दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं ये यूनिक केक

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोग कई यूनिक केक खाना पसंद करते हैं। जानिए इस लेख में।

unique cake in the world in hindi

जब भी कोई शुभ अवसर होता है तो लोग केक खाना बेहद पसंद करते हैं। बर्थडे से लेकर वेडिंग एनिवर्सरी तक केक अवश्य काटा जाता है। हर बार केक ऑर्डर करते समय या तो हम अपने फेवरिट फ्लेवर को सलेक्ट करते हैं या फिर हर बार एक यूनिक टेस्ट और डिजाइन बनवाना पसंद करते हैं।

केक एक ऐसी डिश है, जिसे भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में खाया जाता है। इतना ही नहीं, दुनिया के हर हिस्से में लोग एक अलग तरह का केक खाना पसंद करते हैं। केक की इतनी अधिक वैरायटी है, जिसके बारे में आपने शायद सुना भी ना हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनियाभर में खाए जाने वाले कुछ अमेजिंग केक के बारे में बता रहे हैं-

लैमिंगटन, ऑस्ट्रेलिया

World Amazing Cakes

लैमिंगटन एक प्रकार का केक है जो ब्रिस्बेन का मूल निवासी है, जिसे ऑस्ट्रेलिया में लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। इस केक का नाम क्वींसलैंड के गवर्नर लार्ड लेमिंगटन के नाम पर रखा गया है। इसे दो स्क्वेयर स्पंज केक का उपयोग करके बनाया जाता है और चॉकलेट सॉस या रास्पबेरी सॉस में लपेटा जाता है।

चॉकलेट स्पंज केक के दो हिस्सों के बीच क्रीम या स्ट्रॉबेरी जैम की एक परत लगाई जाती है और इसे जमने के लिए कुछ समय के लिए अलग रख दिया जाता है।

पंदन केक, मलेशिया

Cakes Around the World

पंदन केक एक बेहद ही यूनिक केक है। इस केक को बनाने के लिए मुख्य सामग्री पंदन के पत्ते हैं।इन पत्तियों का रस केक को एक अनूठा और प्राकृतिक हरा रंग देता है। यह केक खाने में बेहद सॉफ्ट और स्पंजी होता है। मलेशिया के अलावा इस केक को इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम, लाओस, थाईलैंड, श्रीलंका, हांगकांग और चीन में भी काफी पसंद किया जाता है। पत्तों के अलावा इस केक को तैयार करते समय नारियल के दूध का भी मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें-सिर्फ रम केक नहीं, दुनिया भर में फेमस हैं ये क्रिसमस केक भी

पावलोवा, न्यूजीलैंड

unique cakes around the world

इस केक का नाम रूसी बैलेरीना अन्ना पावलोवा के नाम पर रखा गया है। दरअसल, इस केक को रूसी बैलेरीना के सम्मान में बनाया गया था। इसे वैसे ही बनाया जाता है जैसे आप मेरिंग्यू को बेक करते हैं। यह केक बाहर से क्रंची और क्रिस्पी होता है, जबकि अंदर से यह नरम और मार्शमैलो जैसा होता है।

इस केक को बेक करने के बाद इसे ठंडा होने तक ओवन के अंदर ही रखा जाता है। केक को बनाते समय कीवी, स्ट्रॉबेरी और पैशनफ्रूट जैसे फलों के साथ इसकी टॉपिंग की जाती है। यह केक ज्यादातर गर्मी के समय और क्रिसमस के समय में खाया जाता है।(स्पंजी और सॉफ्ट केक बनाने के टिप्स)

लैपिस लेजिट, इंडोनेशिया

लैपिस लेजिट एक बेहद ही यूनिक तरह का केक है। यह एक प्रकार का लेयर केक है। इस केक(घर पर ऐसे बनाएं केक)में 18 लेयर होती हैं। इसे कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ बनाया जा सकता है। मूल केक में भूरे और सफेद रंग की लेयर होती है। केक में हरे और भूरे रंग की लेयर होती हैं। आमतौर पर इसे लोकल फेस्टिवल, जन्मदिन या शादी के फंक्शन में सर्व किया जाता है।

मेडेलीन, फ्रांस

World Amazing Cake

मेडेलीन एक ऐसा केक है, जिसका शेप और टेस्ट दोनों ही काफी अलग होता है। यह एक छोटा केक है, जो शेल शेप्ड में होता है। इस खास केक को बेक करने के लिए शेल-शेप्ड पैन का इस्तेमाल किया जाता है। यह केक कैसे अस्तित्व में आया, इसके कई सिद्धांत हैं लेकिन इन तर्कों की प्रामाणिकता ज्ञात नहीं है।

इसे भी पढ़ें-खाने के बाद 'कुछ मीठा हो जाए' कहने वाले इन कन्ट्रीज में जरूर जाएं

इस केक को एक अनूठा स्वाद देने के लिए विभिन्न पिसे हुए मेवों को भी इसमें शामिल किया जाता है। लेमन जेस्ट के उपयोग से मेडेलीन का टेस्ट काफी अलग हो जाता है।

तो अब आप इनमें से किस केक को सबसे पहले खाना पसंद करेंगी, हमें अवश्य बताइएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP