केक एक ऐसी चीज है जिसके बिना लगभग हर सेलिब्रेशन अधूरा है। क्योंकि केक बर्थडे पार्टी से लेकर शादी की सालगिरह की सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा होता है। इतना ही नहीं, सेलिब्रेशन के अलावा महिलाएं केक स्नैक्स के तौर पर अपने बच्चों को भी देती हैं।
इसलिए कई बार महिलाएं घर पर केक बनाना पसंद करती हैं क्योंकि महिलाओं को यह लगाता है कि अगर उन्हें केक बनाने की रेसिपी के बारे में पता है, तो आप केक को परफेक्टली बेक कर लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कई महिलाओं की यहीं शिकायत होती है कि जब भी वो घर पर केक बनाती हैं, तो केक फूलता नहीं है या थोड़ा सख्त हो जाता है।
अगर हां, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम फूड स्कूल सीरीज में आपको बता रहे है कुछ देसी इंग्रीडिएंट्स के बारे में, जिन्हें आप केक बनाते वक्त इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, एक परफेक्ट केक पकाना एक कला है, जो केवल कुछ ही मास्टर कर सकते हैं लेकिन आपके ये देसी ट्रिक्स काम आ सकते हैं।
केक बनाने के टिप्स और ट्रिक्स
- केक बनाने के लिए आपके पास सभी सामान फ्रेश होना चाहिए। (रिफाइंड मैदा बनाने की रेसिपी)
- आप केक में केवल मैदा का ही इस्तेमाल न करें। इसमें आप थोड़ी मात्रा में सूजी या फिर बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप पहले मैदा को एक बर्तन में भिगोकर रख दें और पानी निकालकर ही इस्तेमाल करें।
दादी मां के देसी नुस्खे
- अगर आप चाहती हैं कि आपका केक फूले और सॉफ्ट बनें, तो आप आटा या बेटर में थोड़ी मात्रा में इनो मिला दें। ऐसा करने से आपका केक बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।
- रूई जैसा सॉफ्ट केक बनाने के लिए आप वैनिला एसेंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आप अधिक मात्रा में वैनिला एसेंस न डालें।
- आप बैटर को स्पंजी बनाने के लिए दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।आप केक को स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो बैटर में खोया का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप केक के सभी इंग्रेडिएंट्स को हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखें। (नटमेग केक रेसिपी)
- जब भी आप केक बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करें, तो पहले इसे सही मात्रा में नाप लें।
- अगर आप केक को ओवन में बेक कर रही हैं, तो पहले ओवन को प्रीहीट कर लें।
- परफेक्ट केक बनाने के लिए आप जिस टिन में केक का मिश्रण डालने वाली हैं उसका साइज़ भी परफेक्ट ही होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप 1 कप मैदे से केक बना रही हैं तो 7 इंच का टिन लें।
- कई महिलाएं केक का बैटर बनाते वक्त इसे ज्यादा मिक्स कर लेती हैं, लेकिन आपके कभी भी बैटर को ओवर मिक्स नहीं करना चाहिए।
केक बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
- मक्खन या घी -1 कप
- चीनी/गुड़ का पाउडर- 1 कप
- सूजी- 1/2 कप
- मैदा - 1/2 कप
- बेसन- 1/2 कप
- इलायची पाउडर- । टी स्पून
- फेंटा हुआ दही- ¼ कप
- दूध- 2 कप
- बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
- केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें।
- फिर इसमें मैदा, सूजी, बेसन आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर इसमें घी, चीनी और दूध डालकर एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
- अब इस बैटर को लगभग 10 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब इसमें बेकिंग सोडा, दही या अंडा और इलायची डाल दें।
- अब एक केक ट्रे में मक्खन लगाएं और उसमें केक का बैटर डाल दें।
- बस इसे लगभग 40 मिनट तक पकने दें और फिर प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।
इन ट्रिक्स को फॉलो करें और घर पर एक परफेक्ट केक बनाएं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।