Yummy Lunch Box Recipe: बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करें यम्मी Bhindi Pulao, जानें रेसिपी

Bhindi Pulao: अक्सर हम बच्चे के लंच बॉक्स में पराठा सब्जी रखते हैं, ताकि उनका पेट अच्छे से भर जाए। लेकिन इसे खाकर बच्चे भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ अलग रेसिपी को ट्राई करें। जिसे आपके बच्चे भी अच्छे से एन्जॉय करें।
image

यम्मी खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम कोशिश करते हैं कि बच्चों के लंच बॉक्स में भी कुछ टेस्टी बनाकर भेजें। लेकिन हर बार क्या नया दें इसको लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। ऐसे में आप इस बार भिंडी के पुलाव को बच्चों के लंच के लिए बनाकर पैक करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ अलग तरह का पुलाव खाकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे। साथ ही, आपको भी उनके लंच में रखने के लिए अच्छी रेसिपी मिल जाएगी। आर्टिकल में बताते हैं भिंडी के पुलाव को बनाने का तरीका।

भिंडी के पुलाव को कैसे बनाएं

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चावल को धोकर अच्छे से पकाना है।
  • इस पुलाव के लिए आप चावल को भगोने में पकाना है। जब चावल 80% तक पक जाए तो इसे छान लें।
  • अब आपको एक बड़ी प्याज लेनी है और इसे अच्छे से लंबा-लंबा काटना है।
  • फिर आपको भिंडी को साफ करके इसे गोल शेप में काट लेना है।
  • अब आपको एक पैन में मूंगफली के ड्राई रोस्ट कर लेना है।
  • इसके बाद इसमें छोटी कटोरी उड़द दाल, चने की दाल और थोड़ी सी काली मिर्च को अच्छे से रोस्ट करना है।
  • इसमें आपको लाल मिर्च को डालना है।
  • इस मसाले में लहसून की कलियों का इस्तेमाल करना है।
  • अब इस मसाले को पीसना है।
Bhindi

भिंडी पुलाव को बनाने की रेसिपी

  • इसके लिए आपको पैन में तेल डालना है।
  • इसमें थोड़ी सी राई डालें।
  • इसके बाद करी पत्ते को डालकर उसमें प्याज को पकाएं।
  • फिर इसमें भिंडी को डालकर थोड़ी देर के लिए पकाना है।
  • जो मसाला पकाया था वो डालकर इसमें नमक डालना है।
  • अब इसमें चावल को डालकर अच्छे से मिक्स करना है।
  • धनिया से इसे गार्निश करें और लंच में पैक करें।
  • इस तरह का भिंडी पुलाव खकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे।
  • आप इसे बच्चों को रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
1 - 2025-08-13T113538.723

इस बार लंच बॉक्स में पैक करें इस भिंडी पुलाव को जिसे खाकर आपका बच्चा खुश हो जाएगा। साथ ही, हमेशा इसे बनाने को कहेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

लंच बॉक्स के लिए भिंडी पुलाव Recipe Card

लंच बॉक्स के लिए भिंडी पुलाव बनाएं
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :40 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 30 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 100
  • Cuisine: Indian
  • Author: Mahima Bhatnagar

सामग्री

  • भिंडी- लोगों के हिसाब से
  • चावल
  • मूंगफली- छोटी कटोरी
  • राई- 1 चम्मच
  • उड़द दाल- छोटी कटोरी
  • चने की दाल- छोटी कटोरी
  • लहसुन- 3 से 4 कलियां
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च- 5 से 6
  • तेल
  • करी पत्ता
  • बारिक कटी हुई प्याज-1
  • हरा धनिया

विधि

  • Step 1 :

    इसके लिए आपको सबसे पहले चावल को धोकर अच्छे से पकाना है।

  • Step 2 :

    फिर आपको भिंडी को साफ करके इसे गोल शेप में काट लेना है।

  • Step 3 :

    अब आपको एक बड़ी प्याज लेनी है और इसे अच्छे से लंबा-लंबा काटना है।

  • Step 4 :

    अब आपको एक पैन में मूंगफली के ड्राई रोस्ट कर लेना है। इसके बाद इसमें छोटी कटोरी उड़द दाल, चने की दाल और थोड़ी सी काली मिर्च को अच्छे से रोस्ट करना है। इसमें आपको लाल मिर्च को डालना है।

  • Step 5 :

    अब आपको पैन में तेल डालना है।

  • Step 6 :

    इसमें थोड़ी सी राई डालें। इसके बाद करी पत्ते को डालकर उसमें प्याज को पकाएं। फिर इसमें भिंडी को डालकर थोड़ी देर के लिए पकाना है।

  • Step 7 :

    जो मसाला पकाया था वो डालकर इसमें नमक डालना है। अब इसमें चावल को डालकर अच्छे से मिक्स करना है। धनिया से इसे गार्निश करें और लंच में पैक करें।

  • Step 8 :

    आप इसे बच्चों को रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।