Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

Navratri 2020: नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज, जानिए

नवरात्रि में ज्यादातर लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए फास्ट रखते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसे में क्या खाना चाहिए और खाने की किन चीजों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।
Updated:- 2020-10-21, 18:18 IST
best navratri  food

17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो गई है और हो सकता है आपमें से कई लोगों का उपवास हो। हमेशा उपवास में हम फलाहारी खाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसे में क्या खाना चाहिए और खाने की किन चीजों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। फास्ट रखने से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, हालांकि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि ध्यान ना रखने से इन व्रत का असर उल्टा भी हो सकता है। 

नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग साफ-सफाई और खान-पान की चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं। इन नौ दिनों तक लोग सादा आहार ग्रहण करते हैं। कुछ लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते है। ऐसे में इन नौ दिनों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं आइए जानते हैं।

Navratri special food kuttu

सिंघारे का आटा

सिंघारे के आटे को व्रत में बहुत शुभ माना जाता है, व्रत में सिंघारे के आटे की पूरियां और हलवा बनाकर खाया जाता है। आप चाहे तो सिंघारे के आटे के पकौड़े भी बना सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: जानिए व्रत में राशि के हिसाब से कौन सा फलाहार खाएं

कुट्टू का आटा

कुट्टू के आटे को नवरात्रि के व्रत के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके आटे का हलावा, पूरी और खिचड़ी बनाकर खाया जाता है। कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से भूख कम लगती है।

साबूदाना 

लंच में साबूदाने से बना कोई व्यंजन दही के साथ लिया जा सकता है। अगर आपको फ्राई चीजें पसंद नहीं है तो आप साबूदाने की खिचड़ी भी बनाकर खा सकती हैं। 

Navratri special food dry fruits

ड्राई फ्रूट्स और मखाने 

नवरात्रि में ड्राई फ्रूट्स से बनी चीजें बहुत पसंद की जाती हैं। व्रत में मूंगफली और मखाना को तलकर खाया जाता है। नवरात्री के फास्ट में आप बीच-बीच में मखाने खा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: राजस्थानी लापसी घर में बनाने की ये रेसिपी आप नहीं जानती होंगी

 

आलू 

वैसे तो आलू हर एक व्रत में खाया जाता है लेकिन नवरात्रि पर आलू से बनी चीजें ज्यादा पसंद की जाती हैं। अगर आप आलू की सब्जी बनाकर नहीं खाना चाहती हैं तो आप आलू की चाट भी बना सकती हैं। 

Navratri special food inside

शकरकंद 

आलू के अलावा शकरकंद भी व्रत में बहुत ज्यादा खाई जाती है। नवरात्रि के उपवास में साबूदाने से बना व्यंजन दही के साथ खाया जा सकता है। 

अब तक तो हमने आपको नवरात्रों में क्या खाना चाहिए उस बारे में बताया लेकिन आपको नवरात्रों में पानी के अलावा भी कुछ ड्रिंक्स पीती रहनी चाहिए। 

 

मिल्क और ग्रीन टी

नवरात्रों के टाइम पर आप ब्रेकफास्ट में स्किम्ड मिल्क के साथ फल भी ले सकती हैं या फिर आप चाहें तो दूध के साथ भीगे बादाम खा सकती हैं लेकिन कोशिश करनी चाहिए आप व्रत में एक बार दूध जरूर पीए। खाली पेट ज्यादा चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए उसके बदले आप ग्रीन टी पी सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि गुजराती थाली में आपको क्या परोसा जाता है?

चलिए अब जानते हैं नवरात्रों में क्या नहीं खाना चाहिए: 

Navratri food dont eat

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रों में नमक और प्याज लहसुन से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। भूलकर भी इस दौरान मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

नवरात्रों में व्रत के दौरान अधिक तला-भुना नहीं खाना चाहिए, इससे कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटमिन और मिनरल्स के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। 

तो अपनी नवरात्रि की थाली ध्यान से बनाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।