Chhath Puja Thekua Recipe 2025: छठ पूजा में सूजी से बनाएं खस्ता ठेकुआ, हर कोई पूछेगा रेसिपी

बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में छठ पूजा के महापर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती निर्जला व्रत रखती हैं। दिवाली की रौनक के बाद लोग इस पर्व की तैयारी में जुट जाते हैं। इस त्योहार में कद्दू भात, खरना, रसियाव और ठेकुआ जरूर बनाए जाते हैं। इन्हीं का भोग भी लगता है और बाद में प्रसाद के रूप में इसका वितरण भी किया जाता है।
आमतौर पर लोग गेहूं के आटे या मैदे से ठेकुआ बनाकर तैयार किया जाता है, लेकिन इस बार आप चाहें तो सूजी का ठेकुआ भी ट्राई कर सकती हैं। ये बहुत ही खस्ता बनकर तैयार होती है। इसका स्वाद भी जबरदस्त होता है। हम अपने इस लेख में सूजी से बनने वाली ठेकुआ की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं-
सूजी का ठेकुआ Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें सूजी का ठेकुआ।
Ingredients
- सूजी- 1 कप
- बादाम- 2 चम्मच
- सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
- किशमिश- आधा चम्मच
- गुड़- आधा कप
- ग्रेट किया नारियल- 2 बड़े चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर मिलाएं। फिर इसे धीमी आंच पर रखकर पिघलने दें।
- Step 2:
अब एक परात में सूजी डालें और घी डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स और सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 3:
अब गुड़ के पानी को ठंडा कर, इस आटे में डालें और आटे को टाइट गूंथ लें।
- Step 4:
आटा गूंथ लेने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढककर रखें।
- Step 5:
15 मिनट के बाद आटा से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रख लें। अब इन बॉल्स को हाथ में लेकर हथेली से दबाएं।
- Step 6:
आप छलनी, कांटे, ग्रेटर की मदद से इसमें तरह-तरह के डिजाइन बना सकते हैं।
- Step 7:
अब एक कड़ाही में तेल और घी डालकर गर्म करें। इसमें ये तैयार ठेकुआ डालकर डीप फ्राई कर लें।
ठेकुआ बनाने की विधि (Thekua Recipe in Hindi)
- सबसे पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर मिलाएं। फिर इसे धीमी आंच पर रखकर पिघलने दें।
इसे जरूर पढ़ें- इन ट्रिक्स से तैयार करें परफेक्ट ठेकुआ, बनने के बाद नहीं होंगे सख्त
- अब एक परात में सूजी डालें और घी डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स और सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब गुड़ के पानी को ठंडा कर, इसे आटे में डालें और आटे को टाइट गूंथ लें। आटा गूंथ लेने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढककर रखें। 15 मिनट के बाद आटा से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रख लें।
- अब इन बॉल्स को हाथ में लेकर हथेली से दबाएं। आप छलनी, कांटे, ग्रेटर की मदद से इसमें तरह-तरह के डिजाइन बना सकते हैं। अब एक कड़ाही में तेल और घी डालकर गर्म करें।
इसे जरूर पढ़ें- ठेकुआ के बिना अधूरा है छठ का प्रसाद, जानें कब और कैसे शुरू हुआ इसका चलन
- इसमें ये तैयार ठेकुआ डालकर डीप फ्राई कर लें। आपका क्रंची और क्रिस्पी ठेकुआ प्रसाद तैयार है।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।