Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

Recipe Of The Day: बचे हुए चावलों का मजेदार नाश्ता खाकर सब खुश हो जाएंगे खुश, जानें कैसे बनाएं यमी पराठे

टेस्टी ब्रेकफास्ट करने के लिए अब आपको बाहर से कुछ ऑर्डर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर पर रखे चावल से यमी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।
Updated:- 2024-09-22, 07:30 IST
image

संडे का दिन छुट्टी का होता है। उसे हमें हर कोई आराम से उठता है और कुछ टेस्टी खाने के बारे में सोचता है। इसकी वजह से ज्यादातर घरों में ब्रेकफास्ट में कुछ अलग ही तरह के खाने बन रहे होते हैं। किसी को सैंडविच खाना पसंद होता है, तो कोई सोचता है ब्रेकफास्ट ऐसा बना जिसे खाने के बाद दोपहर में खाना न खाना पड़े। ऐसे में आप रात के बचे चावल का इस्तेमाल करके परांठा बना सकती हैं। यह बनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इसका टेस्ट सबसे अलग होता है। इसे खाने के बाद आप आलू और प्याज के पराठे खाना भूल जाएंगे। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह से पराठा बनाएं।

चावल का पराठा Recipe Card

चावल का पराठा बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 4 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • चावल- 1 कप
  • हरी मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
  • बारीक कटा हुआ धनिया
  • नमक- स्वादानुसार
  • आटा- 1 कप
  • तेल

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको चावल फ्रिज में से निकालकर 30 मिनट के लिए बाहर रखने हैं, ताकि यह नॉर्मल टेंपरेचर पर आ जाए।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसमें मिर्च, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर, धनिया और मिर्च डालना है।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसे अलग रख दें, और आटे को अच्छे से गूथ ले।

  4. Step 4:

    इस पराठा बनाने की एक लोई बनाएं और सूखे आटे के साथ इसके बेल लें।

  5. Step 5:

    अब इसमें पराठे की फिलिंग को डालें और फिर से उसके लड्डू बना लें।

  6. Step 6:

    अब इसे बेल कर तंवा सेकने के लिए रखें।

  7. Step 7:

    इसके बाद इसमें ऑयल लगाकर अच्छे से सेक लें।

  8. Step 8:

    इसे हल्का ब्राउन होने दें। फिर इसे प्लेट में निकाल लें।

  9. Step 9:

    इस पराठे को खाने के लिए आप एक कटोरी दही और साथ में हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पराठे की फिलिंग करें तैयार

chawal ka paratha

  • इसके लिए आपको चावल फ्रिज में से निकालकर 30 मिनट के लिए बाहर रखने हैं, ताकि यह नॉर्मल टेंपरेचर पर आ जाए।
  • अब इसे एक गहरे बाउल में निकालें और हाथों से अलग-अलग कर लें।
  • इसके बाद इसमें मिर्च, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर, धनिया और मिर्च डालना है।
  • फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसकी फिलिंग को तैयार कर लेना है।
  • इसके बाद इसे अलग रख दें, और आटे को अच्छे से गूथ ले।

पराठे बनाने का तरीका

Rice special Paratha

  • इस पराठा बनाने की एक लोई बनाएं और सूखे आटे के साथ इसके बेल लें।
  • अब इसमें पराठे की फिलिंग को डालें और फिर से उसके लड्डू बना लें।
  • अब इसे बेल कर तंवा सेकने के लिए रखें।
  • इसके बाद इसमें ऑयल लगाकर अच्छे से सेक लें।
  • इसे हल्का ब्राउन होने दें। फिर इसे प्लेट में निकाल लें।

इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: लड्डू जैसे दिखने वाले हेल्दी रागी मुड्डे हेल्थ को कर सकते हैं बूस्ट, जानें आसान रेसिपी

पराठे को करें सर्व

Rice paratha recipe (2)

इस पराठे को खाने के लिए आप एक कटोरी दही और साथ में हरी चटनी को लें।
आप चाहें तो इसके साथ अचार भी ले सकती हैं। इसके बाद इसे गर्मा-गर्म परोसे। इसे खाने के बाद आपके घरवालों का टेस्ट अच्छा हो जाएगा। इसके बाद आप इसे संडे ब्रेकफास्ट में जरूर खाएंगे।

 इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: खाने में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी करमुआ साग, सफाचट हो जाएगा बर्तन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।