herzindagi
image

Winter Special Makki Ki Bati Recipe: इस सर्दी जरूर बनाएं टेस्टी मक्के की बाटी, जानें रेसिपी

Makki Ki Bati Recipe: सर्दी के मौसम में घरों में मक्के की रोटी तो साग के साथ हमेशा बनती है। इस बार आप ट्राई करें मक्के की बाटी। इसे खाने के बाद आपके घरवाले खुश हो जाएंगे। साथ ही इसका स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-22, 11:51 IST

Makki Ki Bati: सर्दियों में टेस्टी और हेल्दी खाना आजकल हर किसी को पसंद होता है। इसलिए लोग ऐसी चीजों को सर्च करते हैं, जिसे खाने के बाद स्वाद अच्छा लगे। ऐसे में आप इस बार मक्के की रोटी की जगह मक्के की बाटी को तैयार करके इसे घरवालों को खिलाएं। इसे बनाने के बाद इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही आपको कुछ अलग खाने को मिलेगा। इसे सिंपल तरह से घर पर बनाएं और दाल के साथ सर्व करें। इसकी रेसिपी के लिए आर्टिकल में तरीके और टिप्स को जानें।

मक्के की बाटी बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक परात लेनी है।
  • इसमें आपको मक्के का आटा डालना है।
  • अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन को बारीक कूटकर डालना है।
  • ऐसे ही आपको साबुत धनिया भी डालना है।
  • अब इसमें अजवाइन और सारे मसाले डालने हैं।
  • इसमें अब आपको बारीक कटी हुई प्याज, हरा धनिया, हरी मटर और थोड़ा सा तेल डालना है।
  • इसके बाद इस आटे को अच्छे से मिक्स करके डो तैयार करना है।
  • इस डो को 10 मिनट के लिए रख दें।

3 - 2025-12-22T114004.061

मक्के की बाटी को कैसे करें तैयार?

  • इसे बनाने के लिए आप थोड़ा सा हाथों में तेल लगाएं।
  • इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर रख लें।
  • अब आपको एक गहरा बर्तन लेना है और इसमें पानी को डालना है।
  • फिर पानी को बॉयल होने दें। इसके ऊपर छलनी रखें और तेल लगाकर इसमें बाटी को रखें।
  • 10 मिनट बाद निकालकर इसे आप एयर फ्रायर में पकाएं।
  • इसके बाद इसे घी में डीप करके सर्व करें।

1 - 2025-12-22T114009.955

 

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी मसाला बाटी, बच्चों और बड़ों को आएगी खूब पसंद

मक्की की बाटी को कैसे करें सर्व?

  • इसे सर्व करने के लिए बाटी को घी में डीप करें।
  • इसके बाद इसे दाल या लहसुन और प्याज की चटनी के साथ सर्व करें।
  • इस तरह से मक्के की बाटी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: घी में तलकर नहीं….कुकर में ऐसे बनाएं, सॉफ्ट और खस्ता राजस्थानी स्पेशल बाटी

इस बार आप मक्के के आटे का इस्तेमाल करके टेस्टी बाटी को तैयार करें और अपने घरवालों या किसी खास को खिलाएं। जिसे खाने के बाद उसके मुंह का स्वाद ही बदल जाएगा। ये रेसिपी काफी आसान है इसलिए इसे जल्दी बनाया भी जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

टेस्टी मक्के की बाटी रेसिपी Recipe Card

मक्के की बाटी बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • मक्के का आटा- 2 कप
  • लहसुन- 5 से 6 कलियां
  • हरी मिर्च- 2 बड़ी वाली
  • सूखा धनिया- 2 चम्मच
  • अजवाइन- थोड़ी सी
  • हरी मटर- 1 कटोरी
  • हरा धनिया
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • मिर्ची- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • प्याज- बारीक कटी हुई
  • सफेद तिल- 1 चम्मच
  • घी

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक परात लेनी है। इसमें आपको मक्के का आटा डालना है।

  2. Step 2:

    अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन को बारीक कूटकर डालना है। ऐसे ही आपको साबुत धनिया भी डालना है।

  3. Step 3:

    अब इसमें अजवाइन और सारे मसाले डालने हैं। इसमें अब आपको बारीक कटी हुई प्याज, हरा धनिया, हरी मटर और थोड़ा सा तेल डालना है।

  4. Step 4:

    इसके बाद इस आटे को अच्छे से मिक्स करके डो तैयार करना है। इस डो को 10 मिनट के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    इसे बनाने के लिए आप थोड़ा सा हाथों में तेल लगाएं। इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर रख लें।

  6. Step 6:

    अब आपको एक गहरा बर्तन लेना है और इसमें पानी को डालना है।

  7. Step 7:

    फिर पानी को बॉयल होने दें। इसके ऊपर छलनी रखें और तेल लगाकर इसमें बाटी को रखें।

  8. Step 8:

    10 मिनट बाद निकालकर इसे आप एयर फ्रायर में पकाएं। इसके बाद इसे घी में डीप करके सर्व करें।

  9. Step 9:

    इसे सर्व करने के लिए बाटी को घी में डीप करें। इसके बाद इसे दाल या लहसुन और प्याज की चटनी के साथ सर्व करें।

  10. Step 10:

    इस तरह से मक्के की बाटी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।