herzindagi
image

नहाय खाय स्पेशल! क्यों खाते हैं छठ पूजा के पहले दिन लौकी-भात? जानें इस सात्विक सब्जी की आसान रेस‍िपी

छठ पूजा की खूबसूरती इसकी सादगी और शुद्धता में है। यहां न तो कोई भव्य भोज होता है, न ही दिखावा। बस श्रद्धा, अनुशासन और सच्ची भक्ति की जरूरत होती है। लौकी-भात का ये सात्विक भोजन इस बात का प्रतीक है कि भक्ति का असली स्वाद सादगी में ही होता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-24, 09:29 IST

द‍िवाली के बाद छठ पर्व की शुरुआत होती है। चार द‍िनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती न‍िर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत खासतौर से सूर्य देव और छठी मइया के नाम से जाना जाता है। ये पर्व बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। आपको बता दें क‍ि जब छठ पूजा शुरू होती है, तो घरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। आंगन में दीये जलते हैं, महिलाएं पारंपरिक गीत गुनगुनाती हैं और रसोई से घी की खुशबू आने लगती है।

यही दिन होता है ‘नहाय-खाय’, यानी छठ पूजा का पहला दिन। इस दिन भक्त पवित्र स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं, जिसमें खासतौर से लौकी की सब्जी और चावल (लौकी-भात) बनाया जाता है। छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े श्रद्धा से मनाई जाती है। ये पर्व सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य द‍िया जाता है।

chhath ghat making tips at home (2)

माना जाता है कि इस व्रत को सच्चे मन से करने पर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हम आपको बताएंगे क‍ि छठ पूजा के पहले दिन लौकी-भात खाने की क्‍या परंपरा है। आइए जानते हैं-

नहाय-खाय का महत्व

‘नहाय-खाय’ का मतलब है स्नान करना और खाना। ये दिन व्रत की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन व्रती स्नान करके शरीर और मन को पवित्र करते हैं। घर की रसोई, बर्तन और पकाने का स्थान अच्छी तरह साफ किया जाता है ताकि सब कुछ शुद्ध रहे। इसके बाद व्रती लौकी-भात खाते हैं। इसे बिना लहसुन-प्याज और बिना किसी तामझाम के सात्विक भोजन की तरह बनाया जाता है। इस भोजन को भगवान को अर्पित करने के बाद परिवार के साथ ग्रहण किया जाता है। अगले दिन से सख्त निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। छठ पूजा में लौकी भात काे बहुत महत्व दिया गया है क्योंकि ये शरीर को हल्का और मन को शांत रखता है।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: ठेकुआ बनाने के लिए आटा कैसे गूथें? जानें 4 जरूरी स्टेप्स, जिससे प्रसाद बनेगा एकदम खस्ता

 

सात्विक भोजन क्यों जरूरी है?

  • इसमें ताजे और हल्के फल-सब्जियों का प्रयोग किया जाता है।
  • लहसुन-प्याज, गरम मसाले और तीखे स्वाद से परहेज किया जाता है।
  • खाने को घी, हल्दी, जीरा, सेंधा नमक और हरी मिर्च से पकाया जाता है।
  • पकाने और परोसने में इसकी शुद्धता और श्रद्धा का खास ध्यान रखा जाता है।
  • इस तरह का खाना सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी पवित्र बनाता है। इससे व्रती पूरी लगन से व्रत कर सकें।

लौकी की सब्जी बनाने के ल‍िए सामग्री

  • एक मीड‍ियम आकार की लौकी (छिली और कटी हुई)
  • एक कप चना दाल (भिगोई हुई)
  • एक बड़ा चम्मच देसी घी
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • एक हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • चुटकी भर हींग
  • थोड़ी हरी धनिया पत्ती (सजाने के लिए)

nahay khay special lauki bhat (1)

सब्‍जी बनाने की व‍िध‍ि

  • सबसे पहले कड़ाही या प्रेशर कुकर में घी गरम करें।
  • इसके बाद उसमें हींग और जीरा डालें, जब तड़कने लगे तो हरी मिर्च और हल्दी डालें।
  • अब कटी लौकी और भीगी हुई चना दाल डालकर मिलाएं।
  • अब उसमें सेंधा नमक डालें और थोड़ा पानी डालकर पकाएं।
  • कुकर में चार से पांच सीटी या ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकाएं जब तक दाल और लौकी नरम न हो जाएं।
  • आखिरी में हरी धनिया डालकर गर्म-गर्म भात (चावल) के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: फ्लैट या छोटे घर में कैसे बनाएं छठ घाट? यहां जानें आसान तरीका, पूरी श्रद्धा से होगी पूजा

आप भी इस बार छठ पूजा के पहले द‍िन इस रेस‍िपी से लौकी की सात्‍व‍िक सब्‍जी बना सकती हैं। इसका स्‍वाद सभी को खूूब पसंद आएगा। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generared

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।