Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:46 AM IST

बच्चों के लिए चंद मिनटों में बना सकते हैं सैंडविच केक, जानें रेसिपी

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से चंद मिनटों में सैंडविच केक बना सकते हैं। आइए रेसिपी के बारे में जानते हैं।
Updated:- 2022-06-22, 11:56 IST
sandwich cake easy recipe at home

भारतीय लोग केक खाना खूब पसंद करते हैं। खासकर छोटे बच्चे तो केक कुछ अधिक ही पसंद करते हैं। लेकिन जब बच्चे अधिक परेशान करते हैं तो माता-पिता को बाहर से केक लाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके भी बच्चे केक के लिए कुछ अधिक ही परेशान करते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको सैंडविच केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप चंद मिनटों में बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

बनाने का तरीका

सैंडविच केक Recipe Card

इस आसान विधि से आप भी बनाएं सैंडविच केक।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • ब्रेड- 4
  • व्हीप्ड क्रीम-1 कप
  • कीवी-1 चम्मच कटा हुआ
  • चॉकलेट पेस्ट-2 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ब्रेड को लीजिए और कोने वाले हिस्सों को हटा दें और अपनी पसंद में काट लें।

  2. Step 2:

    अब हर ब्रेड में चॉकलेट का पेस्ट अच्छे से लगा लें। इधर एक प्लेट में क्रीम को रखकर अच्छे से फेंट लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद एक ब्रेड के ऊपर एक ब्रेड को रखें और क्रीम की एक परत बनाते चलें।

  4. Step 4:

    अब केक के ऊपर से चॉकलेट पेस्ट और क्रीम को डालकर अच्छे से केक की शेप में बना लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद केक के ऊपर ड्राई फ्रूट्स या फिर सौंफ आदि चीज को डालकर सर्व करें।

  6. Step 6:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

  • घर पर सैंडविच केक बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। सैंडविच केक बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को लीजिए और कोने वाले हिस्सों को हटा दें और अपनी पसंद में काट लें।
  • इसके बाद सभी ब्रेड के ऊपर चॉकलेट का पेस्ट अच्छे से लगा लें और साइड में रख दें। इधर एक प्लेट में व्हीप्ड क्रीम और कीवी को डालकर अच्छे से फेंट लें। अब एक ब्रेड के ऊपर एक ब्रेड को रखें और क्रीम की एक परत बनाते चलें।(कच्चे आम की लजीज रेसिपीज)

sandwich cake recipe Inside


इसे भी पढ़ें: घर पर परफेक्ट नारियल की गुजिया बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • ब्रेड पर क्रीम और चॉकलेट पेस्ट लगाने के बाद ब्रेड को एक के ऊपर एक ब्रेड रख लें और सभी साइड से क्रीम को डालकर केक के शेप में बना लें। अब केक के ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या फिर सौंफ आदि चीज को डालकर सर्व करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।