सेब को सेहत का साथी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर व्यक्ति नियमित रूप से एक सेब का सेवन करे, तो वह कई बीमारियों से खुद ब खुद बचा रह सकता है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स सहित फाइबर, विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। जिसके कारण इसे खाने से आपके दिल से लेकर पाचन तंत्र पर सकारात्मक असर पड़ता है। आमतौर पर, लोग से सेब को यूं ही काटकर खाना पसंद करते हैं या फिर कभी-कभी इसका जूस भी निकालते हैं।
लेकिन अगर आप सेब का सेवन एक नए अंदाज में करना चाहती हैं तो ऐसे में कुछ समर ड्रिंक्स तैयार की जा सकती हैं। गर्मी के मौसम में हर किसी को तरह-तरह की ड्रिंक्स पीना पसंद होता है। तो अब आप सेब की मदद से समर ड्रिंक्स तैयार करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सेब की मदद से बनने वाली कुछ समर ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-
बनाएं एप्पल आइस्ड टी
एप्पल आइस्ड टी को ब्लैक टी, सेब के जूस, ताज़े सेब के स्लाइस की मदद से तैयार की जाती है। यह कुछ ही मिनटों में बन जाती है, लेकिन इसका टेस्ट काफी रिफ्रेशिंग होता है।
आवश्यक सामग्री-
- 3/4 कप ब्लैक टी
- 1/4 कप सेब का रस
- बर्फ़
- सेब के टुकड़े
- नींबू के टुकड़े गार्निश के लिए
- गार्निश के लिए पुदीने की पत्तियां
एप्पल आइस्ड टी बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आप ब्लैक टी तैयार करें और फिर उसे छानकर ठंडा होने दें।
- अब एक कप में ब्लैक टी डालें। साथ ही इसमें सेब का रस, बर्फ और सेब के स्लाइस डालकर मिक्स करें।
- अब आप इसे नींबू के स्लाइस और पुदीने से गार्निश करक सर्व करें।
- आप चाहें तो स्वादानुसार इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकती हैं।
- अगर आप अधिक क्वाटिंटी में एप्पल आइस्ड टी बना रही हैं, तो ध्यान दें कि आप चाय और जूस को 3:1 के अनुपात में मिक्स करें।
एप्पल लेमन मिंट फ्रूट कूलर
गर्मियों में यह सेब की मदद से बनने वाली एक बेहतरीन ड्रिंक है, जिसे आपको एक बार अवश्य ट्राई करना चाहिए। इसमें सेब के रस के साथ नींबू का रस और ताजा पुदीना का मिश्रण गजब का टेस्ट देता है। (नींबू पानी के फायदे)
आवश्यक सामग्री
- 600 मिली सेब का रस
- 45 मिली ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस
- कुछ पुदीने के पत्ते
- सर्विंग के लिए
- क्रश की हुई बर्फ
- नींबू के टुकड़े
- पुदीने के पत्ते
बनाने का तरीका-
- सबसे एक ब्लेंडर में सेब का रस, नींबू का रस और पुदीने के पत्ते डालकर हल्का ब्लेंड करें।
- अब आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- अगर आपको पुदीना के पत्ते अच्छे नहीं लगते हैं तो आप पहले इसे छान भी सकती हैं।
- जब इसे सर्व करना हो तो बर्फ को क्रश करके गिलास में डालें।
- अब मिश्रण के जार को हल्का हिलाएं और फिर इसे गिलास में डालें।
- चाहें तो नींबू के स्लाइस और ताजी पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।
बनाएं ग्रीन एप्पल पन्ना
गर्मियों में आपने आम पन्ना का सेवन किया होगा, लेकिन ग्रीन एप्पल पन्ना को भी आपको एक बार अवश्य बनाना चाहिए। हरे सेब से बनने वाले इस पन्ना का स्वाद बेमिसाल होता है। (आम खाने के फायदे)
आवश्यक सामग्री-
- 4 सेब
- 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- एक नीबू का रस
- पुदीना के पत्ते
- 4 कप पानी
- बर्फ
- 2 बड़े चम्मच गुड़
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच काला सेंधा नमक
- 2 चम्मच जीरा भुना हुआ पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच पुदीने की सूखी पत्तियों का पाउडर
Recommended Video
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आप सेब को अच्छी तरह धोकर काट लें। आपको उन्हें छीलने की जरूरत नहीं है।
- कटे हुए हरे सेब को इंस्टेंट पॉट के इनर पॉट में डालें। सेब में 2 कप पानी डालें।
- ढक्कन लगा दें और एक मिनट के लिए उच्च दबाव पर प्रेशर कुक करें।
- अब प्रेशर को स्वाभाविक रूप से निकलने दें। अब सेब को थोड़ा ठंडा होने दें।
- एक बार जब सेब ठंडे हो जाएं तो इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू का रस, गुड़ या अपनी पसंदीदा स्वीटनर और हरी पुदीने की पत्तियां मिलाएं।
- अब एक ब्लेंडर का उपयोग करके सब कुछ एक साथ ब्लेंड करें।
- अब इस मिश्रण को छान लें।
- अब सेब की प्यूरी में काला सेंधा नमक , काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक और पुदीना पाउडर मिलाएं।
- पन्ना की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए अधिक ठंडा पानी और बर्फ डालें।
- आप इसे सर्व करते हुए थोड़े पुदीने के पत्ते और नींबू के स्लाइस से गार्निश भी कर सकती हैं।
तो अब आप सबसे पहले कौन सी समर ड्रिंक्स बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।