इस क्रिसमस अपने बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी नटमेग केक, जानें रेसिपी

अगर आप नॉर्मल केक खाकर बोर हो गई हैं तो इस बार आप नटमेग केक बनाकर अपने बच्चों को सरप्राइज दे सकती हैं। क्रिसमस के मौके पर आप इस केक को बना सकती हैं। इस केक को बनाना बेहद ही आसान है। आज हम आपको नटमेग केक बनाने की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
विधि
- नटमेग केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले ओवन को 50 डिग्री फारेनहाइट पर प्रीहीट करना होगा। इसके बाद दो 9 इंच के राउड केक पैन को ग्रीस कर लें। अब एक बड़े बाउल में मक्खन और सफेद चीनी डालें और इलेक्ट्रिक मिक्सर की मदद से चीनी और मक्खन को अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद 3 अंडे को फोड़कर इस मिश्रण में मिलाएं। अब इसमें वेनिला एक्स्ट्रैक्ट डालें और अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, जायफल और नमक डाल लें।
- अब इसके बाद 1/3 पार्ट आटा मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब आटे में 1/2 कपबटर मिल्क मिलाएं। आपको आटे के साथ-साथ बटर मिल्क डालना होगा।
- अब बैटर को पैन में मिलाएं। इसे बाद बैटर को ओवन में बेक करें। यह जानने के लिए कि क्या आपका नटमेग केक पक गया है, इसमें टूथपिक डालकर देखें। अगर आपका टूथपिक को निकालने के बाद वह गंदी नहीं होता है तो इसका मतलब है कि केक बेक हो गया है।
नटमेग केक Recipe Card
आज हम आपको नटमेग केक बनाने की रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
Ingredients
- 3 अंडे
- ½ कप मक्खन
- नर्म किया हुआ
- 1 ½ कप सफेद चीनी
- 1 कप बटरमिल्क
- 1 चम्मच वेनीला एक्सट्रैक्ट
- 2 कप ऑल - परपज़ आटा
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच पिसी हुई जायफल
- छोटा चम्मच नमक
- ½ कप पैक्ड ब्राउन शुगर
- 3 बड़े चम्मच क्रीम
- ¼ कप मक्खन
- ½ कप कन्फेक्शनरी चीनी
Step
- Step 1:
ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
- Step 2:
एक बाउल में चीनी और मक्खन को फेंट लें। इसके बाद इसमें अंडा डालें।
- Step 3:
फिर मैदा , बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, जायफल और नमक को एक साथ छान लें।
- Step 4:
इसके बाद बाउल में 1/3 भाग आटा डालें। इसे बटरमिल्क डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे बैटर को पैन में डालें।
- Step 5:
अब इसे ओवन में करीब 25-30 मिनट कर बेक करें।
- Step 6:
अब नटमेग केक के ऊपर कारमेल आइसिंग से टॉपिंग करें।
- Step 7:
लीजिए तैयार है आपको नटमेक केक।
- Step 8:
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
इसे भी पढ़ें:क्रिसमस स्पेशल : बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 कपकेक रेसिपी
- अब केक को पैन में डालकर 10 मिनट तक ठंडा होने दें।इसके बाद आपको नटमेग केक के लिए कारमेल आइसिंग बनानी होगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में ब्राउन शुगर, क्रीम, दूध और 1/4 कप मक्खन को उबाल आने तक गर्म करें। इसे करीब 2 मिनट तक उबाल लें।
- अब इसमें कंफेक्शनरी चीनी मिलाएं और स्मूद होने तक फेंट लें। आप को कारमेल आइसिंग कितनी गाढ़ी चाहिए इसके हिसाब से आपको क्रीम दूध और अन्य चीजें मिलानीहोगी।
Image Credit: thegingeredwhisk.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।