5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज

Summer Drinks List: गर्मियों में इतनी गर्मी होती है कि कुछ खाने का मन ही नहीं करता। इसलिए लोग ड्रिंक, आम पन्ना या फिर शरबत पीना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम जल्दी में होते हैं या फिर हमें ड्रिंक्स बनाने का टाइम ही नहीं मिलता। इसलिए कोई लोग घर पर ड्रिंक्स बनाने के बजाय बाहर की अनहेल्दी ड्रिंक्स जैसे- कोल्ड ड्रिंक, अल्कोहल युक्त ड्रिंक्स आदि।
ये आपको गर्मियों में ताजगी का एहसास तो देती हैं, लेकिन आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाने का काम भी करती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ड्रिंक की रेसिपीज लेकर आए हैं, जिसे आप 5 मिनट में तैयार कर सकती हैं।
दही रूह अफजा

सामग्री
- 250- दही
- 5 चम्मच- रूह अफजा
- 2 चम्मच- चीनी
- आधा कप- दूध
- आवश्यकतानुसार- बर्फ
बनाने का तरीका
- दही का रूह अफजा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में दही निकालें और इसे अच्छी तरह से भेंट लें। (रूह अफजा फालूदा रेसिपी)
- अब इसमें आप चीनी, दूध, रूह अफजा आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें बर्फ डालें और ठंडा- ठंडा सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- गर्मियों में ये 6 देसी ड्रिंक्स पीने से आप रहेंगी एनर्जी से भरपूर
पुदीने और नींबू का शरबत

सामग्री
- 1 कप- पुदीने की पत्तियां
- 2 नींबू
- 2 चम्मच- शहद
- 1 छोटा चम्मच- काला नमक
- 1 चम्मच- काली मिर्च पाउडर
- 1-चम्मच- जीरा पाउडर (भुना हुआ)
- चुटकी भर- नमक
- आइस क्यूब
बनाने का तरीका
- लेमन और शहद का हेल्दी शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों को तोड़ लें और फिर पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- अब मिक्सी में पुदीने की पत्तियां और सभी मसाले जैसे काला नमक, नींबू का रस, नमक, शहद, पाउडर, जीरा पाउडर और आधा कप पानी डाल दें।
- फिर इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से पीस लें। आप सादे पानी का इस्तेमाल करने के बजाय ठंडा सोडा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इस जूस को अच्छी तरह से छानकर एक गिलास में निकाल लें l
- अब गिलास में आधा लेमन ड्रिंक और आधे गिलास में सोडा डाल दें।
- अब ऊपर से बर्फ और पुदीने की पत्तियां डालें और सर्व करें।
नारियल की शिकंजी

सामग्री
- 1 गिलास - नारियल पानी
- 2 चम्मच- पिसी हुई चीनी
- चुटकी भर- काला नमक
- 1 चम्मच- अदरक का रस
- 2 से 3- नींबू
- 1 गिलास- सोडा वाटर या फिर सादा पानी
बनाने का तरीका
- नारियल की शिकंजी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास में फ्रेश नारियल का पानी निकाल लें।
- फिर इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब आप दूसरे गिलास में सोडा का पानी और नींबू डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिला लें और फिर उसमें नारियल का पानी डाल दें। (आम की ठंडी-ठंडी लस्सी की रेसिपी)
- अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे 2 से 3 घंटे के लिए ठंडा करने के लिए रख दें।
- फिर इसके ऊपर काला नमक, पुदीना के पत्ते डालें और सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मी के मौसम में बनाएं रिफ्रेशिंग खस आइसक्रीम सोडा ड्रिंक, ट्राई करें आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।