Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी

Winter special Corn Recipe: अक्सर दोपहर के लंच या रात के डिनर को लेकर समझ नहीं आता है कि रोजाना क्या बनाए जो बच्चों और बुजुर्ग हर किसी को पसंद आए। अब ऐसे में मम्मियां सब्जियों को अलग-अलग तरीके से ट्राई करके डिशेज बनाती हैं। हालांकि यह समस्या खासतौर से सर्दियों में हर भारतीय महिला को ज्यादा फेस करनी पड़ती है क्योंकि इस दौरान बाजार में अधिकतर हरी सब्जियां मिलती हैं। अगर आपके साथ भी यह परेशानी आती है, तो आप कॉर्न कोफ्ता करी बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसका न केवल स्वाद लाजवाब है बल्कि इसे बनाने में भी कम समय लगता है। आज के रेसिपी ऑफ दे डे में हम आपको कॉर्न कोफ्ता करी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की विधि-
भुट्टा कोफ्ता करी रेसिपी Recipe Card
भुट्टा कोफ्ता करी बनाने की तरीका
Ingredients
- भुट्टा -3
- बेसन-1/2 कप से थोड़ा कम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च-4 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया- 4-5 बड़े चम्मच
- टमाटर-5
- अदरक -1 इंच
- तेल-2-3 बड़े चम्मच
- जीरा-1/2 छोटी चम्मच
- हींग-1 पिंच
- हल्दी- 1/2 छोटी चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च-1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर-1.5 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी-1 बड़े चम्मच
- नमक-1 छोटी चम्मच
- घी- 1 छोटी चम्मच
Step
- Step 1:
कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को कद्दूकस कर लें।
- Step 2:
इसके बाद पल्प को बाउल में निकाल कर आधा हिस्सा प्लेट में रखें।
- Step 3:
फिर इसमें बेसन डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बनाएं।
- Step 4:
अब इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और 4-5 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- Step 5:
2-3 मिनट के लिए घोल को किनारे रखें और कड़ाही में तेल गर्म करें।
- Step 6:
इसके बाद अब छोटे-छोटे या अपने मनपसंद आकार में पकोड़े बनाकर निकालें।
- Step 7:
ग्रेवी बनाने के लिए मिक्सर जार में 5 टमाटर, 2 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक डाल कर बारीक पीस लें।
- Step 8:
अब पेन में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर 1/2 छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर भूनें।
- Step 9:
अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं।
- Step 10:
मसाले के आधा पक जाने पर इसमें बचाया हुआ ग्रेट भुट्टा और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
- Step 11:
उबाल आने पर थोड़ी देर में चलाते हुए 5 मिनट तक और पकाएं। समय पूरा होने पर बनाए गए पकोड़े डाल कर मिलाएं।
- Step 12:
अब इसे ढक कर 5 मिनट पकाएं और बाद इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिला कर फ्लेम बंद करें।
कॉर्न कोफ्ता करी बनाने की विधि

- कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले कोफ्ता यानी पकोड़े बनाने की आवश्यकता पड़ेगी।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद पल्प को बाउल में निकाल कर आधा हिस्सा प्लेट में रखें।
- फिर इसमें बेसन डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बनाएं।
- अब इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और 4-5 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 2-3 मिनट के लिए घोल को किनारे रखें और कड़ाही में तेल गर्म करें।
- इसके बाद अब छोटे-छोटे या अपने मनपसंद आकार में पकोड़े बनाकर निकालें।
ग्रेवी बनाने की विधि

- ग्रेवी बनाने के लिए मिक्सर जार में 5 टमाटर, 2 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक डाल कर बारीक पीस लें।
- अब पेन में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर 1/2 छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर भूनें।
- फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डाल कर धीरे-धीरे चलाएं।अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं।
- मसाले के आधा पक जाने पर इसमें बचाया हुआ ग्रेट भुट्टा और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
- उबाल आने पर थोड़ी देर में चलाते हुए 5 मिनट तक और पकाएं। समय पूरा होने पर बनाए गए पकोड़े डाल कर मिलाएं।
- अब इसे ढक कर 5 मिनट पकाएं और बाद इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिला कर फ्लेम बंद करें।
- कॉर्न कोफ्ता करी बनाकर तैयार है। अब आप इसे चावल-रोटी के साथ सर्व करें।
कॉर्न कोफ्ता करी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- कॉर्न कोफ्ता करी बनाने के लिए बेबी कॉर्न का चुनाव करें।
- मसाला हमेशा लो फ्लेम पर बनाएं।
- कोफ्ता या पकोड़े बनाते समय गैस को लो फ्लेम पर पकाएं चलाते हुए पकाएं।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: न घंटों पीसने न भिगोने की जरूरत, बस पानी में घोल कर बनाएं कुरकुरा नाश्ता; पढ़ें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।