सिर्फ दांतों के लिए नहीं! टूथपेस्ट से जुड़े ये अमेजिंग हैक्स घर के इन तमाम कामों में कर सकते हैं मदद

सुबह उठने के बाद लोग ब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर दांत साफ करने में लग जाते हैं। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसके घर में टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं होता होगा। अगर मैं आपसे कहूं कि दांत को साफ करने वाले इस पेस्ट की मदद से आप दाग-धब्बे को भी साफ कर सकती हैं, तो शायद आपको यह सुनकर अजीब लगे। लेकिन यह सच है। टूथपेस्ट से जुड़े क्लीनिंग हैक्स के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि टूथपेस्ट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो जिद्दी स्टेन को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको टूथपेस्ट के जबरदस्त हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप बाहर से क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीद कर लाना बंद कर देंगी।
सिंक और नल पर लगे दाग को हटाने के लिए
बाथरूम या किचन में लगे सिंक पर लगे दाग को हटाने के लिए अधिकतर लोग बाजार से महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीदकर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप प्रोडक्ट्स के बजाय टूथपेस्ट का यूज कर सकती हैं। दाग हटाने के लिए थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर उसे सिंक पर फैलाएं। इसके बाद ब्रश की मदद से रगड़कर 2 मिनट के लिए छोड़ते हुए पानी की मदद से धुल लें। इससे इस पर लगे पानी या अन्य दाग साफ हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मिनटों में चमक उठेगा बाथरूम के बेसिन का गंदा पाइप, अपनाएं ये आसान हैक्स
तांबे के बर्तन पर लगे दाग को हटाने के लिए
तांबे के बर्तनों पर लगे दाग को हटाने के लिए क्लीनिंग प्रोडक्ट के बजाय पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले एक कटोरी में टूथपेस्ट लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं, जहां पर दाग लगे हैं। अब पेस्ट को लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ कपड़े को हल्का गीला करके रगड़ते हुए साफ करें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से धुलें।
पेन-पेसिंल के दाग को साफ करने के लिए
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो जरूर ही उन्होंने दीवार पर पेन-पेसिंल से ड्राइंग बना रखी होगी। अब ये स्टेन ऐसे होते हैं, जिसे हटाने के लिए दीवार को पुताई की जरूरत होती है। लेकिन आपको बता दें कि आप टूथपेस्ट की मदद से इन्हें हटा सकती हैं। इसके लिए हाथ में थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और दाग वाली जगह पर रगड़े। थोड़ी देर छोड़ने के बाद आप देखेंगी कि दाग छिप गए हैं।
प्रेस पर जले दाग को हटाएं
गर्मी में सूती कपड़ों को आयरन के लिए हम सभी प्रेस का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में अगर प्रेस ज्यादा गर्म हो जाए, तो कपड़े का जलना तय होता है। प्रेस पर चिपके कपड़े को हटाने के लिए चाकू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद इस पर निशान रह जाते हैं। इन निशान को जड़ से हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्रेस पर जहां पर निशान लगे हैं, वहां पर पेस्ट को लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े की मदद से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- महंगे क्लीनर्स छोड़िए, बेसन से हटाएं बाथरूम सिंक की जिद्दी गंदगी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।