बच्चों को सोयाबीन नहीं है पसंद तो इन 2 तरीकों से करें खाने में शामिल

अगर आपके बच्चों को सोयाबीन की सब्जी नहीं पसंद है या वो खाने में आनाकानी करते हैं तो क्यों न नए तरीके से सोयाबीन बनाई जाए और उन्हें खिलाई जाए। अक्सर बच्चे सब्जी खाना तब ज्यादा पसंद करते हैं जब सब्जी को मजेदार ट्विस्ट दिया जाए। आज हम आपको सोयाबीन से बनने वाली 2 रेसिपीज बताने वाले है जो आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगी।
पालक सोया

आपने पालक पनीर तो खाया होगा लेकिन हम आपको आज बताने वाले हैं पालक सोया की रेसिपी।
सामग्री
- पालक- 1/2 किलो
- सोयाबीन- 1 कटोरी
- तेल- 3 चम्मच
- पानी- जरूरत अनुसार
- प्याज- 1 बारीक कटा
- टमाटर- 1 बारीक कटा
- जीरा- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- जरूरत अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
इसे जरूर पढ़ें-चाय के साथ झटपट तैयार करें सोयाबीन पॉपकॉर्न, नोट करें रेसिपी
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में सोयाबीन को गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें।
- अब एक पैन लें और उसमें तेल गर्म करके जीरा, प्याज टमाटर, नमक, मिर्च मसाला डालकर अच्छे से पका लें।
- जब तक मसाला पक रहा है पालक(पालक से बनाएं ये रेसिपीज) को अच्छे से धो लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब मसाले में भीगी भी सोयाबीन की निचोड़कर डाल दें और मसाले के साथ मिक्स कर दें।
- अब पालक का पेस्ट पैन मने डालें और सब्जी को हल्की आंच में पकने दे।
- लगभग 20 से 25 मिनट तक सब्जी को अच्छे से पक लें।
- जब सब्जी पक जाए तो इसे सभी को परोसें और खुद भी खाएं।
सोया फलाफल

चावल के आटे के फलाफल तो आप ने खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं सोयाबीन से बने फलाफल की रेसिपी।(1 मिनट में बनाएं फलाफल वेज रोल)
सामग्री
- सोयाबीन- 1 कटोरी(पानी में भिगोई हुई)
- प्याज- 1 बारीक कटा
- किचन किंग मसाला- 1 चम्मच
- ब्रेड का बूरा- 1 कटोरी
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- प्याज के हरे पत्ते- 1/2 कटोरी
- तेल- जरूरत अनुसार
विधि
- सबसे पहले मिक्सी में सोयाबीन, प्याज, लहसुन, काली मिर्च पाउडर, प्याज के हरे पत्ते, किचन किंग मसाला और ब्रेड का बूरा मिलाकर मिक्सी में पीस लें और एक प्लेट में साइड निकाल लें
- अब एक पैन में तेल गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है फलाफल के डो तैयार कर लें।
- जब तेल गरम हो जाए तो सारे फलाफल को तल लें।
- लीजिए तैयार हैं आपके सोया फलाफेल।
इसे जरूर पढ़ें-Chhath Puja 2022: इस बार इन 2 तरीकों से बनाएं ठेकुआ, सब करेंगे तारीफ
हम इसी तरह रेसिपी और टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।