15 अगस्त के मौके पर बनाएं ट्राई कलर चकली, खाने वाले करेंगे तारीफ

15 अगस्त के इस खास अवसर पर लोग ट्राई कलर थीम में फूड तैयार करते हैं, ऐसे में आज हम आपको ट्राई कलर चकली की खास रेसिपी शेयर करेंगे।

 
Tiranga Chakli Step by Step

चकली एक इंडियन स्नैक्स है, जो कि कभी बनाकर खाई जा सकती है। अक्सर बारिश के दिनों में चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा स्नैक्स खाने का मन करता है। वैसे तो बरसात में पकौड़ी, नमकीन और भजिया समेत कई सारी चीजें बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको चकली की एक खास रेसिपी बताएंगे। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस का खास अवसर आने वाला है, ऐसे में आज हम आपको ट्राई कलर चकली की खास रेसिपी बनाने की विधि बताएंगे। ट्राई कलर रेसिपी में नारंगी, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है। आज की इस रेसिपी में हम आपको इडली, ढोकला या मोमो नहीं, बल्कि चकली बनाने की विधि बताएंगे, जो 15 अगस्त के ट्राई कलर थीम के लिए परफेक्ट है।

ट्राई कलर चकली रेसिपी

Tricolor Chakli with Natural Colors

  • एक बड़े बर्तन में चावल का आटा, बेसन, तिल, घी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं।
  • धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें।
  • आटा गूंथने के बाद उसे तीन समान भागों में बांट लें।
  • पहले भाग में केसरिया रंग या गाजर का पेस्ट मिलाएं।
  • दूसरे भाग को ऐसे ही छोड़ दें, इसे बिना रंग के रखें।
  • तीसरे भाग में हरा रंग या पालक का पेस्ट मिलाएं।
  • चकली मेकर लें और इसमें सबसे पहले केसरिया आटे का रोल बनाकर डालें। इसके बाद सफेद और हरे आटे का रोल बनाएं और उन्हें चकली मेकर में डालें।
  • चकली मेकर से गोल-गोल चकली बनाएं। इन्हें आकार देते हुए ध्यान रखें कि तीनों रंग अच्छे से दिखें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें चकली को डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • तली हुई चकली को पेपर टॉवल पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  • गरमा गरम कुरकुरी चकली तैयार है, इसे चटनी या चाय के साथ खाने के लिए सर्व करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

ट्राई कलर चकली रेसिपी Recipe Card

ट्राई कलर चकली रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 20 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 40
  • Cuisine: Indian
  • Author: Chanchal Singh Thakur

सामग्री

  • 2 कप चावल का आटा
  • 1/2 कप बेसन
  • 2 टेबल स्पून तिल (सफेद तिल)
  • 2 टेबलस्पून घी (मोयन के लिए)
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)
  • 1/2 टीस्पून नारंगी रंग (केसरिया रंग के लिए)
  • 1/2 टीस्पून हरा रंग (हरे रंग के लिए)
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • Step 1 :

    चावल का आटा, बेसन, तिल, घी, मसाले और नमक मिलाकर सख्त आटा गूंध लें।

  • Step 2 :

    आटे को तीन भागों में बांटे: एक में केसरिया रंग, दूसरे में हरा रंग और तीसरे को सफेद छोड़ें।

  • Step 3 :

    चकली मेकर में तीनों रंगों का आटा भरकर गोल-गोल चकली बनाएं।

  • Step 4 :

    गर्म तेल में चकली को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

  • Step 5 :

    चकली को पेपर टॉवल पर निकालें और गरमा गरम सर्व करें।