केक ज्यादातर हम सभी को खाना पसंद होता है। पार्टी हो या कोई खास मौका केक का होना कंपलसरी होता है, इसलिए हम सभी आए दिन केक खाते रहते हैं। मार्केट में तरह-तरह के केक्स मिल जाते हैं, कुछ के शेप्स यूनिक होते हैं, तो कुछ खाने में बेहद लजीज होते हैं। ऐसे में अगर आप नॉर्मल केक्स को टेस्ट करके बोर हो गई हैं, तो इन नए और अनोखे केक की रेसिपीज को घर पर बनाकर ट्राई करें। ये केक बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार हो जाएंगे, जिन्हें आप अपने घर पर आए मेहमानों को बनाकर सर्व कर सकती है।
आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही तीन अनोखे केक की रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको एक बार जरूर बनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन केक को बनाने के आसान तरीकों के बारे में।
शकरकंद की मदद से बनाएं केक-
- शकरकंद- 2 पीस
- अंडे- 2
- चने का आटा- 2 चम्मच
- वेजिटेबल ऑयल- 2 चम्मच
- मैदा- 1/2 कटोरी
बनाने का तरीका-
आपने स्वीट पोटेटो यानी शकरकंद कभी ना कभी जरूर खाए होंगे पर क्या आप जानती हैं कि आप उनकी मदद से अपने लिए केक भी तैयार कर सकती हैं। ये केक टेस्टी होने के साथ-साथ बेहद हेल्दी भी होता है। तो आइए जानते हैं, शकरकंद से केक बनाने की आसान रेसिपी।
- शकरकंद से केक बनाने के लिए सबसे आप 2 शंकरकंद लें और उन्हें फॉयल में लपेट कर ओवन या माइक्रोवेव में करीब 30 मिनट तक भून लें।
- शकरकंद अच्छे से भुन जाने के बाद आप फॉइल के अलग करे और अब शकरकंद के छिलके को छील लें।
- इसके बाद एक बर्तन में शकरकंद को मैश कर लें। अब एक अलग बर्तन में अंडे फोड़ कर डालें और उसमें सूजी के साथ-साथ चीनी मिलाएं। अब इन सभी चीजों को आपस में बेंल्डर की मदद से ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में वेजिटेबल ऑयल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें
- इसके बाद आप अलग बर्तन में मैदा ले और उसमें बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अंडे के साथ मिक्स करें।
- इसके मैश किया हुआ स्वीट पोटेटो इस मिश्रण में डालें और ब्लेंडर की मदद से ब्लेड करें। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
- आखिर में इस केक को थोड़ी देर ओवन या माइक्रोवेव में पकने दें।
केक सेट हो जाने के बाद इस कट करें और एंजॉय करें। आप चाहें तो केक के ऊपर चॉकलेट सॉस से सजावट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्रिसमस स्पेशल : बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 कपकेक रेसिपी
वेजिटेबल केक-
यह बात सुनकर आप भी सोच रहे होगे कि भला सब्जियों की मदद से केक कैसे तैयार किए जा सकते हैं। पर यह सच है आप अपने घर पर आई सब्जियों के साथ बड़ी आसानी से केक तैयार कर सकती हैं। बता दें कि ये केक स्वाद में तीखा होता है, इसलिए आपको केक का डिफरेंट टेस्ट चखने को मिलेगा। इन्हें बनाना बेहद आसान है, आइए जानते हैं वेजिटेबल केक की रेसिपी।
सामान-
- दही- 1/2 कप
- भुना हुआ बेसन- 1 चम्मच
- सूजी- 1/2 कप
- हरी मटर- 1 कप
- स्वीट कॉर्न- 1
- पालक- 200 ग्राम
- अदरक- 1 टुकड़ा
- ईनो- 1 पैकेट
- लहसुन- 4 कलियां
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- 1 कप
बनाने का तरीका-
- वेजिटेबल केक के बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धुलकर जार में रखें। इसके बाद हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और नमक डालकर अच्छे से पीस लें।
- फिर एक दूसरा बर्तन लें और उसमें दही, सूजी, बेसन को मिक्स करें और इसमें पालक का पिसा हुआ मिश्रण मिक्स करें। अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- अब एक दूसरे बर्तन में मटर और कॉर्न डालकर उबाल लें और बाकी मिश्रण के साथ मिक्स कर लें।
- इसके बाद केक के साचे में ये सभी चीजें अच्छे से डाल दें।
- आखिर में करीब 25 मिनट के लिए इस केक को ओवन में पकने दें।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका नमकीन केक तैयार हो जाएगा। जिसे आप नाश्ते में चाय के साथ खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इस क्रिसमस अपने बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी नटमेग केक, जानें रेसिपी
पोल्का डॉट केक-
पिछले दोनो ही केक में हमेने सब्जियों का इस्तेमाल किया था। वहीं इस केक को अब उसकी सुंदरता के लिए जानते हैं। आज हम आपको पोलका डॉट केक की रेसिपी बनाने का तरीका बताएंगे। इस तरह के केक में आपको अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, जो देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं। तो आइए जानते हैं। पोल्का डॉट केक की आसान रेसिपीज के बारे में।
सामान-
- अप्पे का सांचा- 1
- मैदा- 1 कटोरी
- मक्खन- 1 कटोरी
- चीनी- 1 कटोरी
- वैनीला एक्सट्रैक्ट - 1 छोटा चम्मच
- अंडे- 3 चम्मच
- दूध- 2 चम्मच
- फूड कलर - (मनपसंद)
बनाने का तरीका-
- पोलका डॉट केक बनाने के लिए सबसे पहले आपको अप्पे मेकर की मदद से गोल-गोल केक बॉल बनानी होगी। इसके लिए आपको मैदा, मक्खन,चीनी, वेनिला एसेंस, अंडे, दूध और कलर को मिक्स करना होगा।
- इसके बाद इस मिश्रण को अप्पे सांचे में डालकर बॉल बनानी होगी।
- फिर आपको एक बर्तन में मैदा, मक्खन, चीनी, अंडे और वैनीला एक्सट्रैक्ट को मिक्स करना होगा।
- अब केक बनाने वाले बर्तन में आप बॉल और केक बैटर को मिक्स कर दें साथ ही कुछ देर के लिए ओवन में रख दें।
- करीब 35 मिनट पकने के बाद आपका पोलका डॉट केक तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इस पर आइसिंग भी कर सकती हैं, जिसके बाद ये खाने में बेहद टेस्टी लगेंगे।
तो ये थीं कुछ अनोखे केक की रेसिपीज, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकती हैं। आपको हमारा ये आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- immidiate.com, bonaappetite.com, timeinuk.net.com and nyt.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों