गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए छाछ और नींबू पानी का सेवन किया जाता है। ये दोनों देसी ड्रिंक गर्मियों में काफी पॉपुलर हैं। इस मौसम में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ऐसे में लोग सिंपल पानी की जगह छाछ या नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। लंच के टाइम लोग नींबू पानी या फिर छाछ का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत के लिए छाछ या नींबू पानी क्या है ज्यादा बेहतर? वैसे तो यह दोनों ड्रिंक स्वाद और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए छाछ या नींबू पानी क्या ज्यादा हेल्दी है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि छाछ नींबू पानी के मुकाबले अधिक हेल्दी होता है। आइए जानते हैं कैसे।
वजन कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ साथ सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में अगर आप अपना वजन कम क रही हैं, तो आपको नींबू पानी और छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।
आर्थराइटिस के मरीज को छाछ का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार नींबू पानी का सेवन करने से हड्डियों के दर्द को बढ़ा देता है। नींबू में मौजूद एसिड शरीर में समस्याओं को अधिक बढ़ा सकता है। अगर आप इस बीमारी की समस्या से परेशान हैं, तो आप छाछ का सेवन करें।
अगर आप वीगन डाइट कर रहे हैं तो आपको छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। वीगन डाइट के दौरान नींबू पानी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। वीगन डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को नहीं खाया जाता है। इस दौरान फल और हरी सब्जियों का सेवन किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
अधिकतर लोग नींबू पानी का सेवन गलत समय पर करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार कभी सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एसिड सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा गर्म पानी में नींबू का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नींबू पानी का सेवन दिन के समय करना चाहिए। (नींबू पानी पीने के फायदे)
आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग झड़ते बालों से परेशान है। ऐसे में आप नींबू पानी की जगह छाछ का सेवन करें। इसका सेवन करने से हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है। छाछ का सेवन लंच के समय करना चाहिए। रात को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। (हेयर फॉल के लिए क्या करें)
इसे जरूर पढ़ेंःशरीर की गर्मी कम करने के लिए ये Foods करें आहार में शामिल
गैस की समस्या से परेशान हैं तो आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी गैस की समस्या कम हो सकती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए एक गिलास छाछ में दालचीनी, हींग और भुना हुआ जीरा मिक्स करके इसका सेवन करें। हफ्ते में दो से तीन बार छाछ का सेवन करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ेंःWorld Asthma Day: अस्थमा मरीज का डाइट प्लान कैसा होना चाहिए, जानें किन चीजों से करें परहेज
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।