गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप के कारण हमारा मन होता है कि कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग हो जाए। ऐसे में अगर इस मौसम में स्वादिष्ट मिल्कशेक मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी मिल्कशेक पीना बेहद पसंद करते हैं, ऐसे में आप घर पर तरह-तरह के मिल्कशेक घर पर बनाकर सर्व कर सकती हैं। इन मिल्कशेक्स को बनाना बेहद आसान होता है, साथ ही इन्हें मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
अगर आप कुछ रिफ्रेशिंग और हेल्दी ट्राई करना चहती हैं, तो आपको जाने-माने सेलिब्रिटी शेफ कविराज खियालानी की इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करना चाहिए। तो देर किस बात की, चलिए सीखते हैं अलग-अलग तरह के मिल्कशेक तैयार करने की आसान विधि के बारे में-
बनाना मामा मिल्कशेक-
केला प्रोटीन का बहुत बड़ा सोर्स होता है। इसलिए आप घर पर बनाना मिल्कशेक मिनटों में तैयार कर सकती हैं। ये इनटा टेस्टी होता है कि बच्चे इसे पीने में बल्कुल भी नखरे नहीं करेंगे।
सामग्री:
- दूध- 2 कप
- केला-1 बिना पका हुआ, कटा हुआ
- चीनी-1 चम्मच
- शहद-1 चम्मच
- खजूर-2-3 कटा हुआ
- काजू- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ
- वेनिला आइसक्रीम-1 स्कूप
- मिश्रित मेवा/बीज- 1-2 चम्मच गार्निश के लिए
- ताजी क्रीम-2 चम्मच
- दही - 2 चम्मच
बनाने का तरीका-
- बनाना मामा शेक बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी सामग्रियों को तैयार कर लें।
- इसके बाद एक ब्लेंडर जार लें और उसमें केला,चीनी, शहद, काजू, खजूर,वेनिला आइसक्रीम, मेवा ताजी क्रीम, दही जैसी सभी सामग्रियों को मिलाएं और उन्हें एक अच्छे क्रीमी शेक के रूप में मथ लें।
- अब शेक की मिठास चेक करें और उसके अनुसार चीनी या शहद को बढ़ा लें। शेक में अच्छा पंच देने के लिए शेक में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाएं।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका बनाना मामा शेक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप ठंडे सर्विंग ग्लास में डालकर सर्व करें।
चोकोहलिक मिल्कशेक-
चॉकलेक लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद होती हैं। ऐसे में आप घर चॉकलेटी मिल्कशेक बना सकती हैं।
सागग्री-
- दूध/सोया दूध -2 कप
- कोको पाउडर-1 छोटा चम्मच
- शहद-1 चम्मच
- ब्राउन शुगर-1 चम्मच
- चॉकलेट आइसक्रीम-1 स्कूप
- किशमिश - 2 छोटी चम्मच कटी हुई
- दालचीनी पाउडर-1 चुटकी
- ताजी क्रीम- 2-3 चम्मच
- अखरोट- 2 टी-स्पून कटे हुए गार्निश के लिए
- प्लेटिंग के लिए चॉकलेट सॉस के साथ व्हीप्ड क्रीम।
बनाने का तरीका-
- हेल्दी मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री को तैयार कर लें।
- इसके बाद एक ब्लेंडर जाल लें और उसमें दूध, शहद, कोको पाउडर, किशमिश, दालचीनी पाउडर, ताजा क्रीम और अखरोट मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- आप स्वाद, टेक्सचर और अपनी पसंद के हिसाब अन्य ड्राई फ्रूट्स को ऐड भी कर सकती हैं।
- इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका चॉकलेट मिल्कशेक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप लंबे गिलास में डालकर अच्छी तरह से सजा लें। सजावट के लिए आप शेक के ऊपर क्रीम, चॉकलेट सॉस, मेवा और बीज जैसी कई चीजों को गार्निशिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
मैंगो मस्ती मिल्कशेक-
- ताजा आम का गूदा-1 कप
- किशमिश - 2 छोटी चम्मच कटी हुई
- काजू - 2 छोटे चम्मच कटे हुए
- ताजी क्रीम-2 चम्मच
- बादाम कतरन - 1 छोटा चम्मच सजाने के लिए
- खजूर- 2-3 कटा हुआ
- दूध- 2 कप
- वेनिला आइसक्रीम-1 स्कूप
- शहद-1 चम्मच
- अलसी/सूरजमुखी के बीज-1 चम्मच
- पुदीने के पत्ते - 8-10 नहीं सजाने के लिए
बनाने का तरीका-
- मैंगो मस्ती मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।
- इसके बाद एक ब्लेंडर लें और उसमें आम का गूदा, किशमिश, काजू, ताजी क्रीम, बादाम, खजूर, दूध, वेनिला आइसक्रीम, शहद, अलसी के बीज और पुदीने के पत्ते को आपस में मिलकर ब्लेंडर जार की मदद से ब्लेंड कर लें।
- अब बनावट, स्वाद और आम के स्वाद के लिए शेक का स्वाद जांच लें।
- आखिर में शेक को लंबे गिलासों में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपकी शेक रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी।
डॉक्टर कविराज खियालानी एक सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, जो कि क्रिएटिव क्विजीन स्पेशलिस्ट, लेखक, फूड राइटर और कंसल्टेंट हैं। बता दें सेलेब्रिटी शेफ कविराज ने होटल और एयरलाइंस के साथ-साथ 33 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में भी महारत हासिल की हैं। इनता ही नहीं कविराज ने स्टार प्लस और कलर्स चैनल के फूड शोज में काम किया है। शेफ कविराज खियाला करीब 2 दशक से अधिक समय से फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है। आपको यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।