herzindagi
Besan for bathroom sink cleaning

महंगे क्लीनर्स छोड़िए, बेसन से हटाएं बाथरूम सिंक की जिद्दी गंदगी

बाथरूम सिंक की जिद्दी गंदगी को साफ करना इतना भी आसान नहीं होता है। लेकिन आप बेसन की मदद से सिंक को बेहद आसानी से साफ कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2025-04-20, 12:00 IST

बेसन एक ऐसा फूड इंग्रीडिएंट है, जो हम सभी की किचन में होता ही है। अमूमन हम बेसन की मदद से कई तरह की डिश जैसे कढ़ी या पकौड़े बनाना पसंद करते हैं। साथ ही साथ, यह स्किन का ख्याल भी रखता है। लेकिन क्या आपने कभी बेसन को इससे ज्यादा इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि यही बेसन बाथरूम सिंक की सफाई करने में भी मददगार साबित हो सकता है। जी हां, जिस बेसन को आप बेहद आम मानते हैं, वह आपके घर की बेहतर क्लीनिंग कर सकता है।

बेसन की मदद से सिंक क्लीनिंग करने का एक फायदा यह भी है कि यह नेचुरल होता है और इसमें कोई केमिकल नहीं होता। साथ ही, यह क्लीनिंग करने का एक बजट फ्रेंडली तरीका भी है। लेकिन यह वास्तव में, गंदगी, चिकनाई और दाग हटाने में काफी असरदार है।  इसके अलावा, यह सिंक से अक्सर आने वाली बदबू को भी दूर करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप बेसन की मदद से बाथरूम सिंक की सफाई किस तरह कर सकती हैं-

यह भी देखें- बाथरूम वॉश बेसिन के किनारे पर क्यों बना होता है होल? 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता होगा इसका काम

बेसन बाथरूम सिंक क्लीनिंग में किस तरह मददगार है 

How gram flour is helpful in cleaning bathroom sink

बाथरूम सिंक की क्लीनिंग में बेसन कई तरह से मददगार है। मसलन-

  • बेसन का टेक्सचर हल्का दरदरा होता है और यह एक माइल्ड स्क्रबर की तरह काम करता है। जिससे ये सिंक की गंदगी, जमी मैल और साबुन की परत को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करता है।

  • बेसन सिंक पर मौजूद टूथपेस्ट, साबुन या हेयर प्रोडक्ट्स की चिकनाई और लेयर को आसानी से साफ कर लेता है। 

  • बेसन गंध को भी सोख सकता है, जिससे सिंक की हल्की बदबू भी दूर हो जाती है।

  • बेसन पूरी तरह नेचुरल होता है, इसलिए बच्चों, पालतू जानवरों या सेंसिटिव स्किन वालों के लिए इसे सुरक्षित माना जाता है

  • बेसन को अगर नींबू या सिरके के साथ मिलाया जाता है, तो यह बैक्टीरिया कम करने में मदद करता है।

यह विडियो भी देखें

बेसन और नींबू का करें इस्तेमाल

बेसन और नींबू मिलकर ना केवल बाथरूम सिंक को साफ करते हैं, बल्कि इससे बदबू भी दूर होती है और सिंक में शाइन भी आती है।

आवश्यक सामग्री-

कैसे इस्तेमाल करें

  • बेसन और नींबू के रस को मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं।

  • सिंक में लगाएं और 5-10 मिनट तक छोड़ दें।

  • हल्के हाथ से स्क्रब करें, फिर धो लें।

बेसन और सिरके से करें सफाई

सिंक के जिद्दी दाग और मिनरल डिपॉजिट के लिए बेसन और सिरके का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 चम्मच बेसन 

  • 1 चम्मच सफेद सिरका

कैसे इस्तेमाल करें-

Besan for bathroom sink cleaning

  • बेसन और सफेद सिरका को मिक्स करें।

  • अब इसे तुरंत लगाएं। इससे थोड़ा झाग निकलेगा।

  • आप इसे सिंक में दाग वाली जगह या ड्रेन के पास लगाएं।

  • 10 मिनट बाद स्क्रब करें और धो लें।

  • ध्यान रखें कि आप इसे मार्बल या नेचुरल स्टोन वाले सिंक पर न लगाएं।

यह भी देखें- Bathroom Cleaning: बाथरूम के गंदे सिंक को करें मिनटों में चकाचक, अपनाएं ये ट्रिक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।