पति और बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बनाएं अंगूरी आलू, स्वाद ऐसा की एक्स्ट्रा टिफिन पैक करने की पड़ जाएगी जरूरत; ये रही रेसिपी

Aloo Angoori Recipe: रोज सुबह उठकर बच्चे और पति के लंच बॉक्स के लिए क्या बनाए, इसे लेकर आधे से ज्यादा समय निकल जाता है। कुछ समझ न आने पर अक्सर महिलाएं आलू फ्राई बना देती हैं। अगर आप हर दिन एक ही तरह की सूखी सब्ज़ी या सैंडविच बना-बना कर बोर गई हैं, तो आलू अंगूरी जरूर बनाएं। साधारण आलू की बनी यह सब्जी न केवल बनाने में कम लेता है बल्कि स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि आपको एक्स्ट्रा टिफिन पैक करने की जरूरत पड़ जाएगी। अगली बार जब आप लंच की तैयारी कर रही हों, तो अंगूरी आलू की ये लाजवाब रेसिपी जरूर ट्राई करें। इस लेख में आज हम आपको आलू अंगूरी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
अंगूरी आलू रेसिपी Recipe Card
अंगूरी आलू बनाने की रेसिपी
Ingredients
- फ्राइड प्याज- आधा कप
- भुना हुआ लहसुन-10-12 कलियां
- हरी मिर्च
- धनिया पाउडर-1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- मेथी पाउडर-आधा चम्मच
- चाट मसाला-1 चम्मच
- अदरक पाउडर-1 चम्मच
- हरा धनिया
Step
- Step 1:
अंगूरी आलू बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और लहसुन को भून लें।
- Step 2:
इसके बाद कुछ देर इन्हें टिशू पेपर पर रखकर छोड़ दें।
- Step 3:
इसके बाद भुना प्याज, लहसुन और हरी मिर्च(दरदरी पिसी हुई) को एक कटोरी में निकालें।
- Step 4:
फिर इसमें धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक को डालें।
- Step 5:
सभी चीजों को मिक्स कर ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- Step 6:
इसके बाद बेबी पोटैटो को छीलकर अच्छे से धुल लें।
- Step 7:
दूसरी तरफ गैस पर पैन रखकर उसमें 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- Step 8:
इसके बाद इस पर तैयार किया गया पाउडर डालें।
- Step 9:
फिर इसके ऊपर दही, मेथी पाउडर, चाट मसाला और अदरक पाउडर डालकर चलाएं।
- Step 10:
इसके बाद ढककर इसे 15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 11:
फिर गैस बंद कर हरा धनिया डालकर सर्व करें।
अंगूरी आलू बनाने की रेसिपी
- अंगूरी आलू बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और लहसुन को भून लें।
- इसके बाद कुछ देर इन्हें टिशू पेपर पर रखकर छोड़ दें।
- ऐसा करने से इस पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा।
- इके बाद भुना प्याज, लहसुन और हरी मिर्च(दरदरी पिसी हुई) को एक कटोरी में निकालें।
- फिर इसमें धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक को डालें।
- सभी चीजों को मिक्स कर ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- इसके बाद बेबी पोटैटो को छीलकर अच्छे से धुल लें।
- दूसरी तरफ गैस पर पैन रखकर उसमें 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- अब गर्म घी में आलू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद इस पर तैयार किया गया पाउडर डालें।
- फिर इसके ऊपर दही, मेथी पाउडर, चाट मसाला और अदरक पाउडर डालकर चलाएं।
- इसके बाद ढककर इसे 15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- फिर गैस बंद कर हरा धनिया डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Paneer Makhana Sabzi: घर के खाने में लाएं नया ट्विस्ट, बनाएं पनीर मखाना सब्जी; जानें आसान रेसिपी
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।