महाराष्ट्र की गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में से एक के रूप में होती है। एरिया और क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। महाराष्ट्र का मुंबई शहर तो सपनों की नगरी के रूप में जाना जाता है। लोग अक्सर यहां एक सपना लिए आते हैं और उसे पूरा करने में जुट जाते हैं।
वहीं, अगर महाराष्ट्र कई दो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध चीज की बात कि जाए, तो इनमें पहला बॉलीवुड और दूसरा टेस्टी खाना शामिल हैं। हालांकि, आजकल हर शहर में मुंबई महाराष्ट्र के फ़ूड एंड बेवरेजेज काफी सारे मिलने लगे हैं। आपको आराम से महाराष्ट्रीयन फूड्स के स्टॉल मिल जाएंगे, लेकिन वो कहते हैं ना महाराष्ट्र के लोगों में स्वाद बढ़ा होता है।
वैसे तो आपको यहां काफी कुछ है, खाने और घूमने के लिए जैसे- आप यहां भवन, महल, फोर्ट, गुफा और पैलेस आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाराष्ट्र के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं।
महाराष्ट्र की ये डिशेज, सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के ही नहीं, बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली प्राथमिकता है। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो एक बार ठेचा को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह सबको इतना पसंद आएगा कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।
हरी मिर्च का ठेचा
यह एक मसालेदार डिश है जिसका स्वाद तीखा होता है। इसमें हरी मिर्च के साथ कई तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। वैसे तो आप अपने हिसाब से इसमें मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें-बाजरे की रोटी के साथ ट्राई करें हरी मिर्च का स्पाइसी ठेचा, जानें आसान विधि
इसी से फ्लेवर आता है, जिसके ऊपर कई लोग रोटी या चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। वैसे तो हरी मिर्च का ठेचा चटनी की तरह काम करता है और ये खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ा सकता है। आप ठेचा को लंच में इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीना का ठेचा
पुदीना ठेचा एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश हैं, जिसे खाने के साथ सर्व किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे बहुत ही नॉर्मल इंग्रीडिएंट्स से तैयार किया जाता है, लेकिन स्वाद ऐसा ही आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। पुदीना ठेचा बनाने के लिए पुदीना तो है ही मैन इंग्रीडिएंट्स, लेकिन स्वाद को बढ़ाने के लिए लहसुन, हरी मिर्च और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।
पुदीना डालने से इसमें से खुशबू आती है और नींबू डालने से खट्टास, यह दोनों मिलकर इस डिश को एक यूनिक फ्लेवर देने का काम करते हैं। हालांकि, कई लोग इसमें इमली का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप चाहें तो इमली डाल सकते हैं।
लहसुन का ठेचा
महाराष्ट्र में इसे बहुत ही चाव से खाया जाता है। अगर आप टेस्ट के साथ कुछ हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो लहसुन का ठेचा बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और यह आसानी से बन भी जाता है। अगर आप थोड़े भी हेल्थ को लेकर सीरियस हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
हालांकि, इसे तैयार करने का तरीका बहुत ही निराला है, जिसमें कुचला हुआ हरा लहसुन तैयार किया जाता है। लाल मिर्च, मूंगफली, तिल और मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। कई लोग इसे पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे सब्जी में भी डाल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-फेस्टिव सीजन में खाने का स्वाद बढाएं महाराष्ट्रीयन डिश पुरन पोली रेसिपी के साथ
तिल का ठेचा
आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन महाराष्ट्रीयन लोग इस डिश को बड़े ही चाव से खाते हैं। यह वहां की क्लासिक डिश है, जिसे तैयार करने के लिए तिल, तीखी हरी मिर्च और प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसमें टमाटर भी डालते हैं, लेकिन अगर आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको हरी मिर्च और प्याज के दरदरा पीसना होगा और साबुत तिल का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप चाहें तो इसमें तिल को दरदरा करके भी डाल सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों