सूजी के स्वादिष्ट पापड़ बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इन दिनों त्याहारों का मौसम है। ऐसे में आपके घर ढेर सारे गेस्ट आएंगे जिनके सामने आप स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर परोसेंगे। अगर आप महमानों से आगे सब्जी और रोटी के साथ कुछ और स्पेशल भी सर्व करेंगे तो वो खुश हो जाएंगे। जैसे आप भोजन के साथ पापड़ भी परोस सकते हैं। खाने में बहुत बढ़िया लगने वाले सूजी के पापड़ को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सामग्री
- सूजी
- जीरा
- नमक
- तेल
ऐसे बनाएं
- सूजी के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन को गैस पर रखकर गर्म करें। अब इस बर्तन में 5 से 6 कप पानी डालें। इसके बाद पानी में जीरा, नमक और तेल डालें। (जीरा मसाला ड्रिंक)
- अब बर्तन में लगभग 1 कप सूजी भी डाल दें। सूजी डालते वक्त करछी की मदद से हिलाते रहें। ऐसा ना करने पर सूजी की गुठलियां बन जाती हैं। अब आपको इन सारी चीजों को अच्छे से पकाना है।
- लगातार लगभग 5 से 7 मिनट के लिए सूजी को पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दें। अब आपको पापड़ के आकार जितनी थाली लेनी है। अब आप इन थाली पर रिफाइंड या तेल लगा लिजिए।
- इसके बाद थाली पर पतला-पतला पेस्ट फैला दें और सुखने का इंतजार करें। ध्यान रखें कि आफ पेस्ट को ज्यादा ठंडा करके थाली पर ना फैलाएं । ऐसा करने से पेस्ट को पतला करके फैलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
- अब पापड़ों को सुखाएं और तल कर भोजन के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ेंः इन टेस्टी चॉकलेट आइसक्रीम से दिवाली को बनाएं खास
कितने दिन तक सुखाएं पापड़
सूजी के पापड़ को कम से कम 3 दिन तक जरूर सुखाएं। वहीं अगर आप दोपहर में कुछ देर के लिए पापड़ को धूप में रख सकते हैं तो वो भी जरूर करें। ऐसा करने के बाद ही पापड़ पूरी तरह तैयार होते हैं।
तलते वक्त रखें इन बात का ध्यान
सूजी के पापड़ बनाते वक्त गैस को बिल्कुल धीमा रखें। साथ ही पापड़ को तलने से पहले तेल को एक बार गर्म करके ठंडा कर लें। इससे पापड़ जलते नहीं हैं। तेल ज्यादा गर्म होने पर पापड़ जल जाएंगे और दिखने में बहुत खराब लगेंगे। (पापड़ रोस्ट करने वाली जाली हो गई है काली तो इन ट्रिक्स से चमकाएं)
इसे भी पढ़ेंःघर पर दाल से बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी पापड़, खाने का स्वाद होगा दोगुना
खाने में बहुत लजीज लगने वाले इन पापड़ को खा आप और आपका पूरा परिवार खुश हो जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।