ का ध्यान जरूर रखना है और वो है फिटनेस। हार्वर्ड की एक रिसर्च कहती है कि अगर आप फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देते हैं तो आप उसके कारण खुश रहते हैं। दरअसल, फिटनेस का ध्यान रखने पर एक नॉर्मल हार्मोन निकलता है जिसे एंडोर्फिन कहा जाता है।
ये ना सिर्फ शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है बल्कि ये आपके लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा भी साबित हो सकता है। इससे दिमाग खुश हो जाता है। दिमाग का स्ट्रेस कम करने के लिए फिजिकल फिटनेस एक बहुत ही अच्छी तरकीब होती है।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के खुश रहने के लिए ये चीज़ें हैं जरूरी
अपने एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान दें ना कि चीज़ों पर
अगर आप अपने एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान देने लगेंगे तब आपको अपने आप खुशी मिलेगी। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी की एक स्टडी कहती है कि ऐसे लोग जो अपने एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान देते हैं जैसे घूमना, खेलना-कूदना, रिश्तेदारों-दोस्तों से मिलना आदि वो ज्यादा खुश रहते हैं।
नया टीवी, नई कार, नया घर, नए कपड़े आदि कुछ ही दिनों तक आपको खुशी दे सकते हैं, लेकिन नया एक्सपीरियंस जिंदगी भर के लिए रहता है।
जिस चीज़ के लिए आप शुक्रगुजार हैं उसे लिखें
आपको ये एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक रिसर्च मानती है कि ये बहुत ही अच्छी तरह से आपको ये बता सकता है कि आप किन-किन चीज़ों को लेकर खुश हुए। ये एक तरह का कोपिंग मेकैनिज्म है जो आपकी खुशी का पैमाना तय करता है।
ये एक्सरसाइज आपकी जिंदगी से निगेटिव चीज़ों को हटाती है और आपको खुश रहने का एक मौका देती है। ऐसे में आप सिर्फ पॉजिटिव चीज़ों पर ध्यान देना सीखेंगे ना कि नेगेटिव चीज़ों पर।
सोशल मीडिया से ब्रेक
ये एक्सरसाइज अधिकतर रिसर्च में बताई जाती है। आपको सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक जरूर लेना चाहिए। अगर आप उससे ब्रेक नहीं लेंगे तो खुश होना मुश्किल होगा।
आप जितना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं आप पहले अन्य चीज़ों के बारे में सोचते हैं। दूसरों की पोस्ट देखकर कहीं ना कहीं खुद को उससे कम्पेयर करते हैं और ऐसे में आप अपनी समस्याओं के बारे में ज्यादा सोचते हैं। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि आप इसी तरह की चीज़ के बारे में सोचें।
इसे जरूर पढ़ें- सिंगल महिलाओं के लिए खुश रहने के तरीके
गुस्सा दूर करने की कोशिश करें
एंगर मैनेजमेंट करना खुद को खुश रखने की पहली चाभी है क्योंकि आपको जब भी गुस्सा आता है तब हमारा पूरा शरीर स्ट्रेस में रहता है। ऐसे में ये जरूरी है कि हम अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए किसी ना किसी तरह की चीज़ें करते रहें। गुस्सा और किसी और पर ग्रज होना आपको खुश नहीं होने देता क्योंकि आप कहीं ना कहीं उसके बारे में सोचते रहते हैं। यही कारण है कि हम खुश हो नहीं पाते हैं। जितना हो सके एंगर मैनेजमेंट करने की कोशिश करें क्योंकि वही आपके स्ट्रेस को कम कर सकता है।
ये पांच चीज़ें दिखने में तो काफी छोटी हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये असरदार नहीं हैं। आपको इन्हें रोज़ाना ट्राई करना है और आप खुद ही अपनी लाइफस्टाइल में फर्क समझ लेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।