सोया-मेथी खाने में बच्चे बनाते हैं मुंह, तो फटाफट बनाएं क्रिस्पी मठरी; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांग कर खाएंगे

सोया मेथी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अब ऐसे में मम्मियां इसकी अलग-अलग रेसिपी बनाती हैं, लेकिन अक्सर बच्चे हरी सब्जियां खाने में नखरे दिखाते हैं। इसके लिए महिलाएं सोचती हैं, कि ऐसा क्या बनाएं जो बच्चों को पसंद आने के साथ ही उन्हें पोषक तत्व भी मिलें। अगर आपके बच्चे भी सोया मेथी खाने में मुंह बनाते हैं, तो आप इसकी मदद से स्वादिष्ठ और क्रिस्पी मठरी बना सकती हैं। इस पौष्टिक सब्जी को बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक्स का हिस्सा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इन्हें बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। साथ ही सोया मेथी क्रिस्पी मठरी की खास बात यह है कि इसका नमकीन और कुरकुरापन बच्चों को इतना पसंद आता है कि वह बार-बार मांगने पर मजबूर हो जाएंगे। एक बार बनाने के बाद आप इन मठरियों को एक महीने तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
सोया मेथी मठरी रेसिपी Recipe Card
सोया मेथी मठरी बनाने की तरीका
Ingredients
- सोया मेथी- ½ कप
- तेल- 1 बड़े चम्मच
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- हींग-1 पिंच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- अदरक-1 छोटी चम्मच
- आटा-1 कप
- बेसन- ½ कप
- नमक-1 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च-½ छोटी चम्मच
- हल्दी-¼ छोटी चम्मच
- अजवायन-½ छोटी चम्मच
- तिल-1 छोटी चम्मच
- दही-½ कप
- हरा धनिया-2-3 बड़े चम्मच
- बेकिंग सोडा-¼ छोटी चम्मच
Step
- Step 1:
सोया मेथी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले बंडल को खोलकर इसे अच्छे से धुलकर काट लें।
- Step 2:
इसके बाद एक कटोरे में 1 कप गेहूं का आटा, ½ कप बेसन, 1 छोटी चम्मच से कम नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, ¼ छोटी चम्मच हल्दी, ½ छोटी चम्मच अजवाइन को रगड़कर, 1 छोटी चम्मच तिल, ½ कप दही, 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया और ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- Step 3:
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें काटा गया साग मिलाएं।
- Step 4:
अब इन सभी चीजों को मिलाते हुए आटा गूंथे। बाइंड करने के लिए हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर दोबारा से गूंथे।
- Step 5:
अगर पानी की जरूरत है, तो थोड़ा सा पानी डालें। इस तरह डो बनकर तैयार हो जाएगा। फिर 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- Step 6:
इसके बाद एक भगोने में गरम पानी डालकर उबलने के लिए छोड़ दें।
- Step 7:
दूसरी तरफ आटे की छोटी-छोटी लोइयां काटकर मठरी का आकार दें।
- Step 8:
उबाल आने के बाद भगोने के ऊपर छन्नी वाली थाली पर तेल लगाकर इन्हें रखें।
- Step 9:
इसके बाद इसे ढक कर 15 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 10:
समय पूरा होने के बाद इन्हें निकाल कर ठंडा होने रखें।
- Step 11:
इसके बाद दूसरी तरफ एक पैन में घी ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने डाल कर इन्हें चटकने दें।
- Step 12:
इसके बाद फ्लेम को धीमी करके इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा और 1 बड़े चम्मच तिल डाल कर हल्का भूनें।
- Step 13:
अब इस तड़के को तैयार किए गए स्टीम मठरी पर डालकर सर्व करें।
इस लेख में आज हम आपको सोया मेथी क्रिस्पी मठरी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोया मेथी क्रिस्पी मठरी बनाने की रेसिपी

- सोया मेथी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले बंडल को खोलकर इसे अच्छे से धुल लें।
- धुलने के बाद जालीदार थाली या डलिया पर फैला दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
- 10 मिनट के बाद सोया-मेथी को बारीक काट लें।
- काटने के बाद एक कटोरे में 1 कप गेहूं का आटा, ½ कप बेसन, 1 छोटी चम्मच से कम नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, ¼ छोटी चम्मच हल्दी, ½ छोटी चम्मच अजवाइन को रगड़कर, 1 छोटी चम्मच तिल, ½ कप दही, 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया और ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें काटा गया साग मिलाएं।
- अब इन सभी चीजों को मिलाते हुए आटा गूंथे। बाइंड करने के लिए हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर दोबारा से गूंथे।
- अगर पानी की जरूरत है, तो थोड़ा सा पानी डालें। इस तरह डो बनकर तैयार हो जाएगा। फिर 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद एक भगोने में गरम पानी डालकर उबलने के लिए छोड़ दें।
- दूसरी तरफ आटे की छोटी-छोटी लोइयां काटकर मठरी का आकार दें।
- उबाल आने के बाद भगोने के ऊपर छन्नी वाली थाली पर तेल लगाकर इन्हें रखें।
- इसके बाद इसे ढक कर 15 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद इन्हें निकाल कर ठंडा होने रखें।
- इसके बाद दूसरी तरफ एक पैन में घी ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने डाल कर इन्हें चटकने दें।
- इसके बाद फ्लेम को धीमी करके इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा और 1 बड़े चम्मच तिल डाल कर हल्का भूनें।
- अब इस तड़के को तैयार किए गए स्टीम मठरी पर डालें।
- इसके बाद इन्हें बॉक्स में पैक करके फ्रिज में रखें।

बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- स्टीम मठरी बनाते समय तैयार किए जाने वाले डो को न ज्यादा मुलायम गूंथे और ना ज्यादा सख्त। अगर आप ऐसे करती हैं, तो इसे मठरी बनाने परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- इसके अलावा स्टीम करते वक्त मठरी को इसे केवल 15 मिनट तक लो-मीडियम फ्लेम पर स्टीम कुक करें।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
