Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

मैंगो चॉकलेट शेक की टेस्‍टी रेसिपी 10 मिनट में इस तरह बनाएं

हम आपके लिए मैंगो चॉकलेट शेक की रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके बच्‍चों को ही नहीं बल्कि आपको भी बेहद पसंद आएगी।
Updated:- 2019-09-18, 15:33 IST
mango chocolate shake main

आम को फलों का राजा माना जाता है और इस रसीले फल को खाना बच्‍चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद होता है। साथ ही चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। और अगर हम आपसे कहें कि आप अपनी इन दोनों फेवरेट चीजों को एक साथ ले सकती हैं तो आप इसे जरूर लेना चाहिए। जी हां आज हम आपके लिए मैंगो चॉकलेट शेक की रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके बच्‍चों को ही नहीं बल्कि आपको भी बेहद पसंद आएगी। और इस बारे में हमें शिप्रा मॉल, द ग्रीन बिस्ट्रो के जाने-माने शेफ दिनेश पांडे बता रहे हैं। इसे आप घर में आसानी से बना सकती हैं और सबसे अच्‍छी बात जो लोग नवरात्रि के दौरान अच्‍छा और टेस्‍टी खाने की तलाश में रहती हैं उनके लिए यह बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। आइए इस रेसिपी के बारे में जानें।  

मैंगो चॉकलेट शेक की टेस्‍टी रेसिपी Recipe Card

हम आपके लिए मैंगो चॉकलेट शेक की रेसिपी लेकर आए हैं!

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • 5 मीडियम साइज के आम का फल
  • 1 कप- चॉकलेट पीस
  • 1 कप- चीनी
  • 0.5 कप- दूध पाउडर
  • 2 कप- दूध
  • 0.5 कप- हॉर्लिक्स

Step

  1. Step 1:

    एक मिनट के लिए या गर्म पैन में चॉकलेट को माइक्रोवेव में पिघलाएं। फिर मिक्सर ग्राइंडर में मिल्क पाउडर, हॉर्लिक्स, दूध और 1/2 कप चीनी को एक साथ फेंटें।

  2. Step 2:

    इसे निकालें और आम के फल को 1/2 कप चीनी के साथ मिश्रित करें। इन दोनों मिश्रण को सर्विंग ग्लास के दोनों तरफ से डालकर एक साथ सर्व करें।

  3. Step 3:

    फिर दूसरी तरफ से चॉकलेट डालें। बर्फ के टुकड़े डालें। आप चाहे तो आम की जगह केले का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।