संडे को हमेशा घरों में कुछ अच्छा खाने का मन करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन हर कोई घर पर रहता है। इसकी वजह से फैमिली के साथ कुछ टेस्टी-टेस्टी चीजों को खाने में मजा ही अलग आता है। लेकिन ऐसी चीज जिसे बनाने में ज्यादा समय भी न लगे। इसके लिए आप शेफ स्नेहा की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। इस बार उन्होंने बनाया सिखाया है सिंघाड़े के साथ टेस्टी पॉट राइस। ये रेसिपी बनाने में भी आसान है। साथ ही, सीजन के फ्रूट के साथ बनाई जा रही है। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे बनाएं ये टेस्टी लंच।
सिंघाड़ा पॉट राइस बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले लहसून, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक चॉप करना है।
- फिर एक पैन में तेल डालना है। इसमें लहसून को अच्छे से पकाना है।
- अब इसमें प्याज डालकर इसे हल्का ब्राउन करना है, ताकि इसका कच्चा पन निकल जाए।
- इसके बाद इसमें येलो-रेड और हरी शिमला मिर्च को डालें और अच्छे से पकाएं।
- वहीं एक तरफ पैन में सिंघाडे़ को उबालने के लिए रख दें।
- इससे वो हल्के से सॉफट हो जाएंगे।
- जब सब्जियां अच्छे से पक जाए तो इसमें जरूरी मसाले डालें।
- इसके बाद इसमें मशरूम डालें और सॉस डालकर अच्छे से पकाएं।
- उबले हुए सिंघाड़े को ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें।
- अब इसमें उसे ऐड करें और पानी डालकर अच्छे से पका लें।
- इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लार डालें और इसे पकने दें।
- जब 15 मिनट तक पक जाए तो गैस को बंद कर दें।
इस तरह सर्व करें पॉट राइस
View this post on Instagram
- पॉट राइस सर्व करने के लिए चावल को अच्छे से धोकर पका लें।
- जब ये पक जाएं तो इसे एक बाउल में डालें।
- चावलों को साइड करके बीच में एक जगह बनाएं।
- इसके बाद बनाई गई सब्जी को उसमें डालें ऊपर से धनिया और हरा प्याज डालें, जिससे स्वाद अच्छा आएगा।
- इसके बाद इसे सर्व करें।
- इसे खाने के बाद आपकी फैमिली के लोग रेसिपी जरूर पूछेंगे।
- इसके बाद इसे आप दोबारा जरूर ट्राई करने के बारे में सोचेंगी।
इस बार संडे के लंच में अपनी फैमिली को सिंघाड़े की इस डिश का टेस्ट चखाएं। इससे आपका स्वाद भी बदल जाएगा। साथ ही, इससे आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इसे बनाना भी आसान है, तो इसे आप अपने बच्चों के लंच के लिए भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Recipe Of The Day: बचे हुए चावलों का मजेदार नाश्ता खाकर सब खुश हो जाएंगे खुश, जानें कैसे बनाएं यमी पराठे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों