यह तो हम सभी जानते हैं कि लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। यह जायके के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। कई लोग लहसुन से व्यंजन और अचार भी बनाते हैं। इसलिए बारह महीने लहसुन मार्केट में मिलते हैं। मगर लहसुन खरीदते समय सही और फ्रेश लहसुन का सिलेक्ट करना बेहद जरूरी है।
यह न केवल खाने की क्वालिटी को इफेक्ट करता है, बल्कि उसके पोषण मूल्य को भी बनाए रखता है। वैसे तो हम आसानी से लहसुन खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार यह सोचना पड़ जाता है कि साबुत लहसुन खरीदा जाए या छिली हुई कलियां?
अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सही लहसुन कैसे चुनें और किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका खाना स्वादिष्ट और सेहतमंद बने।
कैसा रहेगा साबुत लहसुन?
वैसे तो दोनों तरह के लहसुन काम में आते हैं, लेकिन साबुत लहसुन खरीदने के अपने अलग फायदे हैं। साबुत लहसुन ज्यादा समय तक फ्रेश रहता है। इसे सही तरीके से स्टोर करने पर हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-'अदरक-लहसुन' अब नहीं होगा खराब, जानें स्टोर करने के अमेजिंग हैक्स
साबुत लहसुन में ढीली या सूखी कलियां आसानी से पहचानी जा सकती हैं। साबुत लहसुन का स्वाद अधिक तीखा और गहराई वाला होता है, जिससे व्यंजन में बेहतरीन फ्लेवर आता है।
कैसी रहेंगी कलियां?
इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे हो सकते हैं। पहली बात तो यह है कि इसकी पहले से छिली हुई होती हैं, जिनका बहुत ही आसानी से इस्तेमाल किया जाता है। यह तड़का लगाने के लिए बेस्ट रहती हैं, लेकिन छिली हुई लहसुन की कलियां जल्दी खराब हो सकती हैं।
साथ ही, इसमें से खराब कलियां निकालने में परेशानी होती है। इसलिए बेहतर रहेगा कि आप कम मात्रा में मार्केट से खरीदकर लाएं और इस्तेमाल करें।
लहसुन खरीदने के लिए अमेजिंग ट्रिक्स
लहसुन का आकार और वजन देखें
फ्रेश और अच्छी क्वालिटी वाले लहसुन की पहचान के लिए उसका आकार और वजन पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले लहसुन को हाथ में उठाकर देखें। आपको भारी और ठोस महसूस होना चाहिए। वहीं, हल्का और अंदर से खोखला महसूस होने वाला लहसुन अक्सर सूखा या खराब हो सकता है।
एक साबुत लहसुन में कलियां ठीक से भरी हुई होनी चाहिए। लहसुन का आकार देखने पर अगर कलियां एक-दूसरे से चिपकी हुई या सिकुड़ी लगें, तो उसे न खरीदें। ज्यादा बड़ा और वजनदार लहसुन खरीदने का मतलब यह नहीं कि वह सबसे अच्छा है। हमेशा फ्रेश और स्वाद के आधार पर चुनाव करें।
छिलके पर दें जोर
लहसुन खरीदने से पहले इसके छिलके पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। लहसुन की ताजगी कई बार छिलके से पता लगती है। ध्यान दें कि लहसुन का छिलका साफ और सूखा होना चाहिए। ढीला या झड़ता हुआ छिलका खराब लहसुन हो सकता है।
वहीं, अगर लहसुन का छिलका गीला या चिपचिपा महसूस हो, तो इसे खरीदने से बचें। गीला छिलका इस बात का संकेत है कि लहसुन ठीक से स्टोर नहीं किया गया है और जल्द ही खराब हो सकता है।
कलियों पर ध्यान दें
लहसुन खरीदते वक्त कलियों पर भी ध्यान दें। लहसुन की कलियां मोटी और भरी हुई होनी चाहिए। अगर कलियां सिकुड़ी हुई या छोटी लगें, तो वह लहसुन पुराना या खराब हो सकता है। इसके अलावा, कलियों पर छिलका अच्छी तरह से चढ़ा होना चाहिए।
बिना छिलके या ढीले छिलके वाली कलियां जल्दी खराब हो सकती हैं। अगर कलियों से हरा अंकुर निकल रहा हो, तो उसे न खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंकुरित लहसुन का स्वाद कड़वा हो सकता है और इसकी ताजगी भी कम हो जाती है।
कैसा लहसुन खरीदना रहेगा बेस्ट?
लहसुन खरीदते समय सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि साबुत लहसुन लिया जाए या फिर कलियां। दोनों के अपने फायदे और नुकसान होते है और इनका चुनाव आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
इसे जरूर पढ़ें- Garlic Kitchen Hacks: छिले हुए लहसुन को ऐसे करें स्टोर, महीनों नहीं होंगे खराब
अगर आप तड़का लगाने के लिए लहसुन खरीद रहे हैं, तो कलियां ठीक रहेंगी। वहीं, व्यंजन बनाने के लिए साबुत लहसुन सही रहेगा।
इस तरह आप लहसुन खरीद सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों