फेस्टिव सीजन में खाने का स्वाद बढाएं महाराष्ट्रीयन डिश पुरन पोली रेसिपी के साथ

अगर आपको  महाराष्ट्रीयन डिश पसंद है तो इस बार आपको पुरन पोली की रेसिपी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। जानें रेसिपी। 
Updated:- 2020-10-25, 09:00 IST
how to puran poli easy recipe at home

अगर आप महाराष्ट्रीयन डिश खाना पसंद करते हैं तो आज आपके लिए रेसिपी ऑफ़ द डे में लेकर आए हैं प्रसिद्ध महाराष्ट्रीयन डिश 'पुरन पोली' की रेसिपी।  महाराष्ट्र में इसे खास कर गणेश चतुर्थी के उत्सव हर घर में बनाई ही बनाई जाती है। ये डिश मुख्य रूप से रोटी की तरह होती है जिमसें चीनी और दाल का उपयोग किया जाता है। यह देखने में तो सिंपल दिखाई देता है लेकिन, खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं। कई लोग इसे बनाने के लिए चीनी का नहीं बल्कि, गुड़ का भी इस्तेमाल करते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में-

पुरन पोली Recipe Card

घर पर बनाएं पुरन पोली और सब को खिलाएं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चना दाल- 1 कप
  • चीनी-1/2 कप
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • नमक-1/2 चम्मच
  • मैदा-2 कप
  • घी या बटर-3 चम्मच
  • जायफल- कद्दूकस किए हुए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले तो आप चने की दाल को साफ कर के प्रेशर कुकर में उबाल कर इसमें से पानी निकाल लीजिए।

  2. Step 2:

    इसके बाद कुकर में चीनी, इलाइची पाउडर और जायफल को डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए।

  3. Step 3:

    मैश करने के बाद कुछ देर इसे पका लीजिए और ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिये।

  4. Step 4:

    इसी बीच एक बर्तन में मैदा में नमक और घी डालकर पानी से अच्छे से गुथ कर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये।

  5. Step 5:

    15 मिनट बाद इसमें से रोटी के आकार में बना कर तैयार किए हुए मिश्रण में से भरकर फिर से रोटी के आकार में बना लीजिए।

  6. Step 6:

    एक तवा में घी डालकर गरम करें और पूरन पोली को दोनों साइड अच्छे से पका लीजिए।

  7. Step 7:

    टेस्टी और लाजवाब पूरन पोली बन के तैयार है सर्व करने के लिए।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।