एक कप सोया चंक्स से बना सकती हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की ये रेसिपीज, आप भी करें नोट

प्रोटीन से भरपूर, सस्ते और हर डिश में मिल जाने वाले सोया चंक्स सिर्फ जिम जाने वालों के लिए नहीं हैं, बल्कि आपके रोज के खाने का स्मार्ट, हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन भी हो सकते हैं। कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि इससे क्या बनाया जा सकता है। सोया चाप ही नहीं, ऐसी कई डिशेज हैं जिनका मजा आप ले सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ एक कप सोया चंक्स से आप पूरा दिन का खाना तैयार कर सकती हैं। जी हां, एक कप सोया चंक्स से प ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर डिशेज तैयार कर सकती हैं। चलिए अब जानते हैं कैसे बनाएं इन तीनों मौकों के लिए खास और यूनिक सोया चंक्स रेसिपीज।
ब्रेकफास्ट में बनाएं सोया पनीर मसाला उपमा
आवश्यक सामग्री:
- सूजी- ½ कप
- उबले हुए सोया चंक्स- ½ कप
- पनीर- ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज- 1 बारीक कटा
- टमाटर- 1 छोटा
- हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच पेस्ट
- 5-6 करी पत्ता
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी- ¼ छोटा चम्मच
- घी/तेल- 1 चम्मच
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले सूजी को ड्राई रोस्ट कर लें। इसका कच्चापन निकल जाए, तो इसे निकालकर अलग रखें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों, करी पत्ता, प्याज, अदरक-हरी मिर्च डालकर भूनें।
- इसमें बारीक कटा टमाटर, सोया चंक्स और मसाले डालें मिक्स करें। टमाटर नरम हो जाए, तो पानी डालकर इसे उबलने दें।
- अब भुनी सूजी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। अंत में पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- गरमा-गरम सोया चंक्स उपमा तैयार है। इसे हरी चटनी या दही के साथ परोसें।
इसे भी पढ़ें: सोया नगेट्स खाएंगे तो सब भूल जाएंगे, शेफ अजय चोपड़ा से जानें क्विक रेसिपी
लंच में बनाएं सोया चंक्स मेक्सिकन टाको
आवश्यक सामग्री:
- उबले और क्रश किए हुए सोया चंक्स- ½ कप
- प्याज और टमाटर- 1 कप, बारीक कटे
- शिमला मिर्च- ½ कप
- टाको शेल्स- 4
- लेट्यूस- 4-5
- चीज- ऊपर से टॉपिंग के लिए
- नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, जीरा पाउडर, नींबू
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को सॉते करें। सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाना नहीं है। बस उनका कच्चापन कम करना है।
- अब इसमें सोया चंक्स और मसाले डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। टाको शेल्स में सबसे पहले लेट्यूस का पत्ता रखें, फिर सोया मिक्सचर डालें।
- ऊपर से चीज ग्रेट करें और नींबू का रस डालें। यह हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर टाको बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
डिनर में बनाएं सोया करी
आवश्यक सामग्री:
- सोया चंक्स-1 कप (उबालकर पानी निचोड़ लें)
- प्याज- 1 बड़ा
- टमाटर- 2 मध्यम
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- मलाई या काजू पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
- गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- नमक स्वादानुसार
- तेल
- गार्निश के लिए हरा धनिया
इसे भी पढ़ें: बच्चों को सोयाबीन नहीं है पसंद तो इन 2 तरीकों से करें खाने में शामिल
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पैन में तेल गरम करके जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें प्याज डालकर भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर थोड़ा ब्राउन कर लें। इसके बाद हरी मिर्च और टमाटर डालकर मसाला तैयार करें।
- जब टमाटर नरम हो जाएं, तो काजू पेस्ट या मलाई डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- अब उबले सोया चंक्स और मसाले डालकर भून लें। मसाले अच्छी तरह से सोया चंक्स अब्सॉर्ब कर ले, उसके बाद थोड़ा पानी मिलाकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- ऊपर से हरा धनिया डालें। आपकी सोया करी तैयार है इसे नान, रुमाली रोटी, पराठा जीरा राइस के साथ परोसें।
अब आपको सिर्फ एक कप सोया चंक्स से तीनों टाइम के लिए हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज मिल गई हैं, तो इन्हें ट्राई कीजिएगा। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।