herzindagi

जानिए व्रत में राशि के हिसाब से कौन सा फलाहार खाएं

पूजा-पाठ करके व्रत रखने वाली महिलाओं को ये जरूर जानना चाहिए कि उन्हें व्रत के दौरान कौन से फलाहार खाने से अच्छी सेहत भी मिलेगी। आप पूजा अपनी और अपने परिवार की खुशियों के लिए करते हैं और भारत में तो पूजा के साथ व्रत रखने की खास परंपरा भी है लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप राशि हिसाब से फल खाएंगी तो इससे भी आपकी सेहत पर असर पड़ेगा।  अच्छी सेहत आपको अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करती है। इसलिए पूजा करते समय आप जितनी हेल्दी रहेंगी उतने ही दृढ़ निश्चय के साथ आप पूजा भी कर पाएंगी। अब आपको पूजा कैसे करनी है ये तो आप जानती हैं। लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि आपको राशि के हिसाब से कौन से फल खाने चाहिए।  हर राशि का स्वामी ग्रह अलग होता है इसलिए आपके खाने की आदते भी अलग होती हैं अगर आप अपनी राशि के स्वामी ग्रह के हिसाब से फलाहार करेंगी तो इससे भी आपको खास लाभ मिलेगा।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 09 Mar 2018, 17:03 IST

Arise- मेष

Create Image :

मेष राशि का स्वामि मंगल है इस राशि के लोगों को सुर्य नमस्कार करने से फायदा होता है लेकिन आपकी राशि अगर मेष है तो आपको व्रत के दिन फलाहार में ज्यादा से ज्यादा ड्राईफ्रूट खाने चाहिए इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी क्योंकि मंगल ग्रह की वजह से आपके शरीर को ज्यादा तेज की जरूरत होती है यानि ज्यादा एनर्जी और ये तो सब जानते ही हैं कि सबसे ज्यादा एनर्जी ड्राईफ्रूट्स खाने से ही मिलती है।

Capricorn- मकर

Create Image :

मकर राशि वाली महिलाओं को ये पता होना चाहिए कि इस राशि का स्वामी ग्रह है शनि और इस राशि की महिलाएं व्रत रखने में यकीन रखती हैं और इन्हें व्रत में ऐसे फल खाना पसंद हैं जिसका स्वाद इनका ज़ायका बदल दे तो हम इन्हे सलाह देंगे कि इन्हें व्रत के दिन में पाइन एप्पल जैसा फ्रूट खाना चाहिए।

Aquarius- कुम्भ

Create Image :

शनि स्वामी की राशि कुम्भ का तत्व है वायु और इस राशि की महिलाए जब व्रत रखती हैं तो ऐसे दिन में इन्हे फ्रूट सलाद खाना पसंद होगा। फ्रूट सलाद में ये एक साथ 4-5 तरह के अलग अलग फल खा पाएंगी और इससे इन्हें पूरे दिन जितना भी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल चाहिए वो सब मिल जाएंगें। 

Pisces- मीन

Create Image :

गुरु स्वामी की राशि मीन का तत्व है जल। इस राशि की महिलाओं को लाल रंग ज्यादा पसंद होता है और खाने में भी इन्हें सेब और स्ट्रॉबैरी जैसे फलों का स्वाद ज्यादा पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को व्रत के दिन में इसी तरह के फल खाने चाहिए। 

Taurus- वृषभ

Create Image :

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल है लेकिन इसका तत्व जल है इसलिए इस राशि की महिलाओं को व्रत के दिन ऐसा फलाहार लेना चाहिए जिसमें ज्यादा पानी की मात्रा हो। जैसे आप व्रत के दिन संतरे, खीरे, तरबूज इस तरह के फलों का सेवन करेंगी तो इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। 

Gemini- मिथुन

Create Image :

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इस राशि के तत्व है वायु। हवा की तरह इन्हें भी हर ओर जाना आना पसंद होता है ये अपनी ही दिशा तय करते हैं लेकिन व्रत के दिनों में अगर इन्हें फलाहार के लिए सलाह देने की बात कही जाए तो इस राशि की महिलाओं को व्रत के दिनों में ऐसे फलाहार लेने चाहिए जिसे खाने से इन्हें एनर्जी भी मिले और ये आराम भी महसूस करें यानि जो पचने में आसान हों जैसे खीरा, हरी सब्जियां टमाटर इस तरह के फलाहार का स्वाद इन्हें पसंद भी होगा और ये इनकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहेंगें।

Cancer- कर्क

Create Image :

कर्क राशि की महिलाएं फलाहार लेने के लिए इस तरह के फल चुनें जिसे खाने से इन्हें शांति मिले। इस राशि का स्वामी है चन्द्रमा और जल तत्व होने के कारण इस राशि की महिलाएं पानी की तरह बहना और अपनी धुन में चलते रहना ही पसंद करती हैं। अगर व्रत के दिनों में इन्हें क्या खाना चाहिए इस बारे में बात की जाए तो इस राशि की महिलाओं को फलाहार में फलों से बनें कसटर्ड खाने चाहिए। इसका स्वाद भी इन्हें पसंद आएगा। 

Leo- सिंह

Create Image :

अग्नि तत्व की राशि सिंह का स्वामी है सुर्य और इस राशि की महिलाएं अगर व्रत रखती हैं या फलाहार कर रही हैं तो इन्हें इस दिन ड्राईफ्रूट से बनी खीर खानी चाहिए ये इनकी सेहत के लिए भी अच्छी रहेगी और इसका स्वाद भी इन्हें जरूर पसंद आएगा। 

Virgo- कन्या

Create Image :

पृथ्वी तत्व की राशि कन्या का स्वामी ग्रह बुध है। हालांकि इस राशि की महिलाएं आसानी से घुलमिल जाने वाली होती हैं लेकिन इन्हें मॉर्डन तरह से जीना और खाना ज्यादा पसंद होता है। इस राशि की महिलाएं व्रत के दिनों में फलाहार में कीवी (kiwi) जैसे फलों को खाना ज्यादा पसंद करेंगीं।

Libra- तुला

Create Image :

तुला राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह शुक्र है ये ग्रह शालीनता और सज्जनता के लिए जाना जाता है। इस राशि की महिलाओं का पूजा पाठ में कुछ ज्यादा ही ध्यान होता है और ये भगवान की भक्ति में व्रत भी रखना पसंद करती हैं ऐसे में फलाहार करते समय इन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि ये ऐसा कुछ खाएं जिससे इनके शरीर में हमेशा एनर्जी बनी रहे इसलिए हम सलाह देगें कि इस राशि की महिलाओं को केले जैसे फलों से बने दूध के शेख पीने चाहिए ये उनके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेंगें।

Scorpio- वृश्चिक

Create Image :

वृश्चिक राशि की महिलाएं सुंदर होती हैं और इनकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और तत्व है पृथ्वी। हालांकि ये ज्यादा पूजा पाठ करने में और व्रत रखने में उसके सही तर्क के बारे में भी सोचती हैं जैसे की व्रत रखने से आपके शरीर को भी फायदा होता है और बॉडी detox हो जाती है। इस राशि की महिलाएं व्रत कि दिन फलाहार में अंगूर जैसे फलों को खाना पसंद करती हैं। इन्हें खट्टा और मीठा दोनो ही स्वाद पसंद है।

Sagittarius- धनु

Create Image :

गुरू राशि के स्वामी वाली धनु राशि का तत्व है अग्नि और इस राशि की महिलाओं को व्रत के दिन फलाहार में क्या खाना चाहिए अगर इस बारे में बात करें तो इनकी राशि के हिसाब से इन्हें सिंघाड़े जैसे फलों को खाना चाहिए। इन्हे ऐसे ही फलों का स्वाद अच्छा लगेगा।