Cooking Hacks: आप भी ट्राई करें ताजी और बासी रोटी को सॉफ्ट बनाने के ये वायरल हैक्स 

How to make soft roti: क्या आपकी भी बासी और ताजी रोटियां बनाने के बाद टाइट हो जाती हैं? आज हम आपको इसे सॉफ्ट बनाने के कुछ स्मार्ट हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनको ट्राई करके आप भी रोटियां मुलायम बना सकती हैं।
how to make soft roti

हर घर की किचन में रोटी जरूर बनती हैं। वैसे तो चपाती कई तरह के अनाज से बनाई जाती है, लेकिन ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी ही बनाई जाती है। गेहूं की चपाती को हम रोजाना खा सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट लगने वाली यह रोटियां बनाने के दौरान अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि वो सेकने के बाद या बासी हो जाने के बाद टाइट हो जाती हैं। जिसके चलते उसके खाने में भी स्वाद नहीं आता है और कड़क रोटियां किसी को सर्व करने में भी अजीब लगने लगती हैं। वहीं बासी रोटी को हम सख्त होने जाने की वजह से या तो फेंक देते हैं या फिर गाय को खिला देते हैं।

यदि आपकी भी रोटियां सेकने के बाद और बासी चपाती टाइट हो जाती हैं, तो आज हम आपको कुछ स्मार्ट हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद आप रोटियों को एकदम सॉफ्ट और मुलायम बना सकती हैं। इन हैक्स को करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन ट्रिक्स की मदद से आप रोटियों को एकदम सॉफ्ट और खाने योग्य नरम बना सकती हैं। आइये जान लेते हैं चपाती को मुलायम बनाने के किचन हैक्स।

बासी रोटी को कैसे सॉफ्ट बनाएं

  • इसके लिए आपको बासी रोटी को लेकर उसपर थोड़ा पानी छिड़कना है। अब इसको या तो आप तवे और ढककर या फिर माइक्रोवेव में रखें।
  • आप बासी रोटी पर थोड़ा दूध उंगलियों की मदद से लगाकर भी उसको सॉफ्ट बना सकती हैं।
  • बासी रोटी को मुलायम बनाने के लिए आप उसपर थोड़ा देसी घी लगाकर उसको तवे पर गर्म करें। इससे भी रोटी नरम होने लगती है।
  • आप किसी बर्तन में पानी भरकर उसके ऊपर स्टील की छलनी रखें। उसके बाद उसपर बासी रोटी को रखना है। कुछ देर में रोटी मुलायम हो जाएगी।

रोटी को मुलायम कैसे बनाएं?

how to make roti soft

आटा सही गूंथे

wheat floor dough

हमेशा रोटी का आटा सॉफ्ट गूंथना चाहिए। चपाती बनाने के लिए पराठे और पूड़ी सबसे सॉफ्ट आटा गूंथा जाता है। इससे रोटी एकदम सॉफ्ट बनती है। जितना आटा सॉफ्ट हॉग रोटी उतनी परफेक्ट और नरम बनेगी।

आटे में नमक जरूर मिलाएं

चपाती बनाने से पहले हमेशा आटे में आधा चम्मच नमक जरूर मिलाएं। ऐसा करने से रोटी एकदम मुलायम बनेंगी। आटा में नमक का यूज रोटी को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

बेलने का तरीका

perfect roti tips

आप जब भी आटा गूंथने के बाद रोटी को बेलें तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको सभी ओर से रोटी को एक समान रखना है। ज्यादा पतली रोटी बेलने पर वो सेकने के बाद सख्त हो जाएगी। जबकि ज्यादा मोटी रोटी की परत हो जाने पर वो फूलती नहीं है।

सेकने के बाद तुरंत लगाएं घी

अक्सर लोगों की गैस पर सेकने के बाद कड़क हो जाती हैं। ऐसे में आप इसके लिए जब भी रोटी सेंके तो उसके तुरंत बाद गर्म रोटी में ही घी लगा दें और थोड़ा मोड़ दें। ऐसा करने से रोटी रखने के काफी देर बाद तक सॉफ्ट रहती है।

सेकने का तरीका

kitchen hacks

हमेशा जब भी आप तवे पर रोटी सेंके तो उसको एक तरफ से ज्यादा पकाएं और दूसरी तरफ से थोड़ी कच्ची छोड़ें। ऐसा करने से रोटी गुब्बारे की तरह फूलेगी और बनने के बाद काफी देर तक सॉफ्ट भी रहेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP