झटपट तैयार करें मसाला जीरा ड्रिंक की ये आसान रेसिपी

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी और ड्रिंक पीने के सलाह दी जाती है। बाजार में आपको तरह-तरह के पैक्ड ड्रिंक्स मिल जाएंगी, लेकिन वह सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है। ऐसे में आपको घर पर ही ड्रिंक्स बनानी चाहिए।
आपने जल जीरा का स्वाद तो जरूर चखा होगा? वहीं इससे बनने वाली ड्रिंक भी टेस्टी होती है। अगर आप आम पन्ना और सिंपल जल जीरा ड्रिंक पीकर बोर हो गई हैं तो आपको जीरा मसाला ड्रिंक ट्राई करनी चाहिए। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में भी बन जाती है। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
जीरा मसाला ड्रिंक Recipe Card
केवल 5-7 मिनट में झटपट तैयार करें रिफ्रेशिंग जीरा मसाला ड्रिंक।
Ingredients
- 4-5 चम्मच जीरा पाउडर
- 3 गिलास पानी
- 1 नींबू
- 4 चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1-2 चम्मच जल जीरा मसाला
- चाट मसाला
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक गिलास लें और उसे अच्छे से धोकर सुखा लें।
- Step 2:
अब गिलास के रिम को चाट मसाला से कवर कर लें।
- Step 3:
फिर गिलास में 4-5 चम्मच जीरा पाउडर,3 गिलास पानी,1 नींबू का रस,4 चम्मच चीनी,1/2 छोटा चम्मच नमक,1-2 चम्मच जल जीरा मसाला डालें।
- Step 4:
सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- Step 5:
ऊपर से आईस क्यूब्स डालें।
- Step 6:
लीजिए तैयार है आपकी जीरा मसाला ड्रिंक।
विधि
- जीरा मसाला ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच का गिलास लें।
- अब ग्लास के रिम पर चाट मसाला लगा लें।
- अब इसमें 4-5 चम्मच जीरा पाउडर,3 गिलास पानी,1 नींबू का रस,4 चम्मच चीनी,1/2 छोटा चम्मच नमक,1-2 चम्मच जल जीरा मसाला डालें।
- अब चम्मच से ड्रिंक को अच्छे से मिला लें।
- इसमें ऊपर से आईस क्यूब्स डालें। साथ ही गिलास के एक कोने पर लाइम वेज लगाएं। (आम की ये 2 टेस्टी रेसिपीज)
इसे भी पढ़ें: चटपटे जलजीरा की ये 2 रेसिपीज घर पर मिनटों में बनाएं, गर्मियों में मिलेगी ठंडक
- लीजिए तैयार है आपकी जीरा मसाला ड्रिंक।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।