Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

1 मिनट में बनता है सीरिया का ये फलाफल वेज रोल

अरेबियन खाने का स्वाद अगर आपने अब तक नहीं चखा तो आपको सीरिया के शेफ की खास फलाफल वेज रोल रेसिपी बताते हैं। World on a Platter इंटरनेशनल फूड फेस्टीवल में मेरी मुलाकात शेफ अब्दुल्ला से हुई। इनके स्टॉल पर खास सीरिया का फूड लोगों को खिलाया जा रहा है।
Updated:- 2018-10-30, 13:29 IST
falafel veg roll recipe main

अरेबियन खाने का स्वाद अगर आपने अब तक नहीं चखा तो आपको सीरिया के शेफ की खास फलाफल वेज रोल रेसिपी बताते हैं। World on a Platter इंटरनेशनल फूड फेस्टीवल में मेरी मुलाकात शेफ अब्दुल्ला से हुई। इनके स्टॉल पर खास सीरिया का फूड लोगों को खिलाया जा रहा है। अरेबियन स्टाइल से बनने वाले इस खास फूड में लोगों को सब पसंद आ रहा था नॉन वेज खाने वाले लोगों के लिए यहां पर चिकन शावर्मा था तो वेजिटेरियन लोगों को ये लोग फलाफल वेज रोल खिला रहे थे।

MEC Syrian Foods नाम से दिल्ली के सरिता विहार में इनका रेस्टोरेंट है जहां पर आपको ये सीरियन फूड खाने के लिए मिलेगा। हालांकि जब हमारी इनसे बात हुई तो इन्होंने बताया कि इसमें कोई खास मसाले नहीं डले हैं लेकिन इन मसालों को बनाने का तरीका खास है और इस रोल को बनाने का तरीका भी नायाब है। हां एक बात उन्होंने और कही कि ये खाना जितना स्वादिष्ट है उतना ही जल्दी भी बन जाता है। इतना ही नहीं इस falafel veg roll को बनाने में सिर्फ 1 मिनट का समय लगता है। कैसे आइए आपको भी बताते हैं। 

Falafel veg roll बनाने की सामग्री

  • सीरियन रोटी- 1 
  • मेयोनीज- 1 चम्मच 
  • फलाफल- 3 

सलाद

  • पत्ता गोभी- बारीक और लंबी कटी हुई थोड़ी सी 
  • गाजर- बारीक और लंबी कटी हुई थोड़ी सा
  • चुकंदर- बारीक और लंबी कटी हुई थोड़ी सा

मसाले

  • लाल मिर्च पाउडर- 2 चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार 
  • चाट मसाला- स्वादानुसार

syria falafel veg roll inside

Image Courtesy: Wikimedia.com

नोट: फलाफल वेज रोल बनाने के लिए सभी सामग्री आपको रेडीमेड मिल जाएगी लेकिन आपको फलाफल बनाकर पहले से ही रखना होगा फिर आप इसे 1 मिनट में ही बना लेंगी। 

Falafel veg roll बनाने की विधि 

फलाफल वेज रोल बनाने के लिए आप सबसे पहले फलाफल बना कर रख लें। 

अब आप सीरियन रोटी लें इसे इंग्लिश में ब्रेड भी क हते हैं। इस रोटी पर आप mayonnaise लगाएं अब आप इस पर सलाद डालकर इसे फैला लें। 

syria falafel veg roll inside

तीन फलाफल लें और उन्हें हाथ से हल्का सा मलकर आप उसे रोटी के बीचोंबीच फैला लें। 

इस पर आप फिर से सलाद की एक लेयर रखें। 

इस पर नमक, मिर्ची और चाट मसाला फैलाते हुए डालें।

Read more: जानिए चने का शामी कबाब घर पर बनाने की आसान रेसिपी

इस सारे मिश्रण  पर आप ऊपर से फिर से मेयोनीज़ डालें और इस रोल करे बंद करें। 

syria falafel veg roll inside

रोटी को एक किनारे से पकड़कर आप रोल करना शुरू करें और इसे धीरे-धीरे रोल करते हुए बंद कर दें। फिर आप इसे किसी सिल्वर फॉयल या पेपर पर रोल करें और खाने के लिए दें। 

फलाफल वेज रोल तैयार है इसे आप टमाटर की चटनी या फिर हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। 

वैसे आपको बता दें कि फलाफट सफेद चने से बनता है और सफेद चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सिरिया की रोटी भी खाने में काफी सोफ्ट होती है हालांकि ये दिखने में मैदा की ब्रेड जैसी लगती है लेकिन इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। 

Read more: लंच बॉक्स में ये फूड बना देगा आपका दिन rocking

आप अपने घर पर जब चाहें इसे बनाकर खा सकती हैं। ये बच्चों और बड़ो सबके लिए काफी हेल्दी होता है। 

Tips: आप बस फलाफल को बना कर पहले से रख लें। आप इसे लंच में भी ले जा सकती हैं। अपने बच्चों को स्कूल में भी पैक करके दे सकती हैं।

अगर आपको हरी चटनी बनानी नहीं आती तो आप ये वीडियो देखिये

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।