भिंडी से झटपट तैयार करें दही चाट, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

जब घर में पूछा जाता है कि आज खाने में क्या बनाया जाए? तो परिवार का कोई न कोई सदस्य भिंडी की सब्जी बनाने के लिए जरूर जरूर कहता है। भिंडी है ही ऐसी सब्जी जो सबकी फेवरेट होती है। इसलिए ज्यादातर घरों में एक हफ्ते के बाद भिंडी की सब्जी जरूर बनाई जाती है। भिंडी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होती है।
हालांकि, भिंडी को कई तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर सूखी भिंडी पसंद की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी भिंडी का चाट खाया है, अगर नहीं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए बिना इंतजार किए जल्दी से कुरकुरी भिंडी से चाट बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं।
कुरकुरी भिंडी चाट Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें कुरकुरी भिंडी चाट।
Ingredients
- भिंडी के लिए
- भिंडी- आधा किलो
- बेसन- आधा कप
- कॉर्न स्टार्च- 2 बड़े चम्मच
- अमचूर पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
- चाट मसाला- 1 1/2 बड़ा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- पानी- छिड़काव के लिए
- तलने के लिए तेल
- चाट के लिए
- सेव- मुट्ठी भर
- प्याज कटा हुआ- 3 बड़ा चम्मच
- मीठा दही- आधा कप
- इमली की चटनी- 1/4 कप
- अनार- मुट्ठी भर
- टमाटर कटा हुआ- 3 बड़ा चम्मच
Step
- Step 1:
कुरकुरी भिंडी चाट बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें।
- Step 2:
फिर एक बाउल में भिंडी डालें और हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, बेसन, चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर डालें।
- Step 3:
एक गहरे पैन में तेल गरम करें। भिंडी पर नमक छिड़कना हैं और अपनी उंगली से बहुत कम पानी छिड़कें, ताकि मसाला भिंडी से चिपक जाए।
- Step 4:
तेज आंच पर गर्म तेल में तुरंत इसे डीप फ्राई करें। एक बार जब यह कुरकुरी हो जाए, तब उसे निकाल कर एक्स्ट्रा तेल टिशू की मदद से हटा लें।
- Step 5:
फेंटे हुए दही, चाट मसाला छिड़कें और सेव के साथ गार्निश करके परोसें।
कुरकुरी भिंडी चाट की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर भिंडी को अच्छी तरह से साफ करें और धोकर पोंछ लें। फिर इसे ऊपर से काट लें और बीच में से लंबाई में काटकर इसके बीजों को निकाल दें।
- सभी भिंडी को ऐसे ही चार हिस्सों में काट लें। फिर एक बाउल में भिंडी डालें और हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, बेसन, चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर डालें।
इसे जरूर पढ़ें- मार्केट से ताजी और हरी भिंडी खरीदने के 3 अमेजिंग हैक्स
- एक गहरे पैन में तेल गर्म करें। भिंडी पर नमक छिड़कना हैं और अपनी उंगली से बहुत कम पानी छिड़कें, ताकि मसाला भिंडी से चिपक जाए।
- यह मसाला और बेसन को भिंडी से चिपकाने में मदद करेगा। तेज आंच पर गर्म तेल में तुरंत इसे डीप फ्राई करें। एक बार जब यह कुरकुरी हो जाए, तब उसे निकाल कर एक्स्ट्रा तेल टिशू की मदद से हटा लें।
इसे जरूर पढ़ें- ढाबा स्टाइल मसाला दही भिंडी बनाने की आसान रेसिपी जान लें
- फेंटे हुए दही, धनिया की चटनी, मीठी इमली की चटनी, बारीक कटे हुए प्याज, बारीक कटे हुए टमाटर और अनार के दाने थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और सेव के साथ गार्निश करके परोसें। आपकी टेस्टी और हेल्दी मसालेदार कुरकुरी भिंडी चाट तैयार है।
Image Credit- (Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।